फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Train accident in Kaushambi 4 killed , several injured

यूपी के कौशांबी में ट्रेन हादसा, 3 की मौत, कई घायल

Tue, 26 May 2015 12:23 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 26 May 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Train accident in Kaushambi 4 killed , several injured

कौशांबी जिले में सोमवार को मुरी एक्सप्रेस के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। अथसराय रेलवे स्टेशन के पास हुए इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे के बाद इलाहाबाद एवं कानपुर के बीच रेल यातायात ठप हो गया। इसके चलते कई ट्रेनों के रूट बदल दिए गए। वहीं, संगम, प्रयागराज, इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस को इलाहाबाद में ही रद कर दिया गया। इस बीच, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हादसे दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के  परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


राउरकेला से जम्मूतवी जा रही 18101 मुरी एक्सप्रेस इलाहाबाद से तीन घंटे से ज्यादा की देरी से अपराह्न 12.20 बजे कानपुर के लिए रवाना हुई। कौशांबी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन को पार करने के बाद ट्रेन अथसराय रेलवे स्टेशन पहुंचने ही वाली थी कि तेज आवाज के साथ उसके नौ डिब्बे पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से एक जनरल, स्लीपर श्रेणी के चार कोच, एक पैंट्री कार, एक एसी टू एवं दो कोच थर्ड एसी श्रेणी के डिब्बे हैं। एसी थ्री कोच नजदीक में ही एक गड्ढे में गिर गया जबकि इंजन तीन डिब्बों के साथ सौ मीटर तक आगे चला गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण बचाव कार्य में लग गए। इलाहाबाद जंक्शन से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) घटनास्थल के लिए भेजा गया।

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Train accident in Kaushambi 4 killed , several injured

हादसे में जालंधर की सीतादेवी (40) और झारखंड के गोविंद कुमार (30) सहित तीन यात्रियों की मौत हो गई। वहीं सीतादेवी की बेटी सीमा (15), बेटा विकास (12), सोनम (22), शिवानी (24) सहित एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए।

ट्रेन हादसे के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। इलाहाबाद का हेल्पलाइन नंबर 0532-1072, कानपुर का 0512-1072, 2323015, 16, 18 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed