फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   top ten news of the day

खबरें स्पीड से: सिर्फ 10 मिनट में दिनभर की सुर्खियां

Fri, 14 Mar 2014 06:36 PM IST
Updated Fri, 14 Mar 2014 06:36 PM IST
विज्ञापन
top ten news of the day

चुनावों से पहले सामने आ रहे सर्वे अरविंद केजरीवाल की उम्मीदें तोड़ते हुए दिख रहे हैं। 12 राज्यों में 319 सीटों का खाका सामने रखने वाले एनडीटीवी-हंसा रिसर्च सर्वे पर भरोसा किया जाए, तो आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन कोई खास नहीं रहने वाला।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी भले दावा करे के वह देश भर में 300 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सौ से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रहेगी, लेकिन यह आभास मिल रहा है कि दिल्ली के अलावा दूसरे सूबे में हावी परंपरागत सियासत में वो कई बड़ा अंतर पैदा करते नहीं दिख रहे।
विज्ञापन


इस सर्वे में आम आदमी पार्टी को चार सीटें दी गई हैं, जो सभी दिल्ली से हैं। यहां की सात सीटों में से दो भाजपा और एक कांग्रेस के खाते में जाने की संभावना जताई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी को कपिल सिब्बल की चुनौती

top ten news of the day

भाजपा देश में मोदी लहर चलने के दावे कर रही है। लेकिन इसके बावजूद मोदी जीत हासिल करने के लिए 'सेफ' सीट की तलाश में है।

यदि भाजपा के पीएम उम्मीदवार में इतना ही दम है तो वह आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं। मोदी का यह खुली चुनौती दी है केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शुक्रवार को सिब्बल ने मोदी से पूछा कि आखिर वह क्यों चुनाव लड़ने के लिए सेफ सीट ढूंढ रहे हैं।

मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के इस नेता ने चुनौती दी कि यदि मोदी को मुस्लिम समुदाय से भारी वोट मिलने का इतना ही भरोसा हैं तो वह फिर आजमगढ़ से क्यों चुनाव नहीं लड़ते।

प्रत्याशियों की घोषणा में भाजपा पर संघ का दबाव

top ten news of the day

राजस्थान में भाजपा को लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा करने को लेकर संघ के दबाव का सामना करना पड़ रहा है। संघ की पसंद की दस सीटों में से जयपुर शहर व ग्रामीण सीटें भी शामिल हैं।

संघ चाहता है कि संबंधित सीटों पर भाजपा संघ से नजदीक से जुड़े नेताओं को मौंका दे। साथ ही, चयन प्रक्रिया के दौरान भाजपा के विधायकों का भी दखल बढऩे के कारण भाजपा को नाम तय करने में परेशानी हो रही है।

सिफारिश करने में योग गुरू बाबा रामदेव भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने राजस्थान की दो सीटों पर अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को खड़ा करने की सिफारिश की है।

तो मीडिया को जेल भेजेंगे केजरीवाल?

top ten news of the day

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने बयानों से रोजना नए-नए विवादों को दावत दे रहे हैं। नागपुर में गुरुवार को आयोजित ‌डिनर पार्टी में उन्होंने ‌मीडिया के खिलाफ ऐसा बयान दिया है, जिससे नया विवाद छिड़ गया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी का प्रचार करने के लिए मीडिया को भारी रकम दी गई है। मीडिया मोदी के खिलाफ एक भी रिपोर्ट नहीं दिखा रहा है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनीं तो वे मीडिया के लोगों को जेल भेज देंगे। आम आदमी पार्टी ने ये डिनर लोकसभा चुनावों के लिए फंड जुटाने के लिए आयोजित किया था।

डिनर में शामिल होने वालों से 10-10 हजार रुपए वसूल किए गए थे। डिनर में मीडिया को आमंत्रित नहीं किया गया था।

भरिए KYC फार्म, वरना बंद होगा बैंक अकाउंट

top ten news of the day

अगर आपने बैंक खाते के लिए केवाईसी फार्म नहीं जमा किया है, तो उसे 31 मार्च तक जरूर जमा कर दें। यदि ऐसा नहीं करते हैं, तो बैंक आपका खाता बंद कर सकते हैं।

बिना केवाईसी वाला खाता चलाने पर आपको अलग से शुल्क भी बैंक को देना पड़ सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक मनी लांड्रिंग को रोकने और ग्राहक की सही पहचान के लिए ऐसा कदम उठा रहा है।

इसके तहत ऐसे खाते जिसमें दो साल से ज्यादा से लेन-देन नहीं हुआ है, साथ ही बचत खाते में 100 रुपये तक और चालू खाते में 500 रुपये तक राशि है, उन खाताधारकों द्वारा केवाईसी मानक न पूरा करने पर बैंक उनके खाते बंद कर देंगे।

5 सेकंड में इमारत धराशाई, कई लोग दबे

top ten news of the day

मुंबई के सांताक्रुज इलाके में सात माले की रेजीडेशियल ‌बिल्डिंग पांच सेकंड में धराशायी हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत और तीन लोग घायल हो गए। हादसे में आठ लोगों के दबे होने की आशंका है।

मृत महिला की पहचान 32 वर्षीय सुधा श्रीधरन के रूप में की गई है। इसके अलावा घायल होने वाले तीन लोगों में अक्षय केसरकर (18), सीता केसरकर(60) और रोहिनी जगताप (47) हैं। घायलों को वीएन देसाई अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

शंकर लोक नाम की इस बिल्डिंग की हालत जर्जर होने की वजह से 2007 में इसे खाली कराने का नोटिस भी जारी किया गया था।

अवैध संबंध पर मां ने बेटी को जला डाला

top ten news of the day

अवैध संबंध इंसान को सच में अंधा बना देता है। उसे किसी भी रिश्ते-नाते की फ्रिक नहीं रहती है। उसे तो बस एक अपना प्रेमी ही सबकुछ लगता है। कुछ इसी तरह के एक मामले में अपनी बेटी से तंग आकर एक मां ने उसे जला कर मार डाला।

उसकी विवाहित बेटी पति को छोड़कर प्रेमी के साथ अक्सर अपनी रातें गुजारती थी। मां अपनी बेटी को समझा-समझा के तंग आ गई थी, और एक रोज उसने जो देखा तो उसका धैर्य जवाब दे गया और उसने इतना बड़ा फैसला कर लिया।

मामला बिहार के मधेपुरा का है। वहां उदाकिशुनगंज स्थित मुरली मुहल्ले में एक मां ने अपने बहनोई और बेटे के साथ मिल कर अपनी शादीशुदा बेटी को जला कर मार डाला।

यहां से लड़ेंगे मोदी लोकसभा चुनाव!

top ten news of the day

भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी बनारस से चुनाव लड़ेंगे या लखनऊ से, यह मौजूदा दौर की सबसे बड़ी पहेली बन गई है।

लेकिन अब एक नई बात निकलकर सामने आई है कि मोदी किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसका फैसला हो चुका है।

गुजरात भाजपा ने गुरुवार को ऐलान कर दिया कि मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य की एक सीट से चुनाव जरूर लड़ेंगे। हालांकि, उत्तर प्रदेश में दूसरी सीट से चुनाव लड़ने की संभावनाओं को खारिज नहीं किया गया है।

अन्ना बोले, मेरे साथ धोखा हुआ

top ten news of the day

भ्रष्टाचार से लड़ने वाले का चेहरा बन चुके अन्ना हजारे ने आज नई दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि वह ममता बनर्जी का समर्थन करते हैं लेकिन उनकी पार्टी का नहीं।

अन्ना हजारे ने कहा कि उन्हें संतोष भारतीय और उनकी टीम ने धोखा दिया है। मुझे बताया गया था कि बुधवार को हुई रैली ममता बनर्जी की रैली है ना कि उनकी पार्टी की।

दुखी अन्ना ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब किसी राजनैतिक मंच से किसी के लिए प्रचार नहीं करेंगे। अन्ना ने कहा कि तृणमूल की दिल्ली रैली पूर्व पत्रकार संतोष भारतीय के कारण फ्लॉप हुई है।

सलमान खुर्शीद ने फिर दिया विवादास्पद बयान

top ten news of the day

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग का मजाक उड़ाते हुए दोनों की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं।

दोषी साबित हुए सांसदों और विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले की ओर इशारा करते हुए खुर्शीद ने इसे जंगल में बना कानून करार दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग के ‘व्यापक दार्शनिक रुख’ से ऐसा लगता है कि आप चुनाव जीतने लायक कोई काम न करें न ऐसा कुछ कहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed