फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Trinamool congress mp said i am rape victim

तृणमूल सांसद बोले, मेरे साथ भी हुआ था दुष्कर्म का प्रयास

Wed, 13 Aug 2014 06:44 PM IST
Updated Wed, 13 Aug 2014 06:44 PM IST
विज्ञापन
Trinamool congress mp said i am rape victim
तृणमूल कांग्रेस के सदस्य डेरेक ओब्रायन ने सोमवार को संसद में देश में महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले दुष्कर्मों पर हो रही चर्चा में हिस्सा लेते हुए अपने साथ बचपन में हुए दुष्कर्म की दुख भरी कहानी सुनाई।
विज्ञापन


ओब्रायन ने कहा कि महिलाओं तथा बच्चों के साथ बसों में अक्सर दुष्कर्म की घटना होती हैं और कोई भी इसके विरोध में बोलता नहीं है। सभी यात्री मौन रहते है। इस मौन के कारण भी अपराधियों का मनोबल बढ़ता चला जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब मैं ग्यारह साल का था और स्कूल जाता था तो मेरे साथ भी बस में एक ऐसी ही घटना घटी थी। मेरे पीछे से किसी ने बस में दुष्कर्म करने की कोशिश की। मैं परेशान और हैरान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म पर हो रही चर्चा में बोल रहे थे ब्रायन

Trinamool congress mp said i am rape victim

ओब्रायन ने चर्चा में भाग लेते हुए आगे कहा कि ग्रामीण इलाकों में जब महिलाएं शौचालय के लिए जाती हैं तो उनके साथ भी ऐसी घटनाएं घटती है। उन्होंने बताया कि सिंगुर में 2008 में एक ऐसी ही घटना एक महिला के साथ घटी तब वह सुबह 4.30 बजे शौचालय के लिए जा रही थी।

उन्होंने कहा कि स्कूलों, घरों तथा संस्थाओं एवं सार्वजनिक स्थानों पर दुष्कर्म की घटनाएं घटती है। लेकिन हमारा कानून कारगर नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दस वर्ष में हमारे देश में यूनान और स्वीडन की आबादी के बराबर भ्रूण हत्याएं हुई हैं और पिछले 20 साल में केवल 143 लोगों को ही इस मामले में सजा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed