फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   top ten news of the day on 10 minutes

खबरें फटाफटः पढ़िए दिनभर की दस बड़ी सुर्खियां

Tue, 13 May 2014 07:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 13 May 2014 07:24 PM IST
विज्ञापन
top ten news of the day on 10 minutes

एग्जिट पोल में नरेंद्र मोदी के लिए दिल्ली का रास्ता साफ होता देख गुजरात के नए मुख्यमंत्री पर मंत्रणा शुरू हो गई है। आरएसएस के साथ बैठक के बाद मोदी ने गांधीनगर में सोमवार को इस संबंध में अपने खास मंत्रियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि मोदी की खास मानी जाने वाली 71 वर्षीय आनंदीबेन पटेल राज्य में मोदी की जगह ले सकती हैं। हालांकि गुजरात राज्य भाजपा के सचिव भीकूभाई दलसानिया भी इस पद के लिए डार्क हार्स साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन


वैसे तो भाजपा के नेता इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक आरएसएस किसी महिला को भाजपा शासित प्रदेश का पहला महिला मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में है। इस पद के लिए आनंदीबेन सबसे उपयुक्त मानी जा रही हैं। उन्हें राज्य के कामकाज का लंबा तजुर्बा है और वह कैबिनेट में सबसे वरिष्ठ भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम की उम्मीदवारी हो सकती है रद्द

top ten news of the day on 10 minutes

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्‍हाण की उम्मीदवारी रद्द हो सकती है। पेड न्यूज में संलिप्तता के मामले में निवार्चन आयोग ने 23 मई को सुनवाई के लिए नोटिस भेजा है। गौरतलब है कि 2009 के विधान सभा चुनावों में चव्‍हाण को पेड न्यूज के दोषी ठहराया गया है।

चव्‍हाण वर्तमान में नांदेड़ सीट से कांग्रेस के लोक सभा के उम्मीदवार हैं।

2009 चुनाव में पेड न्यूज का मामला पहले हाई कोर्ट में चला और अब सुप्रीम कोर्ट में था जहां पर सुप्रीम कोर्ट ने चव्‍हाण को दोषी ठहराते हुए कहा कि इस मामले में चुनाव आयोग के पास जांच और कार्यवाही करने का पूरा अ‌धिकार है।

कोर्ट ने यहां तक कहा है कि चुनाव आयोग चव्‍हाण की उम्मीदवारी भी रद्द कर सकता है।

सेंसेक्स ने तोड़े रिकॉर्ड, पहुंचा 42 हजार के करीब

top ten news of the day on 10 minutes

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 24,000 अंकों के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया।

आज पूरे दिन के दौरान बीएसई सेंसेक्स 320.23 अंक बढ़कर 23,871.23 के अंक स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 94.50 अंक बढ़कर 7.108.75 के अंक स्तर पर बंद हुआ।

सुबह 11.54 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स ने 24,067.11 अंकों के रिकॉर्ड स्तर को छू लिया। दिन में 1.24 मिनट तक बीएसई सेंसेक्स लुढ़ककर वापस 23,872.27 अंक स्तर पर पहुंच गया था।

क्या केजरीवाल को मिला मुसलमानों का प्यार?

top ten news of the day on 10 minutes

शुरूआती आकलन लगभग सही होते जा रहे हैं, काशी में मुस्लिम केजरीवाल को अपने नुमाइंदे के तौर पर देख रहे हैं तो उनकी साफ सुथरी इमेज भी उन्हें मजबूत बनाती है।

इस्लामिक किताबों के विक्रेता 70 वर्षीय अब्दुल कय्यूम अरफात बेबाकी से कहते हैं, अरविंद केजरीवाल से काफी उम्मीदें हैं। वे सेक्युलर हैं, उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। इसीलिए हमने ‘आप’ को समर्थन देने का फैसला किया।

सनातन धर्म इंटर कॉलेज के बूथ पर वोट डालकर निकलीं नई सड़क निवासी देवरानी-जेठानी रेहाना और हुस्ना बेगम कहती हैं कि पुरानी पार्टियों से आजिज आकर इस बार केजरीवाल को आजमा रहे हैं।

आतंकियों के निशाने पर गुजरात भवन!

top ten news of the day on 10 minutes

नई दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित गुजरात भवन पर आतंकी हमले के इनपुट मिले हैं। खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस को ये इनपुट दिए हैं। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। इस सूचना के बाद गुजरात भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाल ही में खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस को इनपुट दिए हैं कि गुजरात भवन पर आतंकी हमले का खतरा है। विभाग ने गुजरात भवन की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा है। इसमें कहा गया है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी जब भी दिल्ली आते हैं और गुजरात भवन में ठहरते हैं, उस समय हमले का ज्यादा खतरा रहता है।

इस सूचना के बाद पुलिस ने गुजरात भवन की सुरक्षा बढ़ा दी है। गुजरात भवन की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के हथियारबंद दर्जनों जवान तैनात कर दिए गए हैं।

रिक्शा खींचने वाला, अब देता है 70 लाख टैक्स

top ten news of the day on 10 minutes

पेशे से किसान, 51 वर्षीय धरमवीर काम्बोज कुछ वर्षों पहले तक दिल्ली की गलियों में साइकिल रिक्शा चलाते थे। ग़रीबी इतनी थी कि न पैडल पर से पांव हटे, न गांव जाने का मौक़ा मिला। फिर एक हादसा हुआ, घर लौटना पड़ा।

अपने मुश्किल दिनों को याद करते हुए धरमवीर बताते हैं, “ग़रीबी सोने नहीं देती थी। काम के लिए इधर-उधर घूमता रहता था। फिर कहीं देखा कि लोग आंवले के जूस, मिठाइयों के लिए पैसे देने को तैयार हैं। हमने बाग़वानी विभाग से मदद मांगी। हमें 25 हज़ार रुपए की सब्सिडी भी मिली। साल 2007 में हमने आंवले की खेती शुरू की, उसका रस निकालते थे और पैकेटों में भरकर बेचते थे। इसकी मांग धीरे-धीरे बढ़ने लगी, नए ग्राहक मिलने लगे। हरिद्वार में कुछ बड़े व्यापारी भी मिले।”

“कई बार आंवला कसने में हाथ छिल जाते थे, तो मैंने और मेरी पत्नी ने एक ऐसी मशीन बनाई, जिसमें आंवला, एलोवेरा, दूसरी सब्ज़ियों और जड़ी-बूटियों के सत्व निकाले जा सकते थे और वो भी बिना बीज तोड़े।” इसके लिए उन्हें राष्ट्रपति से सम्मान भी मिल चुका है।

हरियाणा का छोरा बनेगा देश का आर्मी चीफ

top ten news of the day on 10 minutes

चुनाव आयोग से हरी झंडी मिलने के बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से अगले आर्मी चीफ के लिए लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सुहाग के नाम की सिफारिश होने की खबर हरियाणा के झज्जर जिले के गांव बिसाहन के लिए एक नई उमंग और खुशियों को अपने साथ लाई हैं।

टीवी पर खबर मिलने के बाद से गांव का माहौल अचानक से बदला-बदला सा लगने लगा हैं।

बेरी सबडिवीजन से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर बसे गांव बिसाहन की आबादी करीब 2500 की है। गांव के लिए फख्र की बात यह है कि लगभग हर परिवार से कोई न कोई किसी न किसी रूप से सेना से जुड़ा हुआ है।

बहन को आपत्तिजनक हालत में देखा तो मार डाला

top ten news of the day on 10 minutes

वह लड़की अपने प्रेमी के साथ अपने ही घर में ‌व‌िस्‍तर पर थी कि अचानक उसकी छोटी बहन ने दोनों को उसी हालत में देख लिया।

फिर क्या, दोनों एक दूसरे से अलग हुए और लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी उस सात साल की बहन का कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी बहन को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि वह भी अभी नाबालिग है।

घटना यूपी के अमरोहा जिले की है, जहां गजरौला में हुए इस सनसनीखेज वारदात का क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है।

मेडिकल ऑफिसरों के पदों पर नौकरी का मौका

top ten news of the day on 10 minutes

पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ ने भारतीय नागरिकों से सीनियर रेजिडेंट, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, जूनियर और सीनियर डेमोंस्ट्रेटर, मेडिकल ट्यूटर के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इन पदों में सबसे ज्यादा 153 पद सीनियर रेजिडेंट के हैं, इसके बाद 18 पद सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के और शेष मेडिकल ऑफिसर, डेमोंस्ट्रेटर और ट्यूटर के हैं। पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ देश के सर्वश्रेष्ठ संस्‍थानों में से एक है। अतः इसमें नौकरी पाने का यह बेहतर मौका है।

मेडिकल के इन सभी पदों के लिए आयु सीमा 33 वर्ष सुनिश्चित की गई है। केवल अस्पताल प्रशासक के लिए आयु 36 वर्ष रखी गई है। आयु सीमा में एससी और एसटी के लिए 5 वर्ष और ओबीसी के लिए 3 वर्ष की छूट प्रदान की गई है। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 जून, 2014 निर्धारित है।

चुनाव नतीजे आने से पहले बढ़े डीजल के दाम

top ten news of the day on 10 minutes

देश में लोकसभा के लिए मतदान खत्म होने के बाद सरकार ने डीजल के भाव में 1.09 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।

नई दरें सोमवार आधी रात से प्रभावी होंगी। इस वृद्धि में स्थानीय कर शामिल नहीं है।

अब दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 1.22 रुपये बढ़कर 56.71 रुपये हो गई है। इसी तरह डीजल का भाव कोलकाता में 1.27 रुपये बढ़कर 61.38 रुपये, मुंबई में 1.35 रुपये बढ़कर 65.21 रुपये और चेन्नई में 1.32 रुपये बढ़कर 60.50 रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed