फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tripti won the election in bandra east

महाराष्ट्र: बांद्रा पूर्व सीट पर नारायण राणे हारे

Wed, 15 Apr 2015 03:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 15 Apr 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
tripti won the election in bandra east

महाराष्ट्र के बांद्रा पूर्व सीट पर हो रही वोटों की गिनती का परिणाम सामने आ चुका है। इस सीट पर शिवसेना की तृप्ति सावंत ने जीत हासिल कर ली है और कांग्रेस के नारायण राणे को हरा दिया है।

विज्ञापन


तृप्ति ने इस सीट पर 19 हजार से भी अधिक वोटों से जीत हासिल की है। हाल ही में यहां से विधान सभा चुनाव बाला सावंत ने जीता था। आपको बता दें कि तृप्ति सावंत बाला सावंत की ही पत्नी हैं।
विज्ञापन


शिवसेना के लोग तृप्ति सावंत की इस जीत से काफी खुश हैं और इसका जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। हजारों की संख्या में शिवसेना के लोग पटाखे फोड़ कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


खबर यह भी आ रही है कि इस नारायण राणे की हार के बाद शिवसेना के लोग राणे के घर के सामने ही जश्न मनाने के लिए  पहुंच गए और वहां पर राणे के समर्थकों और शिवसेना के लोगों के बीच मारपीट हो गई है।


आर आर पाटिल की पत्नी भी जीतीं

tripti won the election in bandra east

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की उम्मीदवार सुमन पाटिल ने आर आर पाटिल की मौत के बाद खाली हुई सीट तासगांव-कवठेमहाकाल पर जीत हासिल कर ली है।

सुमन पाटिल आर आर पाटिल की पत्नी हैं, जिन्होंने करीब 1.12 लाख वोटों से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार स्वप्निल पाटिल को हराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed