फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   train journey and diesel will be expensive

फिर बढ़ेगी महंगाई, डीजल और रेल सफर होगा महंगा

Mon, 29 Oct 2012 03:16 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 29 Oct 2012 03:16 PM IST
विज्ञापन
train journey and diesel will be expensive

केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ ही कमरतोड़ महंगाई से जूझ रहे आम आदमी की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं। पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने मंत्रालय का कार्यभार संभालते ही डीजल, कैरोसिन और गैस पर सब्सिडी कम करने के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


वीरप्पा मोइली ने कहा कि सरकार को सब्सिडी की मौजूदा नीति पर विचार करना होगा और देखना होगा कि सब्सिडी का लाभ जरूरतमंद आदमी तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि केवल डीजल, कैरोसिन और गैस पर हर रोज 433 करोड़ की अंडर रिकवरी हो रही है। इस साल यह अंडर रिकवरी एक लाख 63 हज़ार करोड़ हो जाएगी। अगर सरकार सब्सिडी घटाने का फैसला लेती है तो पेट्रोल, डीजल समेत रसोई गैस के दाम बढ़ेंगे।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ नए रेल मंत्री पवन बंसल ने भी यात्री किराया बढ़ाऐ जाने के संकेत दिए। रेल मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद बंसल ने कहा कि रेलवे के विशाल ढांचे को बचाए रखने के लिए यात्री किराया बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किराए के साथ-साथ सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी ताकि यात्री खुद यह कह सकें कि किराए में वृद्धि अनावश्यक नही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन बंसल के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए रेल राज्यमंत्री अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि रेल किराया बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि चारों तरफ महंगाई बढ़ रही है, ऐसे में रेलवे के नुकसान की भरपाई के लिए रेल का किराया बढ़ना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए भी रेलवे का किराया बढ़ाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed