फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   top ten news of the day

खबरें फटाफटः पढ़िए, दिनभर की सुर्खियां

Sat, 03 May 2014 08:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 03 May 2014 08:03 PM IST
विज्ञापन
top ten news of the day

चुनाव आयोग हरकत में आ गया है। वो केंद्र सरकार को अगले सेना प्रमुख नियुक्त करने का फैसला लोकसभा चुनावों तक टालने के लिए कह सकता है, क्योंकि उसके मुताबिक सरकार इस मामले में जो जल्दबाजी दिखा रही है, समझ से परे है।

विज्ञापन


हालांकि, वो 16 मई को आने वाले लोकसभा चुनावों के नतीजे आने से पहले केंद्र सरकार के गुजरात में स्नूपगेट की जांच कराने की राह में शायद अवरोध पैदा नहीं करेगा। इस मामले में भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी पर उंगलियां उठ रही हैं।
विज्ञापन


केंद्र ने इस सप्ताह की शुरुआत में अगले सैन्य प्रमुख पर चुनाव आयोग से संपर्क साधा था, लेकिन स्नूपगेट जांच पैनल को लेकर अधिसूचना पर कोई औपचारिक मंजूरी नहीं मांगी गई, क्योंकि इस बारे में कैबिनेट का फैसला चुनावों के ऐलान से पहले आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

असम में हिंसा, लगा कर्फ्यू

top ten news of the day

असम में जातीय हिंसा में मरने वालों की संख्या 30 हो गयी है। हिंसा प्रभावित इलाक़ों में कर्फ़्यू जारी है और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश हैं।

बीबीसी संवाददाता अमिताभ भट्टासाली ने बताया कि बक्सा ज़िले के नरायणगुड़ी गाँव से शनिवार सुबह आठ शव बरामद हुए हैं जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।

इससे पहले शुक्रवार को इसी गाँव से 12 शव बरामद हुए थे। हिंसा के पहले दिन गुरुवार को कोकराझार और बक्सा ज़िलों में दस लोग मारे गए थे।

चुनाव में गड़बड़ी की आशंका, पोलिंग बूथों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

top ten news of the day

उत्तर प्रदेश में पांचवें और छठे चरण का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग से बूथों पर अर्द्घसैनिक बलों को लगाने की मांग की है।

प्रदेश में भाजपा चुनाव प्रभारी अमितशाह ने कहा है कि समाजवादी पार्टी आगामी चरणों मे गड़बड़ी फैला सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने स्‍थानीय प्रशासन की मदद से बूथों पर ग‌ड़बड़ी फैलाने की योजना बनाई है।

शाह ने कहा कि पिछले चरणों में रामपुर, फिरोजाबाद, कन्नौज और फर्रुखाबाद में बूथ कैप्चरिंग की शिकायतें मिली थी। झांसी में समाजवार्दी पार्टी के गुंडों ने अपनी गुंडागर्दी भी दिखाई। उन्होंने क‌हा कि समाजवादी पार्टी आगामी चरणों में मतदान को प्रभावित कर सकती है।

सिब्बल ने असम हिंसा के लिए मोदी को जिम्मेदार बताया

top ten news of the day

असम में हुई हिंसा को लेकर कपिल सिब्बल ने कहा कि मोदी और बीजेपी नेताओं ने असम में हिंसा फैलाई है, जिसके कारण वहां 32 लोग मारे गए हैं।

हिंसा में मारे गए लोगों पर राहुल गांधी ने भी कहा था कि बीजेपी के शासनकाल में हजारों लोगों ने हिंसा में अपनी जान गंवाई जबकि यूपीए के पिछले 5 साल में 500 लोग मारे गए हैं।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने भी नरेंद्र मोदी का बिना नाम लिए कहा था कि वह सत्ता के भूखे हैं और उन्हें और पावर चाहिए। प्रियंका हिमाचल में नरेंद्र मोदी की रैली के उस वाक्य पर बोल रही थी जिसमें मोदी ने कहा था कि 'ये दिल मांगे मोर'।

मोदी की अपील 'देश का खजाना लूटने वाले लुटेरों को भगाओ'

top ten news of the day

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तराखंड के चुनावी दौरे पर हैं। मोदी ने सबसे पहले पौड़ी संसदीय सीट के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया।

यहां उन्होंने कहा कि मुझे आज भी दुख और कसक है कि आपदा के दौरान मैं दुखी-पीड़ित लोगों के आंसू नहीं पोछ पाया। दर्द नहीं बांट पाया। मुझे वहां तक जाने की इजाजत नहीं दी गई। जनता से कहा कि देश के खजाने के लुटेरों को दूर भगाओ। आप ने साठ साल तक शासक चुनाव, अब सेवक चुनिए।

मोदी ने कहा क‌ि 16 मई के बाद मां बेटे को जवाब मिल जाएगा। देश की जनता ने अपना फैसला कर लिया है। 16 मई को इसका ऐलान हो जाएगा।

केदारनाथ में बारिश और भूस्‍खलन की चेतावनी

top ten news of the day

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुक्रवार से शुरू हो चुकी है। मौसम एक बार फिर चार धाम यात्रियों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। रविवार 4 मई को केदारनाथ के कपाट खुलने वाले हैं।

आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के तहत स्टेट इमरजेंसी आपरेशन सेंटर (एसईओसी) की तरफ से मौसम के मिजाज के संबंध में अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून, उत्तरकाशी एवं रूद्रप्रयाग जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में गरजन वाले बादल विकसित होने के साथ ही गरज संग तेज बौछारें पड़ने की आशंका जताई गई है। इस कारण भूस्‍खलन की आशंका जताई जा रही है।

एयर एशिया जून से भरेगा उड़ान!

top ten news of the day

जून तक देश के विमानन क्षेत्र में एक नई एयरलाइन का आगाज हो सकता है। भारत में नई एयरलाइन शुरू करने के लिए एयर एशिया ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की सभी तकनीकी परीक्षण पूरे कर लिए हैं और अगले एक सप्ताह के भीतर एयर एशिया इंडिया को कॉमर्शियल उड़ानों के लिए एयर ऑपरेटर परमिट (एओपी) मिल सकता है।

बुधवार को एयर एशिया ने डीजीसीए के अधिकारियों की मौजूदगी में एयरबस 320 एयरक्राफ्ट की पहली उड़ान का प्रदर्शन किया। डीजीसीए से लाइसेंस हासिल करने के लिए उड़ान प्रदर्शन एक आवश्यक और अंतिम चरण की प्रक्रिया है।

क्रिकेटः साहा के अर्धशतक ने पंजाब को संभाला

top ten news of the day

पंजाब किंग्स इलेवन ने आईपीएल 7 के 22वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला लिया लेकिन शुरू में उसका यह फैसला गलत साबित हुआ।

पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 168 रन बनाए। उसकी ओर से रिदिमान साहा (नाबाद 59 रन, 47 गेंद, 4 चौका और 3 छक्का) ने सर्वाधिक रनों का योगदान दिया। जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 45 रन बनाए। मुंबई की ओर से हरभजन सिंह ने 2 विकेट झटके जबकि लसिथ मलिंगा और कोरी एंडरसन को 1-1 विकेट मिले।

लगातार 5 मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस आज अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है। पंजाब की अगुवाई जॉर्ज बैली कर रहे हैं जबकि पंजाब की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है।

आईबी में भर्ती 12वीं पास युवाओं को मौका

top ten news of the day

इंटेलिजेंस ब्यूरो में योग्य उम्मीदवारों के लिए कुल 74 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इनमें पर्सनल असिस्टेंट के 42 पद और जूनियर इंटेलिजेंस ऑफीसर के 32 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए है।

इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं रखी गयी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 2 जून, 2014 से की जाएगी।

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। जूनियर इंटेलिजेंस ऑफीसर के लिए दो वर्ष का संबंधित क्षेत्र में आईटीआई का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

जेईई मेन का रिजल्ट जारी, कॉमन कटऑफ 115

top ten news of the day

आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी में एडमिशन के लिए हुए ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) मेन 2014 के रिजल्ट शुक्रवार की देर रात जारी कर दिए गए हैं।

सीबीएसई के चेयरमैन प्रो. विनीत जोशी ने बताया कि फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स के कॉमन मेरिट लिस्ट की कटऑफ 115 मार्क्स है।

ओबीसी स्टूडेंट्स की कटऑफ 74 मार्क्स, एससी का कटऑफ मार्क्स 53 और एसटी का कटऑफ मार्क्स 47 है। इसके अंदर आने वाले सभी स्टूडेंट्स का सेलेक्शन हो गया है।

शनिवार की सुबह से सीबीएसई की वेबसाइट www.jeemain.nic.in 2014 पर जाकर रिजल्ट देखे जा सकेंगे। रिजल्ट के लिए आप इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं- http://results.amarujala.com

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed