फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Top ten news of the day

पढ़िए देश दुनिया की दस बड़ी खबरें, सिर्फ दस मिनट में

Sat, 04 Jan 2014 06:31 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 04 Jan 2014 06:31 PM IST
विज्ञापन
Top ten news of the day

लोकसभा चुनावों का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग के संभावित कार्यक्रम के मुताबिक आम चुनाव 16 अप्रैल से शुरू होकर 13 मई तक चलेंगे। और 16 मई को पता चल जाएगा कि जनता ने किसके हक में फैसला सुनाया।

विज्ञापन


पहले चरण में 124 सीटों के लिए 16 अप्रैल, दूसरे चरण में 141 सीटों के लिए 22 या 23 अप्रैल के लिए मतदान होगा। तीसरे चरण का मतदान 30 अप्रैल को होगा और इस रोज 107 सीटों पर वोटिंग होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा चौथे चरण का मतदान 7 मई और पांचवें एवं अंतिम चरण की वोटिंग 13 मई को होगी। वोटों की गिनती 16 मई को होगी और ज्यादातर नतीजे इसी दिन पता चल जाएंगे। 15वीं लोकसभा का कार्यकाल 1 जून को पूरा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगले पर बवाल के बाद केजरीवाल ने छोड़ा डुप्ले बंगला

Top ten news of the day

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यू-टर्न ले लिया है। उनके रहने के लिए भगवान दास रोड पर दस कमरो वाले दो डुप्ले तैयार किए ‌जा रहे थे, लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया है कि वह ये सरकारी बंगले नहीं लेंगे।

इस बंगले को लेकर काफी हो-हल्ला मच गया था। चुनावों में सादगी को मुद्दा बनाकर उतरे केजरीवाल के सरकारी निवास के तौर पर जब दो डुप्ले तैयार कराए जाने से जुड़ी खबर मिली, तो मीडिया ने आम आदमी पार्टी को इस मुद्दे पर घेर लिया था।

शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल ने अपनी सफाई में कहा था कि मीडिया को इन डुप्ले की तुलना पिछली मुख्यमंत्री के सरकारी बंगले से करनी चाहिए, ताकि अंतर साफ हो जाए।

बाबा रामदेव ने मोदी के सामने रखी समर्थन की शर्त

Top ten news of the day

योग गुरु रामदेव ने शनिवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और उनके पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन दोहराया, लेकिन यह भी साफ कर दिया कि वह 2014 के आम चुनावों से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री की नीतियां जानना चाहते हैं।

संवाददाताओं से बातचीत करते हुए रामदेव ने कहा कि वह कुछ मुद्दों पर ही मोदी का समर्थन करेंगे। मोदी को यह वादा करना चाहिए कि वह काला धन देश में लेकर आएंगे और उसे राष्ट्रीय संपत्ति घोषित किया जाएगा।

योग गुरु ने कहा कि वह रविवार को भाजपा नेतृत्व से बातचीत करेंगे।

यूं तो बाबा रामदेव अब तक खुलकर कांग्रेस का विरोध कर रहे थे, लेकिन आज उन्होंने अपने रुख में तब्दीली लाते हुए कहा कि वह मोदी को मुद्दों पर समर्थन देंगे। उन्होंने भाजपा के पीएम पद के दावेदार से कई सवाल किए।

व‌िधानसभा के बाद, लोकसभा भी लड़ेगी AAP

Top ten news of the day

लोकसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। आज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसके बाद संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि उम्मीदवारों की पहली सूची 10 से 15 दिनों में जारी कर दी जाएगी।

संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर लड़ेगी चुनाव लड़ेगी। दिल्‍ली में चुनाव जीतने का लोगों का भरोसा बढ़ा है।

भ्रष्टचारियों और अपराधियों को टिकट नहीं दिए जाएंगे। ज्यादातर चुनावों में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी तैयार है। दिल्‍ली विधानसभा में सरकार बनाने को लेकर हमने 18 मुद्दों पर सदन से समर्थन मांगा था।

इसमें कांग्रेस पार्टी से समर्थन नहीं मांगा था। दिल्‍ली में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी की बैठक दो दिन चलेगी। शनिवार को बैठक का पहला दिन है

आसाराम की बीजेपी व‌िधायक ने उतारी आरती!

दौर से बीजेपी की महिला विधायक ऊषा ठाकुर ने नए साल की शाम आसाराम की तस्वीर की आरती कर विवाद खड़ा कर दिया है।

आसाराम इन दिनों राजस्थान की जेल में में दुष्कर्म के आरोप में बंद हैं। महिला विधायक द्वारा आसाराम की पूजा किए जाने पर इस मामले ने बड़ा तूल पकड़ लिया है।

जानकारी के मुताबिक ऊषा ठाकुर ने नए साल की शाम आसाराम के अनुयायियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। वहां भजन गाए और आसाराम की आरती भी की।

नहीं बढ़ेगी सब्सिडी गैस सिलेंडरों की संख्‍या

Top ten news of the day

सरकार महंगाई के इस दौर में ग्राहकों को कोई भी राहत नहीं देने जा रही है। सरकार रसोई गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर मिल रहे सिलेंडरों की तादाद नहीं बढ़ाएगी।

ऐसी खबरें थीं कि वह सब्सिडी वाले सिलेंडरों की तादाद बढ़ा कर 12 करने जा रही है लेकिन उसने इसका खंडन किया है।

पेट्रोलियम मंत्री एम वीरप्पा मोइली ने शनिवार को कोच्चि में कहा कि सब्सिडी वाले सिलेंडरों की तादाद नौ से बढ़ा कर 12 करने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है।

लगभग 90 फीसदी उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाले नौ गैस सिलेंडर मिल रहे हैं। सिर्फ दस फीसदी रसोई गैस उपभोक्ता इस सब्सिडी के दायरे से बाहर हैं। हम सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की तादाद बढ़ा कर 12 नहीं करने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है लोग हमारे इस रुख का विरोध नहीं करेंगे।

देवयानी की तलाशी वाला वीडियो वायरल!

Top ten news of the day

भारतीय राजनयिक देवयानी के साथ अमेरिकी बदसलूकी के मामले में आ गया है एक नया मोड़। इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया जिसके बारे में दावा किया जा रहा था कि ये देवयानी की तलाशी का वीडियो है।

हालांकि अमेरिका ने इस वीडियो को फर्जी और खतरनाक करार दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग की उप प्रवक्ता मैरी हर्फ ने कहा कि इस वीडियो में देवयानी से संबंधित कुछ भी नहीं है।

लेकिन अमेरिकी सफाई आने से पहले ही इंटरनेट पर ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ और हालात ऐसे बने कि अमेरिका को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी।

रेप की कोश‌िश में मारा गया वोस्ट वांटेड बदमाश

Top ten news of the day

उत्तर प्रदेश में बरेली के चर्चित आयुष अपहरण कांड में वांछित बदमाश विनोद यादव बृहस्पतिवार की रात थाना क्षेत्र के निकरा गांव में एक किशोरी से दुराचार की कोशिश में मारा गया।

किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे घरवालों पर विनोद ने तमंचे से फायर झोंका। वे तो बच गए लेकिन विनोद का तमंचा गिर गया। किशोरी के परिवार वालों ने उसी तमंचे को कब्जे में लेकर गोली चला दी। गोली लगने से विनोद घायल हो गया।

किशोरी के परिवार वाले घायल विनोद को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस उसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया।

इस बार दो देशों में हो सकते हैं आईपीएल मैच

Top ten news of the day

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का सातवां संस्करण कहां पर खेला जाएगा इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है। लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि इस बार यह दो देशों में कराया जाए।

आईपीएल टूर्नामेंट अप्रैल-मई में देश के कई शहरों में खेला जाता है लेकिन इस बार देश में उस समय आम चुनाव का माहौल होगा इसलिए हो सकता है कि सुरक्षा कारणों से सरकार टूर्नामेंट के आयोजकों को इसकी इजाजत न दे।

यही कारण है कि बीसीसीआई आईपीएल को दो भागों में करा सकती है पहला देश और दूसरा विदेश में। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि भारत के साथ दूसरा सहमेजबान कौन सा देश होगा।

बांग्लादेश चुनाव: किसकी होगी जीत, किसकी होगी हार?

Top ten news of the day

बांग्लादेश में पांच जनवरी को दसवें आम चुनाव होने हैं मगर चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता गंभीर सवालों के घेरे में है।

मुख्य विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और उसके सहयोगी दलों ने चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है क्योंकि सत्ताधारी बांग्लादेश अवामी लीग (बीएएल) ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान एक तटस्थ सरकार के गठन में कोई रुचि नहीं दिखाई थी।

विपक्षी दल मांग कर रहे हैं कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री शेख हसीना त्यागपत्र देकर एक तटस्थ कामचलाऊ सरकार का गठन करें। सरकार ने यह मांग ख़ारिज करते हुए कहा है कि चुनाव संवैधानिक रूप से ज़रूरी हैं और यह पांच जनवरी को ही होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed