फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   train route change

ये ट्रेनें अब पुरानी दिल्ली से नहीं, गाजियाबाद से चलेंगी

Thu, 20 Jun 2013 01:45 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Thu, 20 Jun 2013 01:45 AM IST
विज्ञापन
train route change
दिल्ली में यमुना के जलस्तर बढ़ने के कारण लोहे का पुल बंद हो जाने से पुरानी दिल्ली और गाजियाबाद का रूट प्रभावित हो गया है। इससे देखते हुए रेलवे विभाग ने पुरानी दिल्ली से चलने वाली दो ट्रेनें बुधवार को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से चलाई गई।
विज्ञापन


पुरानी दिल्ली को जाने वाली सभी ईएमयू पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट कर दिया गया है। यह सभी ट्रेनें नई दिल्ली होकर पुरानी दिल्ली पहुंच रही हैं।
विज्ञापन


मंडल यातायात प्रबंधक मुकेश कपूर ने बताया कि लोहे का पुल बंद होने से पुरानी दिल्ली से गाजियाबाद का रूट प्रभावित हो गया है। इससे देखते हुए पुरानी दिल्ली से चलने वाली फैजाबाद एक्सप्रेस और उत्तरांचल संपर्क क्रांति काठगोदाम एक्सप्रेस को गाजियाबाद से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही गाजियाबाद के निर्धारित समय पर ही चल रही है। जब तक पुल को खोला नहीं जाएगा तब तक दोनों ट्रेनों को गाजियाबाद से ही चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद से पुरानी दिल्ली को जाने वाली ईएमयू, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें नई दिल्ली होते हुए पुरानी दिल्ली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed