फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   top twitter trends of india in year 2014

वो 10 मुद्दे, जब भारत ने गाड़ा टि्वटर पर झंडा

Tue, 30 Dec 2014 03:10 PM IST
Updated Tue, 30 Dec 2014 03:10 PM IST
विज्ञापन
top twitter trends of india in year 2014

ये साल घटनाओं से भरा हुआ रहा और भारतीयों ने किसी भी अन्य देश की तुलना में टि्वटर पर सबसे अधिक सक्रियता दिखाई। यहां हम शीर्ष पर रहने वाले हैशटैग की सूची दे रहे हैं, जिन्होंने महत्वपूर्ण घटनाओं और विवादों की ओर सबका ध्यान आकर्षित कराया।

विज्ञापन


1:- आम चुनावः #Results2014 और #PollDance 2014: भारत में लोगों ने आम चुनाव के नतीजों पर बहस के लिए जिस हैशटैग का इस्तेमाल किया, वो सबसे शीर्ष पर रहने वाला हैशटैग था।
विज्ञापन


राजनीतिक दलों ने भी चुनाव नतीजों को साझा करने के लिए इसी हैशटैग #Results2014 का इस्तेमाल किया, जबकि लोगों ने राजनेताओं का मज़ाक़ उड़ाने के लिए #PollDance2014 हैशटैग का ख़ूब इस्तेमाल किया। चुनाव के नतीजे 16 मई को घोषित किए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी भारतीय जनता पार्टी को इस चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2:- #MH370: आठ मार्च 2014 के रहस्यमय तरीक़े से ग़ायब होने के बाद मलेशियाई विमान की उड़ान संख्या एमएच370 हैशटैग में तब्दील हो गई। इस विमान को खोजने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस विमान ने मलेशिया के कुआलालमपुर से चीन के बीजिंग के लिए उड़ान भरी थी।

भारत समेत दुनिया भर के लोगों ने विमान में मौजूद 12 चालक दल के सदस्यों और 227 यात्रियों के लिए टि्वटर पर प्रार्थनाएं कीं। हालांकि आज तक उस विमान की कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

केजरीवाल ने की मफलरमैन के रूप में जोरदार वापसी

top twitter trends of india in year 2014

3:- #KashmirFloods: इस साल सितम्बर में भारत प्रशासित कश्मीर का सामना हाल के समय की सबसे भयावह बाढ़ से हुआ। घाटी के स्थानीय निवासियों और राहत एवं बचाव कार्य में जुटे सुरक्षा बलों ने आपसी तालमेल के लिए हैशटैग #KashmirFloods का इस्तेमाल किया।

दूसरे देशों के लोगों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया और बाढ़ पीड़ितों के प्रति हमदर्दी जताई। इस बाढ़ में 200 से अधिक लोगों की जान गई, जबकि कई लोग लापता बताए गए।

4:- #Mufflerman: आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने इस साल की शुरुआत में मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दिया था, लेकिन मफ़लरमैन के रूप में उन्होंने ज़ोरदार वापसी की।

पिछले साल दिल्ली के चुनाव प्रचार में लगभग पूरे समय मफ़लर में दिखने वाले केजरीवाल का मफ़लर टि्वटर पर बेहद चर्चित रहा। भारत में हफ़्तों तक ट्रेंड करने वाले कुछेक हैशटैगों में से #Mufflerman एक था।

काला धन बना बड़ा मुद्दा

top twitter trends of india in year 2014

5:- काला धनः#Blackmoney: भारत में काला धन एक बड़ा मुद्दा है और चुनाव के दौरान राजनेता इस बारे में बातें करना पसंद करते हैं। भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान विदेशी बैंकों में जमा भारतीयों के काले धन को वापस लाने का वादा किया था।

लेकिन, चुनाव बाद जब विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर सौ दिन में काला धन वापस लाने के अपने वादे को न निभा पाने का आरोप लगाया तो #Blackmoney हैशटैग सामने आया।

6:- #IndiawithPakistan: पाकिस्तान के पेशावर में तालिबान ने 16 दिसम्बर को स्कूली बच्चों पर बर्बर हमला किया जिसमें 132 बच्चे मारे गए।

भारतीयों ने हैशटैग #IndiawithPakistan का इस्तेमाल करते हुए चरमपंथी समूह के ख़िलाफ़ अपने ग़ुस्से और पाकिस्तान के साथ भाईचारे का इज़हार किया। यह उन दुर्लभ मौक़ों में से एक था, जब दोनों देशों के लोग किसी मुद्दे पर एक साथ आए।

टि्वटर पर आते ही छाए रजनीकांत

top twitter trends of india in year 2014

7:- #WorldCup2014: भारतीय क्रिकेट बहुत देखते हैं, लेकिन जून-जुलाई में ब्राज़ील में फ़ुटबॉल विश्वकप हुआ तो इसमें भी उनकी उत्सुकता कम नहीं दिखी।

सबसे रोमांचक खेलों में से एक माने जाने वाले इस टूर्नामेंट में अपने पसंदीदा खिलाड़ी का प्रदर्शन देखने के लिए भारतीय फ़ुटबॉल प्रशंसक रात रात भर जगे रहे। उन्होंने दुनिया भर में इस्तेमाल किए जा रहे हैशटैग #WorldCup2014 का इस्तेमाल करते हुए खिलाड़ियों के गोल और चूक पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी।

8:- टि्वटर पर रजनीकांतः
दक्षिण भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत का क़द इतना बड़ा है कि उनकी बराबरी देश में कुछ ही हस्तियों को हासिल है। और जब पांच मई को टि्वटर पर उनका आग़ाज़ हुआ तो कुछ ही देर बाद इसने पूरे देश का ध्यान आकर्षित कर लिया। टि्वटर पर आने के कुछ ही मिनटों में हज़ारों लोग उनके फ़ॉलोवर बन गए थे।

उनका पहला ट्वीट था, "ईश्वर का अभिनंदन। वानाक्कम अनैवारुक्कुम!! मेरे सभी प्रशंसकों का बहुत बहुत शुक्रिया। इस डिजिटल यात्रा पर बहुत रोमांचित हूं।" इस समय उनके 12.5 लाख फ़ॉलोवर हैं।

विवादित हुईं क्लीवेज वाली तस्वीरें

top twitter trends of india in year 2014

9:- #Modi in America: सितम्बर में जब प्रधानमंत्री मोदी अमरीका पहुंचे तो प्रवासी भारतीयों की ओर से उनका 'रॉकस्टॉर' जैसा स्वागत किया गया।

न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में उनके भाषण के दौरान भारी संख्या में भीड़ जुटने की ख़ुशी मनाने के लिए अमरीका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों ने #ModiinAmerica का इस्तेमाल किया।

लोगों ने अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मोदी की शिखर वार्ता और संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में उनके भाषण पर प्रतिक्रिया देने के लिए इसी हैशटैग का इस्तेमाल किया।

10:- दीपिका पादुकोण और क्लीवेज विवाद: टाइम्स ऑफ़ इंडिया की वेबसाइट पर अपनी क्लीवेज वाली तस्वीरें प्रकाशित किए जाने की दीपिका पादुकोण ने आलोचना की। इसके बाद टि्वटर पर यह मुद्दा एक राष्ट्रीय बहस की शक्ल अख़्तियार कर गया।

अनेक लोगों ने #Isupportdeepika हैश टैग का इस्तेमाल करते हुए दीपिका का समर्थन किया। यहां तक कि भारत के सबसे अधिक बिक्री वाले अख़बार को ख़ुद का बचाव करना पड़ा। यह मुद्दा लम्बे समय तक खिंचा और अनेक ने इस पर अपना विचार व्यक्त किया और टिप्पणी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed