{"_id":"e7eadf6f8e8ada6256846671bfc73e76","slug":"tried-to-kill-daughter-in-kushinagar-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"शान के लिए बेटी का गला दबाकर गंडक में फेंका","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शान के लिए बेटी का गला दबाकर गंडक में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, कुशीनगर
Updated Thu, 22 Jan 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
यूपी के कुशीनगर में बेटी की मनमर्जी से शादी की कोशिश घर वालों को इस हद तक नागवार गुजरी की पिता और चाचा ने उसकी जान लेने की कोशिश की। पहले गला दबाया और फिर गंडक में फेंक दिया। नदी के आसपास मौजूद मछुआरों ने बचाकर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
खड्डा थाने की पुलिस के मुताबिक किशोरी खुद को बेतिया (बिहार) के एक गांव का बता रही है। उसका कहना है कि गांव के ही युवक से शादी की इच्छुक है, उससे नजदीकी के दौरान गर्भवती हो गई। इसका पता चलने पर पिता और चाचा ने पहले गर्भपात कराने की कोशिश की।
विज्ञापन
मंगलवार रात रिश्ते के एक भाई के साथ पिता और चाचा उसे छितौनी-बंगहा पुल पर मेला दिखाने के बहाने लाए और एकांत में गला दबाकर गंडक में फेंक दिया। उसे नदी से निकालने वाले पनियहवा निवासी हरि मल्लाह और साथियों को भी किशोरी के यही आपबीती बताई।
विज्ञापन
एसओ खड्डा अतुल कुमार सिंह का कहना है कि किशोरी के बताए पते पर बृहस्पतिवार को पुलिस भेजकर तथ्यों की तस्दीक कराई जाएगी। घर वालों से बातचीत और कानूनी राय लेकर इस मामले में अगला कदम उठाया जाएगा।