फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   train service to katra for maa vaishno devi formally begins

माता वैष्णो के दरबार चली श्री शक्ति एक्सप्रेस

Tue, 15 Jul 2014 05:43 PM IST
Updated Tue, 15 Jul 2014 05:43 PM IST
विज्ञापन
train service to katra for maa vaishno devi formally begins

दिल्ली से वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सीधी ट्रेन रोजाना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से मिलनी शुरू हो गई है। सावन के पहले सोमवार के दिन जय माता दी के जयकारे के साथ नई दिल्ली-कटरा के लिए बीच ट्रेन शुरू हो गई।

विज्ञापन


पहली ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची भी नहीं थी कि जय माता दी नारे से नई दिल्ली स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर तीन गूंज उठा। ट्रेन प्लेटफॉर्म पर शाम 4:42 बजे जैसे ही पहुंची एक बार फिर जय माता दी का जयकारा यात्रियों ने लगाया।
विज्ञापन


यात्री तहे दिल से रेलवे का शुक्रिया भी अदा कर रहे थे। रेलवे ने भी नई श्री शक्ति एक्सप्रेस ट्रेन को दुल्हन की तरह सजा कर शाम साढ़े पांच बजे नई दिल्ली स्टेशन से रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन दिखा क्रेज, आगे भी ट्रेन में वेटिंग

train service to katra for maa vaishno devi formally begins

इस ट्रेन का क्रेज पहले दिन से ही बना हुआ है। आम तौर पर पहले दिन चलने वाली ट्रेन करीब-करीब खाली ही जाती है, लेकिन कटरा के लिए चली पहली ट्रेन में साढ़े सात सौ से अधिक यात्री रवाना हुए।

सोमवार रवाना हुई पहली ट्रेन के एसी फर्स्ट कोच के 28 बर्थ में 9 लोग यात्रा पर निकले, एसी टू में 114 और एसी थ्री कोच में 610 लोग बैठकर कटरा के लिए रवाना हुए। एडवासं बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। सबसे ज्यादा बुकिंग 14 और 15 अगस्त की हुई है।

माता के दरबार जाने वाली ट्रेन में एक पेंट्री कार भी है। जिसमें शुद्ध शाकाहारी भोजन ही यात्रियों को परोसा जाएगा। इस ट्रेन में 50 रुपये वाली थाली की भी व्यवस्था होगी। हालांकि अलग-अलग वैरायटी के साथ खाने का ऑर्डर यात्रियों को करना होगा और उसके अनुसार पैसा वसूला जाएगा।

नहीं मिल सकेगा खूबसूरत वादियों का नजारा

train service to katra for maa vaishno devi formally begins

जम्मू से आगे की खूबसूरत वादियों का नजारा यात्रियों को नहीं मिलेगा। बताया जाता है कि दिल्ली से शाम साढ़े पांच बजे चलने वाली यह ट्रेन अगले दिन सुबह 3:20 बजे जम्मू पहुंच जाएगी।

ऐसे में जम्मू से कटरा तक का सफर अंधेरे के बीच गुजरेगा। वापसी में भी ट्रेन रात में 10:55 बजे ही कटरा से चलेगी। बता दें कि जम्मू से कटरा तक ट्रेन करीब 25 किलोमीटर के रोमांचक सफर में पहाड़ों के बीच से गुजरेगी। यह ट्रेन रास्ते में 10 सुरंग और 50 पुलों के ऊपर से गुजरेगी।

दिल्ली-कटरा के बीच वातानुकूलित ट्रेन चलने से वैसे तो बहुत सारे लोग खुश हैं। लेकिन वातानुकूलित ट्रेन चलाने से आम लोग मायूस भी हैं। प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों का कहना था कि इस ट्रेन में कम से कम दो स्लीपर वाले कोच भी होने चाहिए।

क्या कहते हैं यात्री

train service to katra for maa vaishno devi formally begins

मनोज अग्रवाल:- सुबह 9 बजे पता चला कि कटरा तक ट्रेन जा रही है। फटाफट टिकट बुक कराया और फरीदाबाद से सीधे नई दिल्ली स्टेशन पहुंच गया। काफी दिनों से इस ट्रेन का इंतजार था। मंगलवार की रात इसी ट्रेन से दिल्ली भी पहुंच जाऊंगा।

अनूप सहगल:- पहले काफी परेशानी होती थी। जम्मू पहुंचकर टैक्सी या बस से कटरा जाने में ही थकान हो जाती थी। लिहाजा कटरा में थकान खत्म करने में काफी समय जाया होता था। अब उसी रात ट्रेन से दिल्ली वापस आया जा सकता है।

सुनीता खन्ना:- माता के दर्शन आसान हो गए हैं। पहले काफी परेशानी होती थी। जम्मू से कटरा और फिर कटरा से जम्मू आना कष्टकारी था। रेलवे को बधाई देनी चाहिए कि माता के दर्शन करने की राह को आसान किया है।

राकेश:- दो दिनों की छुट्टी में भी अब वैष्णो देवी का दर्शन किया जा किया जा सकता है। रेलवे को श्री शक्ति की तरह ही और ट्रेन भी चलाने की आवश्यकता है। बुजुर्ग लोगों की राह भी इस ट्रेन के चलने से आसान होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed