{"_id":"3ee31fd6-d1a0-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"treatment-expenses-of-vajpayee-should-be-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाजपेयी के ईलाज का खर्च सार्वजनिक करने का आदेश","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वाजपेयी के ईलाज का खर्च सार्वजनिक करने का आदेश
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 10 Jun 2013 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सूचना आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की चिकित्सा पर हुए खर्च को सार्वजनिक करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद के एक निवासी ने 88 वर्षीय वाजपेयी की बीमारी पर हुए खर्च की जानकारी आरटीआई के जरिए प्रधानमंत्री कार्यालय से मांगी है।
मुख्य सूचना आयुक्त सत्यानंद मिश्र ने कहा कि खर्च के बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय को मालूम होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हैरानी होती है कि खर्च का ब्यौरा पता करने की बजाए मंत्रालय आरटीआई याचिका को एक विभाग से दूसरे विभाग भेजता रहा।
मिश्र ने स्वास्थ्य मंत्रालय से खर्च की पूरी जानकारी पता लगाकर याचिकाकर्ता को देने के आदेश दिए।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने याचिका जवाब देने की बाजाए उसे एक विभाग से दूसरे विभाग में भेज दिया था। जिससे परेशान होकर याचिकाकर्ता ने आयोग की शरण ली।
पूर्व में मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह ने वीआईपी लोगों की चिकित्सा पर हुए खर्च को सार्वजनिक करने को उचित ठहराया था।
उन्होंने कहा था कि चिकित्सा के लिए सरकारी कोष से आने वाले फंड को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।