फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   trending news india

पढ़िए वो खबरें जो बन गईं ट्रेंडिंग न्यूज

Thu, 28 Aug 2014 01:12 PM IST
Updated Thu, 28 Aug 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
trending news india

Yo Yo Honey Singh आज फेसबुक पर सबसे ज्यादा चर्चित टॉपिक है। दरअसल रैपर हनी सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की नई म्यूज़िक एल्बम आई है जिसका नाम है 'देसी कलाकार'।

विज्ञापन


India National Cricket Team: फेसबुक पर दूसरा सबसे चर्चित टॉपिक यही है। भारत की जीत के बाद इस हैशटैग के साथ लाखों स्टेटस पोस्ट किए गए जिसके कारण यह ट्रेंडिंग में आ गया।
विज्ञापन


Yogi Adityanath: योगी आदित्यनाथ भी फेसबुक ट्रेंडिंग में हैं। बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ लव जिहाद पर दिए गए अपने विवादास्पद बयान के कारण चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Ebola Haemorrhagic Fever: इबोला भी फेसबुक पर ट्रेंड हो रहे टॉपिक्स में से है। ये वह वायरस है जिसकी दहशत आजकल पूरी दुनिया में है।

ट्विटर ट्रेंड्स में हैं ये खबरें

trending news india
#MainbhiKatiyabaaz: एक फिल्म आने वाली है जिसका नाम है 'कटियाबाज'। फिल्म यूपी में बिजली की समस्या पर केंद्रित है लेकिन इसे बेहद रोचक अंदाज में बताया गया है। फिल्म के पोस्टर और बिजली संकट पर जोक्स भी इस हैशटैग के साथ शेयर किए जा रहे हैं।

#FindingFannyPremiere: दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर की नई फिल्म आने वाली है जिसका नाम है फाइंडिंग फैनी। इस फिल्म के प्रीमियर वाला हैशटैग भी ट्विटर ट्रेंड्स में है।

Shah Rukh Khan: किंग खान यानि शाहरुख खान भी आज चर्चा में हैं। उनको इंटरपोल का ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया है जिसके कारण वह आज चर्चा में हैं।

#JustSayings:
यह हैशटैग भी ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है। लोग इस हैशटैग के साथ कुछ भी लिख कर ट्वीट कर रहे हैं।

गूगल ट्रेंड्स में हैं ये खबरें

trending news india
Live Cricket Score: गूगल पर सबसे ज्यादा अगर कुछ तलाश किया गया है तो वो यही शब्द है। इसे 500,000 से ज्यादा लोगों ने तलाश किया।

ESPNcricinfo:
भारत में क्रिकेट को धर्म यूं ही नहीं कहा जाता, इसका अंदाजा इस बात से हो जाता है कि सबसे ज्यादा सर्च होने वाले शब्दों में से है ईएसपीएन क्रिकइन्फो। इसे भी 50,000 से अधिक लोगों ने तलाश किया।

Air India: एयर इंडिया अपनी एक अनोखी स्कीम के कारण चर्चा में है जिसके तहत वह 100 रुपये में टिकट दे रहा है। 100 रुपये में टिकट बुक कराने की चाह रखने वाले लोगों ने इस शब्द को 500,000 से अधिक बार गूगल पर तलाश किया।

Redmi 1S: ये एक नया मोबाइल फोन है जो अपनी कीमत और फीचर्स के कारण चर्चाओं में है। इसे भी 20,000 से अधिक लोगों ने सर्च किया।

Desi Kalakaar:
रैपर हनी सिंह का ये नया म्यूजिक एल्बम भी गूगल ट्रेंड्स की सूची में है। 10,000 से अधिक लोगों ने इसे सर्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed