फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tourist are still enjoying in pokhra of nepal

काठमांडू में तबाही, लेकिन पोखरा में मौज-मस्ती

Thu, 30 Apr 2015 11:10 AM IST
Updated Thu, 30 Apr 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
tourist are still enjoying in pokhra of nepal

एक ओर भूकंप के केंद्र से करीब 81 किलोमीटर दूर काठमांडू में 7.9 की तीव्रता के भूकंप ने तबाही मचा दी और हजारों लोगों की जान ले ली। वहीं दूसरी ओर, भूकंप के केंद्र से ही करीब 73 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पोखरा में जन-जीवन सामान्य बना हुआ है।

विज्ञापन


पोखरा में पर्यटक बोटिंग और पैराग्लाइडिंग का खूब मजा ले रहे हैं। आपको बता दें कि यहां पर हर साल हजारों पर्यटक आते हैं। यहां पर पर्यटक माउंटेन व्यू, बोटिंग और पैराग्लाइडिंग जैसे रोमाचं के लिए आते हैं।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक जहां एक ओर काठमांडू में इस भूकंप ने तबाही मचा दी है, वहीं दूसरी ओर पोखरा में सिर्फ दीवारों में दरारें ही दिखी हैं।

फोटो- फाइल फोटो

'लगा मैं नाव में बैठा हूं'

tourist are still enjoying in pokhra of nepal

नेपाल में पिछले 80 सालों की सबसे खतरनाक आपदा के सिर्फ 2 दिन बाद ही पोखरा में विदेशी पर्यटक झील का मजा लेने, शॉपिंग करने, कैफे में खाना-खाने और अपने अगले एडवेंचर की तैयारी में जुट गए हैं।

नीदरलैंड के एक पर्यटक रिक तुल ने एएफपी को बताया कि पोखरा में रहने वाले लोग इस भूकंप से कुछ डरे हुए जरूर हैं, लेकिन इन सबके बावजूद सब कुछ सामान्य है।

एक 26 वर्षीय आइरिश टूरिस्ट कैरोलीन अहेर्न के अनुसार पोखरा में इस भूकंप से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन लोग इस भूकंप से बहुत अधिक डर गए थे।

विज्ञापन

बिजली, इंटरनेट है उपलब्ध

tourist are still enjoying in pokhra of nepal

उनके अनुसार जब भूकंप आया तो खिड़कियां जोर-जोर से हिलने लगीं और लोग अपने बच्चों के साथ घरों से बाहर भागने लगे। कैरोलीन बोले कि उन्हें भूकंप के दौरान ऐसा लगा जैसे कि वो किसी नाव में बैठे हों।

यहां से करीब 70 किलोमीटर दूर एक गांव में 2000 से भी अधिक लोगों की भूकंप के कारण मौत हो गई है, लेकिन पोखरा में सब कुछ सामान्य है। सिर्फ स्कूलों को 5 दिन के लिए बंद किया गया है।

डच की एक 51 वर्षीय पर्यटक मारियाना हॉक ने कहा कि पोखरा में अब सब कुछ सामान्य है। लोग अपने-अपने काम पर वापस जा रहे हैं और बच्चे खेलने कूदने में मशगूल हैं। इतना ही नहीं, यहां बिजली, इंटरनेट सभी सुविधाएं मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed