फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Top ten news of the day

दस मिनट में पढ़िए आज की दस बड़ी खबरें

Sat, 11 Jan 2014 07:15 PM IST
Updated Sat, 11 Jan 2014 07:15 PM IST
विज्ञापन
Top ten news of the day

कुमार विश्वास की लखनऊ में हुई प्रेस कांफ्रेंस में हंगामा हो गया। खुद को मुलायम यूथ ब्रिगेड, बिजनौर का प्रवक्ता बताने वाले सैफ जाफरी नाम के एक कार्यकर्ता ने कांफ्रेंस के दौरान जमकर बवाल मचाया।

विज्ञापन


पहले उसने पीछे से कुमार विश्वास पर अंडा फेंका और फिर जोर जोर से कुमार विश्वास मुरदाबाद और कुमार विश्वास वापस जाओ के नारे लगाने लगा।

युवक ने आरोप लगाया कि कुमार विश्वास ने हिंदू और मुस्लिमों के भगवान और अल्लाह का अपमान किया है।

उसने कहा कि जो लोग देवी-देवताओं का सम्मान नहीं कर सकते, उनसे देश के सम्मान की उम्मीद कैसे लगाई जा सकती है।

अमेठी में आप के ‌खिलाफ पोस्टर: 'क्या राष्ट्रद्रोही अब देश चलाएंगे?'

Top ten news of the day

दिल्ली के चुनावों में जीत का परचम फहराने वाली आम आदमी पार्टी अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगी है और दूसरी तरफ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 'किले' अमेठी में टीम केजरीवाल पर निशाना साधने वाले राष्ट्रद्रोही वाले पोस्टर और होर्डिंग लगा दिए गए हैं।

इन होर्डिंग में निशाना टीम केजरीवाल पर साधा गया है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और कुमार विश्वास की तस्वीरें छापकर उन्हें काट दिया गया है। इनके ऊपर लिखा गया है राष्ट्रद्रोही।

होर्डिंग में इन तस्वीरों के बराबर में सवाल किया गया है, "क्या राष्ट्रद्रोही अब देश चलाएंगे?" जाहिर है, अमेठी में पांव पसारने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी की आमद ने वहां के स्‍थानीय नेताओं को हमला बोलने का मौका ‌भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लॉप शो साब‌ित हुआ केजरीवाल का जनता दरबार

Top ten news of the day

दिल्ली की कुर्सी संभालने के बाद आम आदमी पार्टी सरकार ने शनिवार को सचिवालय के बाहर पहली बार जनता दरबार लगाया, लेकिन यह दांव उल्टा पड़ गया। कुछ देर बाद ही इसे स्‍थगित करना पड़ा।

इस दरबार में इतनी ज्यादा भीड़ पहुंच गई कि प्रशासन के सारे इंतजामात धरे के धरे रह गए। भीड़ बेकाबू हो गई और सुरक्षा घेरा, बैरिकेड तोड़ दिए। ऐसी अफरा-तफरी मची कि शिकायत करने पहुंचे लोगों के दस्तावेज सड़क पर बिखरे पड़े थे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके कैबिनेट के दूसरे मंत्री मौजूद थे, लेकिन वहां मौजूद लोग कुछ सुनने-समझने को तैयार नहीं थे। बहुत से लोग ऐसे ‌थे, जो किसी शिकायत के साथ नहीं आए थे। वे सिर्फ केजरीवाल को बधाई देना चाहते थे।

विज्ञापन

मुझे छूने और चूमने की कोश‌िश कर रहे थे जज

Top ten news of the day

नेशनल ग्रीन ट्राब्यूनल के चेयरमैन और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार पर एक ‌महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। जब कुमार सुप्रीम कोर्ट में जज थे, तो यह महिला उनकी इंटर्न थी।

यह महिला मई 2011 में जस्टिस कुमार की ऑफिशियल इंटर्न थी। तब वह वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिशियल साइंसेज, कोलकाता की छात्रा थी।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक महिला ने 30 नवंबर, 2012 को चीफ जस्टिस पी सदाशिवम को सात पन्नों का हलफनामा दिया, जिसमें उसने जस्टिस स्वतंत्र कुमार पर संगीन इल्जाम लगाए हैं।

हाथ जोड़कर बोले नेताजी, मुझे दिल्ली पहुंचा दो

Top ten news of the day

बुंदेलों की धरती पर समाजवादी पार्टी की पहली चुनावी महारैली में पीएम बनने का सपना देख रहे मुलायम सिंह यादव ने जनता के सामने हाथ जोड़ ‌लिए।

मुलायम ने मोदी, मायावती, मनमोहन और लालू पर जमकर निशाना साधा। अपनी बात खत्म करते हुए जनता के सामने हाथ जोड़े और कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि हमें दिल्ली पहुंचा देना।


रैली में मुलायम सिंह ने कहा कि पत्रकार भी निष्पक्ष होकर लिखें। कहा, अगर आप मेरी मदद नहीं कर सकते तो कम से कम खिलाफत भी न कीजिए। मुलायम सिंह इतना भी बुरा नहीं है।

मुलायम ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि वह यूपी को गुजरात बना देंगे। लेकिन हम यूपी में गुजरात की तरह कत्लेआम नहीं होने देंगे। उन्हें खदेड़कर भगा देंगे।

युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का मौका

Top ten news of the day

युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का एक सुनहरा मौका है। सेना भर्ती मुख्यालय द्वारा उत्तर प्रदेश के सात जनपद के युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर सहारनपुर स्थित महिपुरा कैंपिंग ग्राउंड में 19 फरवरी को सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

सेना भर्ती मुख्यालय की ओर से सैनिक जीडी, तकनीकी, सैनिक क्लर्क, एसकेटी, ट्रेडमैन, सैनिक तकनीकी नर्सिंग असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती निकाली गई है।

सेना भर्ती रैली 19 फरवरी को गाजियाबाद, 20 को मेरठ, 21 को बागपत, 22 को मुरादाबाद, 23 को सहारनपुर, 24 को रामपुर और 25 को अमरोहा के लिए आयोजित होगी।

वहीं 26 फरवरी को मेरठ, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, अमरोहा, गौतमबुद्घनगर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर और रामपुर जनपद के सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए डीएससी में भर्ती की जाएगी।

'भाई की हत्या कर सिपाहियों ने किया गैंगरेप'

Top ten news of the day

उत्तर प्रदेश के बदायूं में फैजगंजबेहटा थाने की आसफपुर चौकी पुलिस के दो सिपाहियों ने भाई की हत्या कर बहन से छेड़छाड़ ही नहीं की थी बल्कि उसके साथ गैंगरेप किया था।

पहले घटना से सहमी विवाहित युवती ने बलात्कार की कोशिश की बात कही थी लेकिन जब कुछ सियासी लोगों का सहारा मिला तो उसने पुलिस की कलई खोल दी।

आखिरकार पुलिस ने युवक की हत्या और उसकी बहन से गैंगरेप के मामले में शुक्रवार को दो अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसएसपी के आदेश पर फैजगंजबेहटा थाने में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही विवेचना महिला थानाध्यक्ष को दे दी गई है।

जम्मू-कश्मीर को मिला 324 रनों का लक्ष्य

Top ten news of the day

मनदीप सिंह (101) के शानदार शतक से पंजाब ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के तीसरे दिन शुक्रवार को अपनी दूसरी पारी में 296 रन बनाकर जम्मू-कश्मीर के सामने जीत के लिए 324 रन का कठिन लक्ष्य रखा।

पहली बार क्वार्टर फाइनल में खेल रही जम्मू-कश्मीर ने दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 77 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए अभी 247 रन चाहिए जबकि उसके आठ विकेट शेष हैं।

वडोदरा में हो रहे इस मैच में इससे पहले पंजाब ने अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 15 रन से आगे बढ़ाई और टीम 72.2 ओवर में 296 रन पर सिमट गई।

पंजाब ने अपने पांच विकेट 50 रन तक गंवा दिए थे लेकिन टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवराज सिंह ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 58 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए।

मान्यता को टीबी, बढ़ सकती हैं संजय दत्त की छुट्टी!

Top ten news of the day

संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त को टीबी की बीमारी हुई है। संभव है कि संजय की पेरोल बढ़ जाए। संजय दत्त मान्यता की जिस बीमारी को आधार बनाकर जेल के बाहर निकले थे असल में वह बीमारी काफी बड़ी है।

सुनने में आया ‌है कि संजय दत्त की पत्नी मान्यता को टीबी की बीमारी है। साथ ही वह लीवर के इन्फेक्‍शन से भी जूझ रही हैं। पहले यह कहा जा रहा था कि मान्यता के पेट में ट्यूमर है। अब यह ट्यूमर लगातार बढ़ता जा रहा है।

इधर संजय दत्त की पेरोल भी बढ़ सकती है। संजय दत्त को 21 जनवरी को वापस पुणे जेल में जाना है। संजय दत्त चाहते हैं कि उनकी यह पेरोल अवधि कम से कम 20 दिन और बढ़ जाए। अब देखना ये हैं कि उनकी इस मांग को कोर्ट मानता है या नहीं।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम से यूरोप खुश

Top ten news of the day

यूरोपीय संघ ने कहा है कि ईरान के साथ परमाणु कार्यक्रम को लेकर हुए समझौते को लागू करने की दिशा में "बहुत अच्छी प्रगति" हो रही है। यूरोपीय संघ की विदेश मामलों पर काम करने वाली सेवा ने कहा है, "यह मामला अब राजधानियों में राजनीतिक स्तर पर वैधता दिए जाने के चरण पर है।"

इससे पहले ईरान के उप विदेश मंत्री का ईरान के सरकारी मीडिया में बयान छपा था कि सभी मह्त्वपूर्ण मुद्दे सुलझा लिए गए हैं। पिछले साल नवंबर में ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम रोकने को तैयार हुआ था। बदले में ईरान पर लगे प्रतिबंधों में ढील दी गई थी।

बारीकियों पर चर्चा
हाल ही के हफ़्तों में वार्ताकार क्लिक करें पी5 समूह (अमेरिका, ब्रिटेन, फ़्रांस, चीन, रूस और जर्मनी) के प्रतिनिधियों से समझौता लागू करवाने की तकनीकी बारीकियों पर चर्चा के लिए मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed