फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Tribal raped in running bus, 1 held

फिर चलती बस में शर्मसार हुई इंसानियत, युवती से रेप

Tue, 18 Jun 2013 06:22 PM IST
भुवनेश्वर/एजेंसी
भुवनेश्वर/एजेंसी Updated Tue, 18 Jun 2013 06:22 PM IST
विज्ञापन
Tribal raped in running bus, 1 held

लोग अभी दिल्ली में चलती बस में हुए गैंग रेप की दिल दहला देने वाली घटना को भूल भी नहीं पाए थे कि ऐसी ही एक और घटना प्रकाश में आई है।

विज्ञापन


ये घटना घटित हुई ओडिशा की राजधानी भुवनेशवर में। यहां एक वातानुकुलित बस के खलासी पर आरोप है कि उसने यात्रा कर रही जनजातीय महिला से चलती बस में रेप किया।
विज्ञापन


रेप की वारदात को तब अंजाम दिया गया जब अन्य यात्री गहरी नींद में थे। घटना रविवार की है। पीड़िता (25) मयुरभंजन से भुवनेश्वर जाने वाली निजी बस में सफर कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के मुताबिक आरोपी खलासी सुशांत हेमब्रम को गिरफ्तार करके कोर्ट के सामने पेश किया गया है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे कटक से पहले जगतपुर में उतरना था लेकिन खलासी ने उसे नहीं उतरने दिया और उसे जबरन बाडमबाड़ी बस अड्डे ले जाया गया।

सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों के दल ने घटना स्थल से सैंपल लिया है और वे जल्द ही कटक के डीसीपी को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed