{"_id":"e86f6bee-02f3-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"trains-stopped-at-many-places-as-bharat-bandh-evoked","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंदः कई जगह ट्रेनों का चक्का जाम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भारत बंदः कई जगह ट्रेनों का चक्का जाम
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 20 Sep 2012 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल के दामों में बढ़ोतरी व रिटेल में एफडीआई के विरोध में एनडीए, वामदलों व कुछ पार्टियों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला है। कई शहरों में परिवहन सेवा व बाजार बंद रहने से आम जन जीवन प्रभावित हुआ है। गुरूवार तड़के ही उत्तरप्रदेश व बिहार में दर्जनों ट्रेनें रोकी गई। वहीं पश्चिम बंगाल में टीएमसी व भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
दिल्ली में बंद के दौरान मुलायम सिंह यादव, एबी बर्धन, प्रकाश करात, सीताराम येचूरी और चंद्रबाबू नायडू ने गिरफ्तारी दी, जिन्हें अब छोड़ दिया गया है। भारत बंद से यूपी में जनजीवन सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने वॉलमार्ट स्टोर पर ताला लगा दिया। कानपुर में दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस को प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया।
इलाहाबाद और दिल्ली में पीएम का पुतला फूंका
दिल्ली में कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए हैं। वहीं कोलकाता में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। इलाहाबाद में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पुतला फूंका। वहीं दिल्ली के प्रीत विहार में भी पीएम के पुतले जलाने की खबर है। आगरा-ग्वालियर राजमार्ग पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर धरना, ट्रेनें बाधित
इलाहाबाद में समाजवादी पार्टी, मथुरा में भाजपा और पटना में जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक जाम कर रखा है। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, मालदा एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, भुवनेश्वर एक्सप्रेस सहित दर्जन भर ट्रेनें बीच रास्ते में फंसी पड़ी है। हालांकि दिल्ली में मेट्रो सामान्य रूप से चल रही है। देश भर के ट्रांसपोटर्स बंद का समर्थन कर रहे हैं।
पटना में कई ट्रेनें फंसी, स्कूल बंद
बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) और भाजपा नेताओं ने पटना समेत कई स्थानों पर रेल पटरी पर धरना देकर रेल यातायात को बाधित कर रखा है। इसके कारण राजधानी एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर फंसी पड़ी हैं। राजेंद्र नगर टर्मिनल पर कई ट्रेनों को रोका गया। बंद के कारण पटना में कम ही वाहन सड़कों पर नजर आ रहे हैं। भारत बंद को देखते हुए पटना के सभी प्राइवेट स्कूल बंद हैं।
ओडिशा में बंद का व्यापक असर
ओडिशा के पश्चिमी हिस्से के छोडकर पूरे राज्य में भारत बंद का व्यापक असर देखा गया। सरकारी कार्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्थाएं और बैंक बंद रहे। सड़क पर वाहनों का आवागमन बंद रहा। बस, ऑटो और रिक्शा सड़क पर नहीं देखे गए। कई रेलवे स्टेशनों पर बंद समर्थकों के हंगामे की वजह से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। हालांकि ओडिशा की सत्तारूढ पार्टी बीजू जनता दल ने नुआखई पर्व को देखते बंद का समर्थन नंहीं किया है।
उल्लेखनीय है कि रिटेल में एफडीआई, डीजल के दामों में बढ़ोतरी और सब्सिडी युक्त रसोई गैस सिलेंडरों की संख्या सीमित करने के केंद्र के फैसलों के खिलाफ भाजपा व लेफ्ट समेत विपक्ष ने भारत बंद कर रहे हैं। एनडीए, लेफ्ट, सपा, बीजेडी, टीडीपी, अन्नाद्रमुक के साथ ही द्रमुक भी बंद में शामिल है।