फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Trafficking kingpin reveals nexus with politicians, PLFI

तस्करी करने वाला बाबा बामदेव गिरफ्तार

Tue, 19 Aug 2014 07:21 PM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 07:21 PM IST
विज्ञापन
Trafficking kingpin reveals nexus with politicians, PLFI

झारखंड के रांची से तस्करी मामले में आरोपी बाबा रामजी महाराज उर्फ बाबा बामदेव को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाबा बामदेव को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। टीओआई में छपी खबर के मुताबिक पुलिस पूछताछ में बाबा बामदेव ने बताया कि तस्करी के इस गिरोह में नक्सलियों के कई समूह और राज्य के कई बड़े नेता भी शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में बामदेव ने माओवादियों के एक समूह पीपल लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया(पीएलएफआई) के भी दो लोगों का नाम  बताया। बामदेव के पास इन दो लोगों के नंबर और पते भी थे। और पीएलएफआई के ये दोनों सदस्य बामदेव से लगातार संपर्क में भी थे।

विज्ञापन

दिल्ली में होती थी लड़कियों की तस्करी

Trafficking kingpin reveals nexus with politicians, PLFI

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बामदेव ने इस बात को स्वीकारा कि वह पीएलएफआई के सदस्य पन्ना लाल और कीनू मुंडा के साथ पूरे राज्य में घूमता था। बामदेव ने पुलिस को दोनों के पते भी दिए।

उनके मुताबिक बामदेव ने यह भी स्वीकारा कि वह पीएलएफआई के सदस्यों को संरक्षण देता था। और जिस समय झारखंड में पुलिस ऑपरेशन चलते थे उस समय वह उन लोगों को दिल्ली भागने में मदद करता था। बामदेव ने इस बात को भी स्वीकारा कि वह उन दोनों को लड़कियों की तस्करी भी करता था। उसने बताया कि पीएलएफआई के ये दोनों सदस्य झारखंड में बाबा बामदेव के बिजनेस में उसकी मदद करते थे।

बामदेव दिल्ली में कई एनजीओ चलाता है। और अपने एनजीओ 'आदिवासी विकास संस्थान' के नाम से कई कार्यक्रम भी चलाता है। और इन्हीं कार्यक्रमों के चलते वह झारखंड की कई लड़कियों को दिल्ली ले आता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed