फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   transfer of ias officer who cancelled vadra dlf deal

वाड्रा-डीएलएफ की डील रद्द करने वाले IAS पर गिरी गाज

Tue, 16 Oct 2012 08:10 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 16 Oct 2012 08:10 PM IST
विज्ञापन
transfer of ias officer who cancelled vadra dlf deal
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और रियल इस्टेट कंपनी डीएलएफ के बीच 58 करोड़ का ज़मीन करार रद्द करने वाले वरिष्ठ आईएएस अफसर अशोक खेमका का तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रॉबर्ट वाड्रा ने 3.531 एकड़ जमीन डीएलएफ को बेची थी। आईएएस अधिकारी खेमका ने वाड्रा की कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड और डीएलएफ के बीच इस सौदेबाजी में अनियमितता पाई और इसका म्यूटेशन रद्द कर दिया था। जमीन डील रद्द करने वाले दस्तावेजों के मुताबिक जमीन बिक्री के कागजात पर अनाधिकृत अफसर के हस्ताक्षर पाए गए।
विज्ञापन


वहीं, अरविंद केजरीवाल ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया है कि हरियाणा में आईएएस अधिकारी का तबादला क्यों किया गया। क्या किसी अधिकारी का तबादला इसलिए कर दिया गया, क्योंकि उसने वाड्रा के खिलाफ जांच की। उन्होंने इस मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने कहा कि उनका तबादला कुछ सरकारी अफसरों और बिल्डरों की साठगांठ के खिलाफ कार्रवाई करने पर किया गया है। प्रदेश के मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी में उन्होंने कहा, मैंने आरोपी अफसरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की थी, लेकिन आरोपियों ने मेरा ही तबादला करा दिया। एक समाचार चैनल से बातचीत में खेमका ने कहा, ' या तो मैं अपनी ड्यूटी निभाऊं या फिर किसी से बना कर चलूं। सभी सरकारें एक जैसी हैं। पिछले 21 सालों में मेरा 40 बार तबादला हो चुका है।'


वहीं, आईएएस अधिकारी के तबादले को लेकर आलोचना झेल रही कांग्रेस का बयान भी आ गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदंबिका पाल ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे तबादले होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के तबादले को राजनीतिक रंग देना सही नहीं है। जगदंबिका पाल ने सवाल किया कि जानबूझकर खेमका के तबादले के पीछे कारण गिनाना कहां तक सही है।

दूसरी तरफ हरियाणा सरकार आईएएस अशोक खेमका की ही जांच में जुट गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि खेमका के आरोपों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बात की भी जांच होगी कि खेमका ने जो बयान दिया है, क्या वह सच है?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed