'आतंकियों को सूअर की खाल में लपेट कर दफनाओ'
पठानकोट हमले को लेकर गवर्नर ने विवादित बयान दिया है। त्रिपुरा के गवर्नर तथागत रॉय ने पठानकोट हमले को लेकर ऐसी टिप्पणी की है जिससे विवाद उत्पन्न हो सकता है।
रॉय ने मंगलवार को ट्विटर पर कहा, मैं गंभीरता से यह सिफारिश करता हूं कि आतंकियों के शवों के साथ रूस की तरह व्यवहार करना चाहिए। उन्हें सूअर की खाल में लपेट कर, मुंह नीचे कर सूअर के मलमूत्र में दफनाना चाहिए।
पठानकोट हमले पर दिया बयान
परी का कोई मौका ही न रहे। आम समझ में, परी को स्वर्ग में खूबसूरत महिलाओं के रूप में निरूपित किया जाता है, माना जाता है कि यह उन मुस्लिमों को मिलती है जो शहीद के रूप में मरते हैं।
रॉय का यह ट्वीट पठानकोट आतंकी हमले के संदर्भ में आया है जिसमें छह आतंकवादी मारे गए हैं। रॉय इससे पहले भी याकूब की फांसी, लव जिहाद और गोधरा हत्याकांड के संबंध में विवादित बयान दे चुके हैं।