फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   trains speed 160 km from Agra to Delhi

महज डेढ़ घंटे में आगरा से पहुचेंगे दिल्ली

Thu, 24 Apr 2014 02:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 24 Apr 2014 02:16 PM IST
विज्ञापन
trains speed 160 km from Agra to Delhi

ट्रेन से आगरा टू दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले वक्त में इन लोगों को आगरा से दिल्ली पहुंचने में महज डेढ़ घंटे का वक्त लगेगा। अभी इस यात्रा में करीब ढा़ई घंटे का समय लग रहा है।

विज्ञापन


रेलवे प्रशासन की योजना पर गौर करें तो वो पहले चरण में ट्रेनों की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 160 किमी प्रति घंटे की है। उत्तर मध्य रेलवे की तैयारी है कि इसी साल भोपाल शताब्दी को इस सेक्शन में नई रफ्तार दे दी जाए।

विज्ञापन

तैयारियों में जुटा रेल प्रशासन

trains speed 160 km from Agra to Delhi

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष की अगुवाई में पिछले सप्ताह पहुंची टीम ने इसका ट्रायल भी पूरा कर लिया है। अगले चरण में 200 किमी की रफ्तार से ट्रेनों को चलाने के लिए भी रेलवे बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे का पूरा अमला पिछले रविवार से इसमें लगा हुआ है।

इसमें बोर्ड अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार, सदस्य यांत्रिक आलोक जौहरी, एनसीआर महाप्रबंधक प्रदीप कुमार के साथ आरडीएसओ, आरवीएनएल और हाई स्पीड रेल कारपोरेशन के अफसर भी जुटे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक टीम ने दिल्ली से आगरा के बीच 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों को चलाने का ट्रायल किया।

अभी भोपाल शताब्दी की स्पीड 150 किमी/घंटा

trains speed 160 km from Agra to Delhi

इस ट्रायल में कुछ खामियां पाई गई हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इन्हें दुरुस्त कर इस सेक्शन को देश की सबसे तेज ट्रेन चलाने के लिए खोल दिया जाएगा। बताते हैं कि इस कार्य के लिए शताब्दी एक्सप्रेस के कोच पूरी तरह फिट हैं। सूत्र बताते हैं कि इस सेक्शन में राजधानी एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ाने की भी योजना है।

एनसीआर के सीपीआरओ नवीन बाबू ने भी कहा कि 200 किमी की रफ्तार से ट्रेनों को चलाने के लिए निरीक्षण हो चुका है। अब आरडीएसओ, रेल विकास निगम और हाई स्पीड रेल कारपोरेशन मिलकर काम करेंगे लेकिन शताब्दी एक्सप्रेस को 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से इसी साल शुरू करने की योजना है। दूसरी ट्रेनों को यह रफ्तार नए एलएचबी कोच मिलने पर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed