फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   top ten news of the day

खबरें सुपरफास्ट: सिर्फ 10 मिनट में दिनभर की सुर्खियां

Mon, 24 Feb 2014 07:26 PM IST
Updated Mon, 24 Feb 2014 07:26 PM IST
विज्ञापन
top ten news of the day

लोकसभा चुनावों से ऐन पहले बिहार की राजनीति में अचानक उबाल आ गया है। खबर है कि लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल में फूट पड़ गई है। पार्टी के 13 विधायकों ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर अलग गुट के रूप में मान्यता देने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


बिहार विधानसभा में आरजेडी के कुल 22 विधायक है और 13 विधायकों के टूटने की खबर में अगर दम है, तो लालू यादव के लिए अब तक की सबसे बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। और इस खबर में वाकई दम दिख रहा है।
विज्ञापन


यह बगावत आरजेडी विधायक सम्राट चौधरी की अगुवाई में हुई है। सम्राट ने कहा, "13 विधायक हमारे साथ हैं। बिहार में आरजेडी की जो लड़ाई है, वो धीमी पड़ती जा रही है। आरजेडी कांग्रेस की बी टीम बन गई है और उसकी गोद में खेल रही है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्विजय का मोदी पर बड़ा हमला

top ten news of the day

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने रविवार को एक बार फिर भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। गुजरात के मुख्यमंत्री और अमेरिकी राजदूत की मुलाकात के बाद दिग्गी ने हमला बोलने के लिए अमेरिकी लॉबिस्ट का मामला ही उठाया।

कांग्रेसी नेता ने नरेंद्र मोदी पर अटैक करने के लिए भारतीय-अमेरिकी संजय पुरी से कथित रिश्तों को उठाया। पुरी ने तीन लोगों के साथ मिलकर कथित तौर पर ओवरबिलिंग फर्जीवाड़े को सेटल करने के लिए 33 लाख डॉलर का जुर्माना भरने पर रजामंदी दी थी।

संजय पुरी और मोदी कथित तौर पर एक तस्वीर में दिख रहे हैं और इस पर दिग्विजय ने कहा, "मोदी के करीबी संजय पुरी पर अमेरिकी प्रशासन ने ओवर बिलिंग को लेकर 33 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है। मोदी की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई?"

नाबालिग से नानी के लिव पार्टनर ने किया रेप

top ten news of the day

कोच्चि के कुट्टमपुजहा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पिछले साल यहां नौ साल की बच्ची को पिता की मौत के सदमे को भुलाने के लिए उसकी नानी के घर भेज दिया गया था। लेकिन नानी के घर में रहने वाले नानी के लिव इन पार्टनर की बच्‍ची पर बुरी नजर थी। उसने मौका देखकर छोटी बच्ची का रेप कर डाला।

बच्ची जब वापस अपने घर आई तो बच्ची के फूफा ने उसे अपना शिकार बनाया। बच्ची का फूफा उसे अपने मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखने पर मजबूर भी करता रहा। बच्ची के साथ हो रही इस ज्यादती से बच्ची की मां बेखबर थी।

पिछले दिनों उस छोटी बच्ची ने साल भर से हो रही इन ज्यादतियों के बारे में अपनी टीचर को बता दिया। ये सुनते ही टीचर ने इस बारे में एनजीओ और लड़की की मां को बताया। ये सब जानते हुए बच्ची की मां ने फौरन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

नए नियमों से रेलयात्रियों को बड़ा झटका

top ten news of the day

रेलवे ने ट्रेन टिकट के रिफंड नियमों में बड़ा बदलाव किया है। यह बदलाव आगामी 1 मार्च से लागू हो जाएंगे।

नए नियम के तहत अगर आपकी ट्रेन छूट गई तो टिकट का कोई रिफंड नहीं मिलेगा। वर्तमान में दो घंटे बाद तक भी कन्फर्म टिकट पर किराए का 50% रिफंड मिलता है। यह नियम ई-टिकट या काउंटर टिकटों पर लागू होगा।

रेलवे बोर्ड ने अपनी रिफंड पॉलिसी में जो नए बदलाव किए है, उससे यात्रियों को भारी झटका लगने वाला है। नई पॉलिसी के अनुसार, पीआरएस काउंटर से टिकट खरीदने वाले यात्री चार्ट तैयार होने के बाद कंफर्म या आरएसी टिकट रद्द नहीं करा सकेंगे।

यही नहीं यदि कोई ग्रुप में रेल टिकट लेकर यात्रा कर रहा है तो ग्रुप में गैरहाजिर यात्री का टिकट भी कैंसिल नहीं होगा और न ही किराया वापस मिलेगा।

सपाइयों ने अखिलेश-मुलायम के होर्डिंग तोड़े

top ten news of the day

मुलायम सिंह यादव को दिल्ली की केंद्रीय कुर्सी पर बिठाने के लिए रविवार को पार्टी ने दिल्ली से लखनऊ तक की साइकिल रैली शुरू की है। सीएम अखिलेश यादव की रैली में सपाइयों का चिर परिचित रूप दिखा।

अखिलेश यादव के आते ही कार्यकर्ताओं की भीड़ बेकाबू हो गई। सुरक्षाकर्मियों के बार-बार समझाने और मना करने के बावजूद कार्यकर्ता नहीं माने और खूब हंगामा किया।

हद तो तब हो गई जब अखिलेश यादव के जाते ही कार्यकर्ता मंच पर चढ़कर फोटो‌ खिंचवाने के लिए बेताब दिखे और इसी बेताबी में मंच पर लगी मुलायम और अखिलेश यादव के होर्डिंग टूट गए।

चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस का एक और दांव

top ten news of the day

सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में जीतने वाले उम्मीदवार चुनने के लिए बाहरी मदद लेने का फैसला किया है।

कांग्रेस ने मार्केट रिसर्च एजेंसी नील्सन इंडिया के साथ अनुबंध किया है, जिसके तहत वह पार्टी को ऐसे उम्मीदवार बताएगी, जो आगामी लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने की काफी संभावनाएं रखते हैं।

इस तरह की प्रक्रिया कांग्रेस ने पहली बार अपनाई है और यह कुछ महीने पहले शुरू हुई है। जो कोर टीम कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सलाह दे रही है, उसे ही यह काम दिया गया है।

वह एजेंसी को पार्टी की तरफ से कम से कम दो संभावित उम्मीदवार के नाम मुहैया करा रही है। यह कोशिश लोकसभा की सभी 543 सीटों पर की जा रही है।

भाजपा की दो महिला नेताओं के बीच 'ट्विटर वार'

top ten news of the day

तेलंगाना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अंदर ही कलह शुरू हो गई है। इस बार भाजपा की दो वरिष्ठ महिला नेताओं के बीच 'ट्विटर वार' शुरू हो गया है।

दरअसल यह मामला तब शुरू हुआ जब ‌पार्टी प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने ट्वीट किया, 'अरुण जेटली और वैंकेया नायडू की तरह सुषमा स्वराज को भी सीमांध्र पर लोकसभा में बोलना चाहिए था।'

सीतारमन की इस नसीहत पर सुषमा स्वराज भड़क गईं। उन्होंने री‌ट्वीट कर कहा, 'जिस पार्टी के पास निर्मला जैसी प्रवक्ता हो, उसे दुश्मन की जरूरत क्या...।' सीमांध्र के समर्थकों ने तो सुषमा पर जमकर अपनी भड़ास निकाली।

पत्नी और बच्चों को गोली मारकर खुद की आत्महत्या

top ten news of the day

दिल्ली के द्वारका इलाके से चार लोगों की लाशें मिली हैं। पुलिस ने बताया कि द्वारका के जेजे कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और उसके बाद दो बच्चों को गोली मारकर खुद आत्महत्या कर ली।

सोमवार की इस घटना के बाद पडोस के लोग सकते में हैं। पुलिस कारण जानने में जुटी हुई है। रविंद्र नाम का यह व्यक्ति डॉइक्लिनिंग की दुकान चलाता था।

35 वर्षीय रविंद्र के जानने वालों से पुलिस पूछताछ कर रही है लेकिन अभी तक उसे किसी ठोस कारण का पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस पति-पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव को कारण मान रही है।

विरोध से डरे मुलायम, AMU का दौरा रद्द!

top ten news of the day

मुजफ्फरनगर दंगों से घिरी सपा सरकार का पक्ष रखने और लोकसभा चुनाव से पहले मुसलमानों को रिझाने के लिए अलीगढ़ आने वाले सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह का प्रोग्राम रद हो गया है।

मुलायम को सोमवार को कैनेडी हाल में छात्रों से बातचीत करनी थी। गेस्ट हाउस में विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों से भी मिलना था। जिलाधिकारी पंकज कुमार दौरा रद होने की वजह विधान परिषद चुनाव की आचार संहिता बता रहे हैं लेकिन पर्दे के पीछे इसकी वजह कुछ और है।

दरअसल दंगों के कारण मुसलमान सपा से नाराज हैं। इसीलिए मुलायम के प्रोग्राम के तय होते ही छात्रों ने विरोध मार्च निकालना शुरू कर दिया था।

सुनंदा की मौत को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी का ट्वीट

top ten news of the day

केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत को एक महीने से ज्यादा वक्त बीत गया, लोग धीमे धीमे सुनंदा को भूलने लगे थे लेकिन बीजेपी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी के एक ट्वीट ने एक बार फिर से इस केस में नया मोड ला दिया है।

स्वामी ने दावा किया है कि सुनंदा के शरीर पर चोट के निशान थे और उनकी नाक को जबरन दबाकर मुंह खोला गया, फिर उन्हें जबरन रशियन जहर दिया गया।

उनके इस दावे के बाद दिल्ली पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि पुलिस ने इस मामले में FIR तक दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed