फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tricolour displayed upside down in samarkand

समरकंद में उल्टा फहरा दिया तिरंगा

Thu, 23 May 2013 11:00 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Thu, 23 May 2013 11:00 PM IST
विज्ञापन
tricolour displayed upside down in samarkand

उजबेकिस्तान के समरकंद में तिरंगे को उल्टा फहरा दिया गया।

विज्ञापन


यह घटना समरकंद शहर के उस निजी होटल में हुई, जहां उजबेकिस्तान के एक दिनी दौरे पर गए उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ठहरे हुए थे।

हालांकि बाद में इस भूल को सुधार लिया गया।

अंसारी जब बृहस्पतिवार सुबह होटल रेगिस्तान प्लाजा पहुंचे तो उनके साथ मौजूद अधिकारियों ने वहां देखा कि मेन गेट पर तिरंगा उल्टा लगाया गया है।

इस बारे में उजबेक अधिकारियों को बताया गया। तब तिरंगे को सही तरह से फहराया गया। समरकंद के दौरे पर उपराष्ट्रपति वहां शीर्ष नेताओं से बात करेंगे।

उन्होंने बुधवार को उजबेकिस्तान के राष्ट्रपति इसलाम कारीमोव से भी तमाम मुद्दों पर बात की थी। समरकंद ऐतिहासिक शहर है।

यह चीन से भूमध्यसागरीय देशों को जोड़ने वाले सिल्क रूट का अहम केंद्र था। यह मुस्लिम विद्वानों के अध्ययन का भी प्रमुख केंद्र रहा। 14वीं शताब्दी में तैमूर के साम्राज्य की राजधानी बन गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed