फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Treasure trove ship wreck found by Columbia

सागर में मिला 'अरबों डॉलर के खजाने' से लदा जहाज

Sat, 05 Dec 2015 12:12 PM IST
Updated Sat, 05 Dec 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
Treasure trove ship wreck found by Columbia

कोलंबिया में खजाने से लदे स्पेन के ऐतिहासिक जहाज का मलबा मिला है। उम्मीद है कि इस खजाने की कीमत अरबों डॉलर हो सकती है।

विज्ञापन


कोलंबिया के राष्ट्रपति खुआन मैनुअल सैंतोस ने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें सेन जोस जहाज का मलबा मिल गया है।

उन्होंने लिखा है, 'बड़ी खबर है, हमें पुराना जहाज सेन जोस मिल गया है। इस पर अधिक जानकारी शनिवार को कार्टाहेना में एक प्रेस कांफ्रेंस में दी जाएगी।'

ब्रितानियों ने डूबोया था जहाज

Treasure trove ship wreck found by Columbia

साल 1708 में 'स्पैनिश उत्तराधिकार युद्ध' के दौरान इस जहाज को ब्रितानी जहाजों ने डुबो दिया था। माना जा रहा था कि इस जहाज में पन्ना, सोने और चांदी के सिक्के भरे हुए थे।

गौरतलब है कि पुराने जमाने में एक देश से दूसरे देश खजाने ले जाए जाते थे।

इसके लिए समुद्री जहाजों का ही इस्तेमाल किया जाता था। तूफान और दूसरे आपदाओं की वजह से कभी-कभी यह सफर अंतिम सफर भी साबित होता था और कई जहाजें समुद्र की गर्त में समा जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed