फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Top ten news of the day

कहीं आपसे छूटी तो नहीं आज की ये दस बड़ी खबरें

Tue, 21 Jan 2014 07:38 PM IST
Updated Tue, 21 Jan 2014 07:38 PM IST
विज्ञापन
Top ten news of the day

दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े अरविंद केजरीवाल और उनके साथी मंत्रियों का धरना मंगलवार को जब दूसरे दिन में दाखिल हुआ, तो शाम को बड़ा बवाल हो गया।

विज्ञापन


दिन में करीब पौने तीन बजे खबर आई कि प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया है और उसमें दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। हालांकि, यहां तक हालात काबू में बताए जा रहे थे।
विज्ञापन


लेकिन धीरे-धीरे स्थिति बिगड़ने लगी। अचानक खबर आई कि रेल भवन और रफी मार्ग की तरफ वाले बैरिकेड तोड़कर आम आदमी पार्टी के समर्थक आगे बढ़ गए हैं, जिसकी वजह से दिल्ली पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवी चैनलों ने जो तस्वीरें दिखाईं, उनमें साफ दिख रहा था कि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़े और पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बलप्रयोग किया।

सुनंदा की मौत का पेंच फंसा, पुल‌िस करेगी जांच

Top ten news of the day

मानव संसाधन राज्यमंत्री शश‌ि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की पोस्टमार्टम र‌िपोर्ट में मौत की वजह जहर बताई गई है। इस र‌िपोर्ट के मुता‌‌बिक एसडीएम ने पुल‌िस को जांच करने के आदेश दे द‌िए हैं।

एसडीएम ने आदेश द‌िए हैं क‌ि पुल‌िस मर्डर और सुसाइड के दोनों एंगल से इस पूरे मामले की जांच करें।

र‌िपोर्ट के मुताब‌िक दवाई के ओवरडोज के कारण बने जहर के चलते पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत हुई थी। अब इस र‌िपोर्ट को आधार बनाते हुए एसडीएम ने कहा है क‌ि पुल‌िस जांच करें क‌ि सुनंदा ने ये ओवरडोज खुद ल‌िया या उन्हें द‌िया गया है।

यूपीए ने लगाया मोदी पर चोरी का आरोप

Top ten news of the day

केंद्र सरकार की नाकामियों पर अपने आर्थिक विजन के साथ हल्ला बोल चुके नरेंद्र मोदी पर अब केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने पलटवार किया है।

आनंद शर्मा ने मोदी के आर्थिक एजेंडे को पूरी तरह खोखला बताते हुए कहा है कि वह उधार के आइडिया बेच रहे हैं। मोदी जिस विजन की बात कर रहे हैं यूपीए सरकार उस पर पहले ही काम शुरू कर चुकी है।

सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में आनंद शर्मा ने भाजपा की राष्ट्रीय परिषद में दिए मोदी के भाषण पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेशनल मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी और नेशनल इनवेस्टमेंट जोन के तहत 14 इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाने का काम शुरू हो चुका है।

नीतीश ने फ‌िर बोला मोदी पर हमला

Top ten news of the day

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार और गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी पर एक बार फिर नीतीश कुमार ने हमला बोला है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि गुजरात में जो कुछ हुआ था उसे भुलाया नहीं जा सकता है और इसकी माफी कभी नहीं मिल सकती है।

मुख्यमंत्री आवास पर जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान फिल्म अभिनेता सलमान खान के कथन के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने वर्ष 2002 में गुजरात में हुए दंगे की ओर इशारा करते हुए कहा कि वहां जो कुछ हुआ था उसे भुलाया नहीं जा सकता है और इसकी कोई माफी कभी नहीं मिल सकती है।

भोपाल के शख्स ने अमेर‌िका में मचाई खलबली

Top ten news of the day

भारतीय मूल के अमेरिकी कारोबारी चेत कनौजिया की एक छोटी खोज ने यहां की टीवी इंडस्ट्री की नींद उड़ा दी है। दरअसल, उन्होंने एक बहुत ही छोटा एंटीना विकसित किया है।

यह टीवी सिग्नल कैच कर उन्हें इंटरनेट के जरिए उपभोक्ताओं तक भेजने में सक्षम है।

इस छोटी पर अनोखी खोज के कारण कनौजिया की कंपनी ‘एरियो’ एबीसी, एनबीसी और सीबीसी जैसी बड़ी प्रसारण कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

इसके लिए उसे अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में इन बड़ी कंपनियों के साथ कानूनी लड़ाई का सामना करना पड़ रहा है। यह एक सिस्टम बनाए रखने पर आमादा हैं, जिससे सालाना अरबों डॉलर का राजस्व मिलता है।

प्रसारण कंपनियों ने सुप्रीम कोर्ट में दावा किया है कि एरियो की इस सेवा के जरिए उनके कंटेंट चुराए जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई इस महीने ही शुरू करेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने 15 की फांसी को उम्रकैद में बदला

Top ten news of the day

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका की सुनवाई में देरी के कारण 15 कैदियों की मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया है।

अदालत ने विभिन्न मामलों मे जेल में बंद जिन 15 कैदियों की फाँसी की सजा उम्रकैद में बदली गयी है उनमें पूर्व चंदन तस्कर वीरप्पन के चार साथी भी शामिल हैं।

अदालत ने 13 आरोपियों की सजा राष्ट्रपति की ओर से हुई देरी के कारण कम कर दी जबकि दो अन्य आरोपियों की सजा मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण कम की गई।

बाप बना हैवान, बेटी से रेप

Top ten news of the day
एक पिता अपनी बेटी का पांच साल तक यौन शोषण करता रहा। जब वह कॉलेज जाने लगी तो भी उसने बेटी से रेप किया। जब पीड़ित लड़की ने मां को बाप की दरिंदगी बताई तो मां ने इसका विरोध किया। इस पर दरिंदे बाप ने पूरे परिवार के कत्ल की धमकी दी।

चेन्नई की एक अदालत ने आरोपी पिता को 16 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

खेलकूद का साजो सामान बेचने वाला ए‌क दूकानदार 2007 में अपनी बड़ी बेटी का यौन शोषण करना शुरू किया। तब वह नौवीं में पढ़ती थी। ए‌क दिन उसने बेटी को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई।

जब बेटी की आंख खुली तब उसे लगा कि उसके बाप ने उससे रेप की को‌शिश की।

आधी आबादी का क्रेडिट कार्ड्स ब्योरा चोरी

Top ten news of the day

दक्षिण कोरिया में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है जहां देश की लगभग आधी आबादी के क्रेडिट कार्ड्स का ब्योरा चुराकर मार्केटिंग कंपनियों को बेच दिया गया।

क्रेडिट कार्ड्स का ब्योरा, कोरिया क्रेडिट ब्यूरो कंपनी के लिए काम करने वाले एक कम्प्यूटर कॉन्ट्रैक्टर ने चुराया। ये कंपनी क्रेडिट कार्ड्स के 'स्कोर' तैयार करती है।

कंपनी के इस कर्मचारी ने दक्षिण कोरिया के दो करोड़ लोगों के क्रेडिट कार्ड्स के ब्योरे के अलावा उनके नाम और 'सोशल-सिक्योरिटी नंबर' जैसी अहम जानकारियां कॉपी कर ली थीं।

क्या उलटफेर कर पाएगी भारतीय टीम!

Top ten news of the day

नेपियर वनडे में भारत को हराने के बाद मेजबान न्यूजीलैंड की टीम में जबर्दस्‍त उत्साह का माहौल है। अब वह हैमिल्‍टन वनडे में भी भारत पर आक्रमण करने की तैयारी में जुटा है। विराट कोहली ने भी इस मैच में पलटवार करने की बात कही है।

भारत के पहले मैच में हार का अहम कारण शॉर्ट पिच पर न खेल पाना रहा। मेजबान टीम इस बात को बखूबी जानती है और यही कारण है कि इस मैच में भी अपने इसी आक्रमण को मुख्य हथियार बनाएगी।

इस ‌लिहाज से देखा जाए तो यह मैच भी भारतीय बल्‍लेबाजी बनाम कीवी गेंदबाजी के नाम ही रहेगा। भारतीय बल्‍लेबाज रोहित शर्मा, ‌शिखर धवन और सुरेश रैना शॉर्ट पिच पर खेलने में नाकाम साबित हुए।

पाकिस्तान में फिर फौजियों पर हमला, 14 मरे

Top ten news of the day

पाकिस्तान के रावलपिंडी में बम धमाके में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है, पुलिस ने ये जानकारी दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि मरने वालों में छह सैन्यकर्मी शामिल हैं।

धमाका पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय के नज़दीक एक भीड़भाड़ वाले बाज़ार में हुआ।

रविवार को उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में सेना के क़ाफ़िले पर हुए एक हमले में 20 सैनिक मारे गए थे और 24 ज़ख़्मी हो गए थे। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने दोनों हमलों की ज़िम्मेदारी ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed