फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   toppers of up board class 10th and 12th results 2015

इंटरमीडिएट में ज्योति, हाईस्कूल में सर्वेश बने टॉपर

Sun, 17 May 2015 05:27 PM IST
Updated Sun, 17 May 2015 05:27 PM IST
विज्ञापन
toppers of up board class 10th and 12th results 2015

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की परीक्षा में लखनऊ की ज्योति राठौर ने टॉप किया है। उन्होंने 500 अंकों में 486 अंक प्राप्त किए हैं। वह लखनऊ के लखनऊ पब्लिक कॉलेज, राजाजीपुरम की छात्रा हैं।

विज्ञापन


हाईस्कूल की परीक्षा में बस्ती के सर्वेश वर्मा ने टॉप किया है। उन्होंने 600 अंकों में 581 अंक प्राप्त किया है। सर्वेश जीएसएस अकैडमी, हरैया, बस्ती के छात्र हैं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे आज जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


रिजल्ट देखने के लिए हमारी वेबसाइट www.results.amarujala.com पर क्लिक कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थी अमर उजाला की नई पहल "Get Results on your Mobile & Email" लिंक पर रजिस्ट्रेशन करके भी पा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए छात्र लिंक पर क्लिक करें।

अपना रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें

toppers of up board class 10th and 12th results 2015

इंटरमीडिएट में मानसी जायसवाल और स्नेहा संयुक्त रूप से दूसरे स्‍थान पर रही हैं। दोनों ने 500 अंकों में 485 अंक प्राप्त किए हैं। मानसी भर लखनऊ पब्लिक कॉलेज, राजाजीपुरम की छात्रा हैं। स्नेहा एसवीडीपी इंटरकॉलेज, रागुलपुर, हमीरपुर की छात्रा हैं। इंटरमीडिएट में तीसरे स्थान पर मोहम्‍मद कासिफ अंसारी रहे हैं। उन्होंने 500 अंकों में 483 अंक पाएं हैं। कासिफ भी लखनऊ पब्लिक कॉलेज, राजाजीपुरम के ही छात्र हैं।

हाईस्कूल में भी हनी और बंटी वर्मा सयुंक्त रूप से दूसरे स्‍थान पर रहे हैं। दोनों ने 600 अंकों में 580 अंक प्राप्त किए हैं। हनी अर्चना मेमोरियल कॉलेज, इटावा के छात्र हैं। बंटी वर्मा एसएसपीडी कॉलेज, कासगंज के छात्र हैं।

बाराबंकी के यंगस्ट्रीम अकेडमी की अंजली पटेल हाईस्कूल में तीसरे स्‍थान पर रही हैं। उन्होंने 577 अंक प्राप्त किए हैं। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमी‌डिएट के विद्यार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए हमारी वेबसाइट www.results.amarujala.com  पर क्लिक करें।

उल्लेखनीय है कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परिक्षाएं 19 फरवरी से 23 मार्च के बीच हुई थी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 30 मार्च से 20 अप्रैल के बीच कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed