वेटिंग लिस्ट वालों के लिए रेलवे लाया नई स्कीम, आप भी जानें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपका ट्रेन टिकट भी अंतिम मौके पर वेटिंग लिस्ट में रह गया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। रेल टिकट बुकिंग करवाने वाली वेबवाइट आईआरसीटीसी अपने ग्राहकों के लिए नई योजना लेकर आई है।
नई स्कीम लेकर के तहत वेटिंग लिस्ट में रह जाने वाले यात्रियों को आखिरी वक्त पर सही कीमत में हवाई जहाज का टिकट मुहैया करा दिया जाएगा।
कम से कम यात्रा के तीन दिन पहले आपका टिकट बुक हुआ होना चाहिए, साथ ही टिकट वेटिंग लिस्ट में होना चाहिए। अगर चार्ट तैयार होने तक आपका टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो आपको इस स्कीम का फायदा मिल जाएगा।
एयर टिकट की बुकिंग करवा सकते हैं
ऐसे ग्राहकों को आईआरसीटीसी अपनी तरफ से एक ईमेल भेजेगा जिसमें उन्हें बताया जाएगा कि आप एयर टिकट की बुकिंग करवा सकते हैं। यात्री को irctc.co.in पर जाकर लॉगइन करना होगा और ट्रेन टिकट लिस्ट से पैसेंजर का नाम चुनना होगा। ऐसा करते ही फ्लाइट सर्च का ऑप्शन आपके सामने आ जाएगा। इस पर आपको क्लिक करना होगा।
आपको बताते चले कि इस स्कीम का फायदा भी आपको तभी मिलेगा जिस शहर आपको जाना है उसकी फ्लाइट्स उपलब्ध हों।
यात्रियों को फ्लाइट के टिकट के लिए पूरा भुगतान करना होगा। इसके लिए ट्रेन बुकिंग के रिफंड से पैसा नहीं काटा जा सकेगा। रिफंड जिस तरह होता है, उसी तरह किया जाएगा। पर आपको ध्यान रखना होगा कि एयर टिकट आखिरी मिनट पर बुक होंगी इसलिए रिफंड का कोई विकल्प नहीं रहेगा। ऐसे में एयरपोर्ट पर समय पर पहुंचना ही सही रहेगा।