फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tow martyr including sp in assam

उग्रवादियों के हमले में SP समेत दो शहीद

Fri, 06 Jun 2014 11:00 PM IST
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 06 Jun 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
tow martyr including sp in assam

असम के कर्बी आंगलांग जिले के कर्बी पीपुल्स लिबरेशन टाइगर्स (केपीएलटी) उग्रवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक पुलिस अधीक्षक (एसपी) और उनका निजी सुरक्षा अधिकारी पीएसओ शहीद हो गए।

विज्ञापन


राज्य के एडीजीपी एपी राउत ने बताया कि एसपी नित्यानंद गोस्वामी और पीएसओ रातुल नुनिसा के शव कर्बी आंगलांग वन क्षेत्र से शुक्रवार सुबह बरामद किए गए।

गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम रोगथांग वन इलाके में उग्रवादियों की तलाश में अभियान चला रहे थे। तभी अचानक उनका सामना उग्रवादियों से हो गया और दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।

विज्ञापन

खोज अभियान में शव बरामद हुए

tow martyr including sp in assam

मुठभेड़ में गोस्वामी और उनका निजी सुरक्षा अधिकारी मारा गया। एसपी, एडिशनल एसपी और अन्य पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में तीन टीमें उग्रवादियों की तलाशी अभियान चला रहे थे।

58 वर्षीय गोस्वामी 1993 बैच के विशेष असम पुलिस सेवा के सदस्य हैं। एडीजीपी ने एसपी के ऑपरेशन को वीर कार्रवाई बताया। केपीएलटी का गठन 2010 में हुआ था।

केपीएलटी कर्बी लोगों के लिए स्वशासित राज्य की मांग कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed