दस मिनट में पढ़िए देश-दुनिया की दस बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले बिजली कंपनियों का कहना था कि यह मामला फिलहाल अदालत में है और उसके फैसले का इंतजार किया जाना चाहिए।
कंपनियों ने यह चेतावनी भी दी थी कि अगर सरकार अपने रुख पर अड़ी रहती है, तो दूसरे विकल्पों पर विचार किया जा सकता है। मंगलवार को बिजली दरों में कमी का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा था कि बीएसईएस राजधानी, बीएसईएस यमुना और एनडीपीएल का ऑडिट कराने का फैसला हुआ है।
दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर कोलकाता में बवाल
कोलकाता में बलात्कार की शिकार 16 साल की लड़की की मौत के बाद विरोध-प्रदर्शन तेज़ हो गया है। लड़की के पिता के मुताबिक़ पुलिस ने उन पर रात भर लड़की का अंतिम संस्कार जल्द से जल्द करने का दबाव डाला।
मंगलवार शाम जब इस लड़की का शव अस्पताल से बाहर लाया गया तो पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए शव वाहन को शवदाह गृह की ओर रवाना कर दिया। हालांकि उस समय शव के साथ उसके परिवार को कोई सदस्य मौज़ूद नहीं था।
बीबीसी संवाददाता अमिताभ भट्टासाली के मुताबिक़ लड़की के शव को मज़दूर संगठन सीटू के दफ़्तर ले जाया गया है। आज दोपहर बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
अरूप राहा बने नए एयर चीफ मार्शल
धुरंधर लड़ाकू पायलट रहे एयर मार्शल अरूप राहा ने मंगलवार को वायुसेना की कमान संभाल ली। 1974 में वायुसेना में कमीशन पाने वाले राहा ने एयर चीफ मार्शल एनएके ब्राउन की जगह ली है। 59 वर्षीय राहा अगले तीन साल तक एयर स्टाफ के प्रमुख के पद पर रहेंगे।
राहा को वायुसेना प्रमुख का पद ग्रहण करते ही वायुसेना की दूरगामी योजना में देशी कंपनियों के साथ विदेशी कंपनियों से खरीद के संवेदनशील मामले से दो चार होना पड़ेगा।
फिलहाल वायुसेना ट्रेनर जहाज के मामले में सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड (एचएएल) और कुछ विदेशी कंपनियों की बीच फैसले की जटिल प्रक्रिया में है। साथ ही फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट एविएशन से 126 रफेल लड़ाकू विमान की खरीदारी की बातचीत चल रही है।
MMS बनाकर डेढ़ साल तक लूटी अस्मत
मुजेसर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से डेढ़ साल तक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मुजेसर की रहने वाली एक युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि मुजेसर गांव में मनोज नाम के एक लड़के से उसकी दोस्ती हो गई।
मनोज उसे शादी का झांसा देकर उससे करीब डेढ़ साल तक रेप करता रहा। इस दौरान आरोपी ने चोरी से उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
इससे पहले तक यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम था। शाहिद अफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ 4 अक्टूबर 1996 में अपना शतक 37 गेंद में 11 छक्के और 6 चौके की मदद से पूरा किया था।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ ने मांगी तालिबान की मदद
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने एक चरमपंथी धार्मिक नेता से कहा
है कि वह सरकार और पाकिस्तानी तालिबान के बीच रुकी हुई बातचीत फिर से शुरू
करने में मदद करें।
इस धर्मगुरु को 'फ़ादर ऑफ तालिबान' के नाम से जाना जाता है और इनका तालिबान पर ख़ासा असर है। जमात उलेमा-ए-इस्लाम के एक धड़े के मुखिया मौलाना सामी-उल-हक़ ने प्रधानमंत्री के घर उनसे मुलाकात की।
एक
आधिकारिक बयान में कहा गया है, ''दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय महत्व के
मुद्दों पर विमर्श किया।'' हालांकि इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी
गई।
अगस्तावेस्टलैंड की VVIP हेलिकॉप्टर डील रद्द!
रिश्वत के आरोपों पर अगस्तावेस्टलैंड के अधिकारियों की सफाई को नाकाफी पाते हुए भारत ने बुधवार को 3,600 करोड़ रुपए की वीवीआईपी चॉपर डील रद्द करने का फैसला किया।
इतालवी कंपनी फिनमेकेनिका की ब्रिटिश इकाई अगस्तावेस्टलैंड से हुई डील को खारिज करने के साथ ही युनाइटेड टेक्नोलॉजीज कॉर्प की सिर्कोस्की एयरक्राफ्ट, ईएडीएस की यूरोकॉप्टर और लॉकहीड मार्टिन जैसी दूसरी चॉपर कंपनियों के सामने नए कॉन्ट्रैक्ट के दरवाजे खुल गए हैं।
शीर्ष नेताओं के इस्तेमाल के लिए 12 एडब्ल्यू101 विमान खरीदने को लेकर अगस्ता वेस्टलैंड के साथ एक सौदा हुआ था, लेकिन बीते साल फरवरी में इस डील पर उस वक्त टेढ़ी निगाह पड़ी, जब इतालवी पुलिस ने डील के लिए 360 करोड़ की रिश्वत देने के आरोप में फिनमेकेनिकला के चीफ एग्जिक्यूटिव को गिरफ्तार किया।
रफ्तार के बादशाह शूमाकर की हालत में मामूली सुधार
फ्रांस में स्कीइंग के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए सात बार के फॉर्मूला वन चैंपियन जर्मनी के माइकल शूमाकर की हालत में मस्तिष्क के दूसरे ऑपरेशन के बाद सुधार आया है।
शूमाकर का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने सोमवार रात उनके मस्तिष्क का दूसरा ऑपरेशन किया जिसके बाद मंगलवार को उनकी हालत में सुधार आया। शूमाकर का फ्रांस के पूर्वी शहर ग्रेनोबल के सीएचयू अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अस्पताल के एनेस्थेसिया विभाग के प्रमुख ज्यां फ्रेंको पायेन ने कहा, ‘शूमाकर की हालत में मंगलवार को सुधार आया है। लेकिन हम अभी यह नहीं कह सकते हैं कि वह खतरे से बाहर हैं। हम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।’
एंडरसन ने तोड़ा आफरीदी का रिकॉर्ड, 36 गेंद में सेंचुरी
नए साल के पहले दिन न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन ने वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाकर 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
एंडरसन ने 36 गेंद में 12 छक्के और 4 चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया। एंडरसन ने 14 छक्के और 6 चौके की मदद से नाबाद 131 रन बनाए।
इससे पहले तक यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम था। शाहिद अफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ 4 अक्टूबर 1996 में अपना शतक 37 गेंद में 11 छक्के और 6 चौके की मदद से पूरा किया था।
'आप' का असर: वसुंधरा राजे ने घटाई सुरक्षा
दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुलिस सुरक्षा और सरकारी बंगला नहीं लेने के फैसले का असर अब दूसरे नेताओं पर भी दिखने लगा है।
पिछले दिनों पदभार संभालने वाली राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी अपनी सुरक्षा में कटौती करने का निर्देश दिया है, जिससे कि आम लोगों को उनसे मिलने में परेशानी न हो।
राजे ने राज्य के डीजीपी ओमेंद्र भारद्वाज से खुद की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों की संख्या आधा करने को कहा है। मुख्यमंत्री को जेड-प्लस सुरक्षा मुहैया करवाई गई है।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में 263 पदों की भर्ती
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा विभिन्न पदों को भरने के लिए कुल 263 रिक्तियां जारी की गई हैं।
इन पदों में उप जिलाध्यक्ष के 5 पद, उप पुलिस अधीक्षक के 30 पद, अधिक्षक (जिला जेल) के 5 पद, वाणिज्यिक कर अधिकारी के 5 पद, जिला पंजीयक का 1 पद, मुख्य नगरपालिका अधिकारी के 16 पद, सहायक संचालक (जनसंपर्क विभाग) के 9 पद, सहायक संचालक (जिला आपूर्ति अधिकारी) के 2 पद, सहायक संचालक (महिला एवं बाल विकास विभाग) के 36 पद, बाल विकास परियोजना अधिकारी के 14 पद, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी 20 पद, सहायक जेल अधिक्षक के 9 पद, आबकारी उप निरीक्षक के 19 पद, उप पंजीयक के 6 पद, नायब तहसीलदार के 59 पद, मुख्य नगरपालिका अधिकारी के 27 पद शामिल हैं।