फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   trainee ias died in swimming pool

ट्रेनी IPS की स्वीमिंग पुल में डूबने से मौत

Fri, 29 Aug 2014 08:27 PM IST
एजेंसी/हैदराबाद
एजेंसी/हैदराबाद Updated Fri, 29 Aug 2014 08:27 PM IST
विज्ञापन
trainee ias died in swimming pool

सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के स्वीमिंग पुल में डूबने से बृहस्पतिवार रात एक ट्रेनी आईपीएस अधिकारी की मौत हो गई। हरियाणा के हिसार के रहने वाले मनु मुक्त मानव को हिमाचल प्रदेश कैडर मिला था।

विज्ञापन


हैदराबाद के राजेंद्र नगर डिविजन के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ए मुत्यम रेड्डी ने कहा कि अगली कोशिश में आईएएस के लिए चुने गए कुछ ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों ने अपने साथियों के लिए ऑफिसर्स क्लब में पार्टी का आयोजन किया था।
विज्ञापन


पार्टी खत्म होने के बाद 2013 बैच के आईपीएस मानव क्लब से सटे अकादमी के स्वीमिंग पुल में घुस गए और वह पुल के दूसरी तरफ जाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान वह पानी में डूबने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें कुछ साथी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुल से बाहर निकाला। उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार देकर एनपीए अस्पताल ले जाया गया।

वहां से उन्हें बंजारा हिल्स स्थित केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अकादमी की निदेशक अरुणा बहुगुणा ने इस मामले की आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस मामले की अलग से जांच कर रही है। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed