{"_id":"969d41665ed5d2d12a9f91907e4e8581","slug":"train-mishap-in-anantpur-kills-six-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांदेड़ एक्सप्रेस और लॉरी में टक्कर, छह लोगों की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नांदेड़ एक्सप्रेस और लॉरी में टक्कर, छह लोगों की मौत
Updated Mon, 24 Aug 2015 08:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में ट्रेन और लॉरी की टक्कर में कांग्रेस विधायक समेत छह लोगों की मौत हो गयी है।
विज्ञापन
इस घटना में मरने वाले कांग्रेस विधायक का नाम वेंकटेश नायक बताया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक यह दुर्घटना रात ढाई बजे बैंगलोर-नांदेड़ एक्सप्रेस के साथ अनंतपुर जिले में रंगेपल्ली क्रॉसिंग के पास हुई।
सूत्रों के अनुसार लॉरी ड्राइवर ने संतुलन खोया और तेज रफ्तार ट्रेन की एसी कोच से जा टकराई।
बैंगलुरु में रेलवे के डिविजनल मैनेजर संजीव अग्रवाल ने बताया कि लॉरी में ग्रेनाइट पत्थर लदा था। उन्होंने बताया कि जैसे ही लॉरी ट्रेन के फर्स्ट क्लास कम्पार्टमेंट से टकराई तो पत्थर यात्रियों को जाकर लगे।
विज्ञापन
मरने वालों में कर्नाटक के एक कांग्रेस विधायक ए वेंकटेश नायक भी शामिल हैं। अग्रवाल ने बताया कि मृतकों में पांच यात्री, एक लॉरी ड्राइवर शामिल हैं।
साथ ही इस दुर्घटना में तीन लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है।
Bangalore-Nanded express train collides with lorry in Anantpur(Andhra Pradesh), 5 killed. pic.twitter.com/5NhqU4S8cc
— ANI (@ANI_news) August 24, 2015
विज्ञापन