फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Top ten news of the day

सिर्फ दस मिनट में जानिए आज की दस बड़ी हलचल

Sun, 12 Jan 2014 08:26 PM IST
Updated Sun, 12 Jan 2014 08:26 PM IST
विज्ञापन
Top ten news of the day

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने गोवा में विजय संकल्प रैली में बोलते हुए केंद्र की यूपीए सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि देश में कांग्रेस के वीआईपी कल्चर की जड़ें बहुत गहरी हैं। ऐसी परिस्थितियों में एकमात्र भाजपा ही है जिसने देश के सामान्य और गरीब लोगों को नेता बनाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर देश में भाजपा ना होती तो रेल के डिब्बे में चाय बेचने वाला एक बच्चा आपके सामने खड़ा ना होता। भाजपा ने एक चाय बेचने वाले बच्चे को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टोल टैक्स से नाराज शिवसैनिकों ने फूंका टोल बूथ

Top ten news of the day

महाराष्ट्र के कोल्हापुर की नौ सड़कों पर टोल टैक्स वसूले जाने के विरोध में हुए प्रदर्शन के हिंसक हो जाने के बाद संदिग्ध शिव सैनिकों ने चार बूथों को तोड़ दिया।

टोल टैक्स वसूली के खिलाफ शिवसेना ने सोमवार को कोल्हापुर बंद का आह्वान किया है।

पुलिस ने तोड़फोड़ करने वाले कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। तोड़फोड़ के लिए शिवसेना के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इस दौरान किसी व्यक्ति के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है।

कुछ प्रदर्शनकारियों ने इन टोल बूथों का प्रबंधन करने वाली निजी कंपनी आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यालय में तोड़फोड़ की।

यूपी में कुमार विश्वास का भारी विरोध

Top ten news of the day
कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने आखिरकार मोर्चा खोल ही दिया है। अमेठी के रामलीला मैदान में जनविश्वास रैली के दौरान विश्वास ने अपने जोरदार भाषण से लोगों का दिल जीत लिया।

विश्वास के तेजतर्रार भाषण से कुछ लोगों का विरोध भी दब गया। विश्वास ने कहा कि मैं चुनाव में जान की बाजी लगा दूंगा। मुझे यहां एक घर मिल गया है। मैं चुनाव जीते बिना यहां से दिल्ली नहीं लौटूंगा।

रैली में जा रहे आप समर्थकों की बस पर कुमार विश्वास का विरोध कर रहे लोगों ने पथराव किया। इसके पहले, जगदीशपुर और गौरीगंज में उन्हें काले झंडे दिखाए गए और पुतला भी फूंका गया।

रैली के अंत में कानुपर के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर महबूब अंसारी और यूपी के पूर्व एडीजी एवं सुल्तानपुर के पूर्व पुलिस अधीक्षक अजय श्रीवास्तव के साथ तमाम लोगों पार्टी की सदस्यता ली।

प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहते पवार!

Top ten news of the day

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि शरद पवार प्रधानमंत्री पद की होड़ में नहीं हैं। पार्टी के महासचिव और केंद्रीय कृषि और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री तारिक अनवर ने गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान पर सफाई देते हुए कहा कि पवार पीएम पद की रेस में नहीं हैं।

हालांकि उनमें पीएम बनने की सारी योग्यताएं हैं। सार्वजनिक जीवन में उनका लंबा अनुभव है और इस मामले में वह देश के किसी भी राजनीतिक नेता से उन्नीस नहीं हैं।

पवार के निकट सहयोगी अनवर ने कहा, देश में पीएम पद का फैसला संख्या बल पर निर्भर करता है। यानी जिसके पास ज्यादा सांसद होंगे पीएम बनने की उसकी दावेदारी उतनी ही मजबूत होगी।

भाजपा का हमला, 'कांग्रेस का ही दूसरा रूप है आम आदमी पार्टी'

Top ten news of the day

भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर जुबानी हमला किया है और उसे कांग्रेस का दूसरा रूप बताया। साथ ही आप की नीतियों पर भी सवाल उठाए हैं।

हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि आम आदमी की सरकार जनता को स्टिंग ऑपरेशन की नसीहत दे रही है।

जबकि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान उसने शाजिया इल्मी के खिलाफ स्टिंग को नकार दिया था। ऐसे में सवाल उठता है कि उनके स्टिंग पर लोग कैसे भरोसा करेंगे। उन्होंने कहा कि आप और कांग्रेस में कोई फर्क नहीं है।

ऐसे में सवाल उठता है कि उनके स्टिंग पर लोग कैसे भरोसा करेंगे। उन्होंने कहा कि आप और कांग्रेस में कोई फर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी देश के एकमात्र उम्मीद हैं। जनता उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

गोव‌िंदाचार्य भी हुए 'आप' के मुरीद

Top ten news of the day

विचारक केएन गोविंदाचार्य ने माना है कि देश में लागू किया गया लोकपाल बिल खामियों से भरा है। उस पर अभी भी सियासत हावी है। उसमें सुधार व बदलाव की जरूरत है।

रहा सवाल ‘आप’ का तो देश में स्थापित दलों से निराशा मिलने पर पनपे जनाक्रोश व अभियान का परिणाम ‘आप’ है। यह देश के लिए शुभ संकेत हैं लेकिन सोच व कार्य का आकलन लोकसभा चुनाव के बाद किया जा सकेगा।

गोविंदाचार्य शनिवार को महानगर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में गांधी, लोहिया, दीनदयाल, अंबेडकर, जेपी, मार्क्स से प्रभावित लोगों ने ‘आप’ में शिरकत की है।

चारित्रिक अभियान की शुरुआत हुई है। नैतिक मूल्यों की राजनीति व शुचिता पर जोर बढ़ा है।

एनएचपीसी में सरकारी नौकरी का मौका

Top ten news of the day

एनएचपीसी लिमिटेड में इंजीनियर के 180 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में ट्रेनी इंजीनियर (सिविल) के 25 पद, ट्रेनी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 130 पद, ट्रेनी इंजीनियर (मैकेनिकल) के 25 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए वेतनमान के तौर पर 20600-3%-46500 निर्धारित है। इन पदों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है।

इन पदों के लिए गेट-2014 में मैरिट के आधार पर एनएचपीसी के साथ पंजीकृत उम्मीदवारों में से उम्मीदवारों को अल्पसूचीबद्ध किया जाएगा और अनंतिम रूप से अनंतिम आ‌धार पर नियुक्ति का प्रस्ताव किया जाएगा।

आप से घबराए बाबा रामदेव करेंगे 'डबल शिफ्ट'

Top ten news of the day

करीब तीन महीने पूर्व मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का ऐलान कर हरिद्वार से निकले बाबा रामदेव देश भर में सुबह के अलावा शाम को भी शिविर लगाएंगे।

बताया जा रहा है कि यह व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई तेज करने की कवायद के तौर पर किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए बाबा ने शिविरों की संख्या में इजाफे का फैसला किया है।

हाल ही में बाबा रामदेव ने नरेंद्र मोदी के सामने समर्थन के लिए अपनी शर्तें रखकर सबको चौंका दिया था। वह भी तब जब पतंजलि में मोदी को बुलाकर उन्हें प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताकर पिछले छह महीने से विधिवत अभियान भी चला रखा है।

रिश्तेदार ने बलात्कार कर बनाई अश्लील क्लिप

Top ten news of the day

भूपानी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर अपनी महिला रिश्तेदार को नशीली पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने और उसकी वीडियो फिल्म बनाने का आरोप लगाया है।

यही नहीं पीड़ित महिला ने आरोपी पर फिल्म के जरिए ब्लैकमेल करने और दोबारा कई बार बलात्कार करने की बात भी कही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-85 में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि कुछ दिन पहले उसका एक रिश्तेदार संदीप झा घर पर आया था।

हरभजन ने तोड़ा जम्मू-कश्मीर का सपना

Top ten news of the day

परवेज रसूल की कप्तानी में पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना देख रही जम्मू-कश्मीर टीम की चुनौती क्वार्टर फाइनल में हार के साथ ही खत्‍म हो गई।

वडोदरा में हुए मुकाबले में पंजाब ने जम्मू-कश्मीर के सामने जीत के लिए 324 रन का लक्ष्य दिया था। चौथे दिन लक्ष्य का पीछा करते हुए रसूल की टीम ने दो विकेट पर 77 रन से अपनी पारी आगे खेलना शुरू किया लेकिन पूरी टीम महज 223 रन बनाकर आउट हो गई।

जम्मू-कश्मीर के बल्‍लेबाज वीआरवी सिंह (5 विकेट) और मनप्रीत गोनी (3 विकेट) की धारदार गेंदबाजी का सामना नहीं कर सके जिससे सौ रन की बड़ी जीत के साथ ही पंजाब ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed