फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tribal panchayat controversial decision on women.

पंचायत का बेतुका फैसला, 'प्रेमी को स्तनपान कराए महिला'

Sat, 03 Jan 2015 11:22 AM IST
Updated Sat, 03 Jan 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
tribal panchayat controversial decision on women.

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक शादीशुदा महिला के प्रेमी के साथ भागने पर वहां की पंचायत ने एक बेहद बेतुका फैसला सुनाया है।

विज्ञापन


आदिवासी पंचायत ने महिला को ‘सबक’ सिखाने के लिए कथित प्रेमी को बेटा मानने और उसे स्तनपान कराने का फरमान सुनाया। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जिले के पुलिस अधीक्षक अखिलेश झा ने बताया कि इन लोगों को एक 25 वर्षीय महिला और उसके 21 वर्षीय प्रेमी को प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


महिला और युवक भील आदिवासी समुदाय के हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना जिले के बायदा गांव की है।

प्रेमी को बेटा माने, कराए स्तनपान

tribal panchayat controversial decision on women.

पुलिस अधीक्षक अखिलेश झा ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि महिला करीब दो माह पहले पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ गुजरात भाग गई थी।

इससे गांव वाले नाराज थे। महिला को सबक सिखाने के लिए दोनों को गुजरात से पकड़कर गांव लाया गया और भील आदिवासी पंचायत में पेश किया गया।

पंचायत के आदेश पर महिला के बाल ऊटपटांग तरीके से काट दिए गए, जबकि युवक का मुंडन कर दिया गया। इसके बाद महिला से युवक को बेटे के रूप में स्तनपान कराने और भविष्य में उसे बेटा मानने को कहा गया।

झा ने कहा कि इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें चार गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed