फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   transmittal home uproot run in 91 teens

मेरठः संप्रेक्षण गृह में खिड़की उखाड़कर भागे 91 किशोर

Mon, 02 Feb 2015 11:10 PM IST
Updated Mon, 02 Feb 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
transmittal home uproot run in 91 teens

सूरजकुंड स्थित संप्रेक्षण गृह में खिड़की उखाड़कर 91 किशोर फरार हो गए। इसकी सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला शासन तक गूंजा तो पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर सोमवार शाम सात बजे तक 45 किशोर बरामद किए। पूरे घटनाक्रम में लापरवाह मिले दो सिपाहियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में रविवार आधी रात तीसरी मंजिल पर स्थित किचन की खिड़की उखाड़कर 91 किशोर रस्सी के जरिये भाग निकले। रात ढाई बजे हापुड़ अड्डे पर पुलिस ने भागते हुए चार किशोरों को पकड़ा, तब उसे इस सनसनीखेज घटनाक्रम की जानकारी मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने संप्रेक्षण गृह में आकर किशोरों की गिनती कराई और शहर में अलर्ट की सूचना फ्लैश की। एसपी सिटी और जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने थानेदारों को अपने-अपने इलाके में फरार किशोरों की तलाश में अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने दो सिपाहियों को किया निलंबित

transmittal home uproot run in 91 teens

रोडवेज बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर तलाश में जुटी पुलिस ने सोमवार शाम सात बजे तक 45 किशोरों को बरामद कर लिया। मामला शासन तक गूंजा तो पुलिस और प्रशासनिक अफसरों में भी खलबली मची।

आईजी आलोक शर्मा, जिलाधिकारी पंकज यादव और एसएसपी सुभाष सिंह बघेल सहित अन्य अफसरों ने संप्रेक्षण गृह पहुंचकर जांच पड़ताल की। संप्रेक्षण गृह के कर्मचारी और वहां तैनात एक्शन मोबाइल से मामले की जानकारी ली।

एसएसपी ने दो सिपाहियों को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया। डीपीओ यतींद्र कुमार ने बताया मामले में जांच बैठा दी गई है। पुलिस के मुताबिक, संप्रेक्षण गृह से मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर के किशोर फरार हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed