फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Top ten news of the day

पढ़िए आज की देश भर की दस बड़ी खबरें

Fri, 17 Jan 2014 08:53 PM IST
Updated Fri, 17 Jan 2014 08:53 PM IST
विज्ञापन
Top ten news of the day

कांग्रेस कमेटी की बैठक में शुक्रवार को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी का बेहद आक्रामक रूप दिखा। अपने भाषण में आम आदमी के हितों की बात करते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनहित के लिए काम किया है।

विज्ञापन


महंगाई के बोझ तले दबे आम आदमी की दुखती रग पर हाथ रखते हुए राहुल ने सीधे प्रधानमंत्री को निशाने पर लिया। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी 9 सिलेंडर से काम नहीं चलेगा, हमें 12 सिलेंडर चाहिएं।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि दस साल तक प्रधानमंत्री ने शानदार काम किया है। मनमोहन सरकार ने अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई दी। अपनी उपलब्धियों का बखान करते हुए उन्होंने कहा कि हमने आधार कार्ड के जरिये लोगों को पहचान का अधिकार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने मान ली हार मानी'

Top ten news of the day

दिल्ली में कांग्रेस की बैठक पर बीजेपी ने खूब चुटकी ली है।

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले ‌ही कांग्रेस हार मान चुकी है और यह पार्टी के अधिवेशन से साफ भी हो गया है।

राहुल गांधी के बयान भी इसी ओर इशारा कर रहा है। नहीं तो पार्टी उपाध्यक्ष भला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से क्यों कहते, हम हारे या जीते हम चुनावी जंग पूरे दमखम से लड़ेंगे।

'मोदी को दिल्ली में चाय बेचने के लिए मिले जाएगी जगह'

Top ten news of the day

कांग्रेस अधिवेशन में मणिशंकर अय्यर ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का खूब मजाक उड़ाया।

अय्यर ने कहा, 'मैं वादा करता हूं 21वीं सदी में नरेंद्र मोदी देश के कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। लेकिन यदि उन्हें दिल्ली में चाय बेचना है तो यहां जगह उपलब्ध करा दी जाएगी।'

मोदी ने कहा था, 'जो लोग दिल्ली में राज कर रहे हैं उन्हें गरीबी के बारे में पता नहीं है। मेरा जन्म एक गरीब परिवार में हुआ है और मुझे गरीबी का बखूबी अहसास है।'

'सोन‌िया जी आप हमें राहुल दें, हम आपको देश देंगे'

Top ten news of the day

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तालकटोरा स्टेड‌ियम में हुई बैठक में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के मु्द्दा ही छाया रहा। पूरा स्टेडियम 'राहुल-राहुल' के नारों से गूंज रहा था।

राहुल को कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग को लेकर सभी कांग्रेसी नेताओं ने अपनी-अपनी राय रखी।

इस बीच उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने अपने भाषण में चापलूसी की सारी हदें पार कर दीं। त‌िवारी ने अपने भाषण में एक बार नहीं कई बार सारी सीमाएं लांघ दी।

एलजी और श‌िंदे से की पहुंची दिल्ली पुलिस की शिकायत

Top ten news of the day

नई दिल्ली के पहाडगंज क्षेत्र में डेनमार्क की एक युवती से सामूहिक बलात्कार के बाद विपक्षी दलों के निशाने पर आये मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजनिवास जाकर उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की और दिल्ली पुलिस के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की।

सूत्रों ने बताया कि उपराज्यपाल से मुलाकात में केजरीवाल ने तीन थानों के प्रमुखों को हटाने का अनुरोध किया। केजरीवाल पहाडगंज, सागरपुर और मालवीय नगर के थाना प्रमुखों को निलंबित करना चाहते हैं।

हाईकोर्ट का दखल, फंसे अखिलेश!

Top ten news of the day

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कुछ शहरों में दो न्यूज चैनल ब्लैकआउट कर दिए जाने के मामले में मुख्य सचिव से जवाब मांगा है।

जस्टिस इम्तियाज मुर्तजा एवं जस्टिस देवेन्द्र उपाध्याया की बेंच ने एक जनहित याचिका पर यह आदेश दिया।

सैफई महोत्सव और मंत्रियों के विदेश दौरे को लेकर अखिलेश सरकार की आलोचना के चलते सप्ताह भर पहले अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ और हिन्दी चैनल इंडिया टीवी ब्लैक आउट हो गए थे।

किन्‍नरों ने पीटे थे आप कार्यकर्ता

Top ten news of the day

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बुधवार रात किन्नरों ने जमकर प‌िटाई कर दी। ये वाकया कानून मंत्री सोमनाथ भारती के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद घटा।

दरअसल, बुधवार की रात मालवीय नगर इलाके में कानूनमंत्री सोमनाथ भारती ने ड्रग्‍स और सेक्स रैकेट चलाने वालों के खिलाफ छापा मारा।

मौके पर पुलिस और मंत्री के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई। इस बीच ही आप कार्यकर्ताओं ने पास खड़े कुछ किन्नरों पर भी जिस्मफरोसी का आरोप लगा दिया।

जिसके बाद किन्‍नर भड़क गए और उन्होंने आप कार्यकर्ताओं को दौड़ा लिया। किन्नरों ने कुछ आप कार्यकर्ताओं की पिटाई भी कर दी।

फिर हुआ सलमान खान और शाहरुख खान का मिलन

Top ten news of the day

देश ने एक बार फिर सार्वजनिक रूप से सलमान और शाहरुख का मिलन देखा। आप भी देखिए इस मिलन को।

ईद मिलन के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड के दो स्टार सार्वजनिक तौर पर गले मिले। यहां बात शाहरुख खान और सलमान खान की हो रही है। स्‍टार गिल्‍ड में सलमान खान और शाहरुख खान ने एक बार फिर एक-दूसरे को गले लगा लिया।

सलमान खान अवॉर्ड समारोह के एंकर थे। वह स्टेज पर मौजूद थे। तभी शाहरुख खान इस समारोह में पहुंचे। बैठने के लिए वह कुर्सी की ओर बढ़ने लगे तभी सलमान ने उनसे कहा 'और शाहरुख, क्‍या हो रहा है'?

तो विराट के साथ खेलते नजर आएंगे युवराज स‌िंह

Top ten news of the day

भले ही युवराज सिंह अभी टीम इंडिया से बाहर हों लेकिन उनकी बल्‍लेबाजी के सभी कायल हैं। और आज भी कई उन्हें अपनी टीम में लेना चाहते हैं।

भारतीय क्रिकेट के दो धाकड़ बल्‍लेबाजों वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह को आईपीएल में रिटेशन का फायदा नहीं मिला है।

ऐसे में अब खबर आ रही है कि आईपीएल के सातवें सत्र में अपनी टीम की बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली धुरंधर बल्लेबाज युवराज को अपनी टीम से जोड़ना चाहते हैं।

पाकिस्तान में बम धमाके से पटरी से उतरी ट्रेन

Top ten news of the day

पाकिस्तान में एक रेलवे ट्रैक पर धमाके के बाद एक यात्री रेलगाड़ी पटरी से उतर गई है। अधिकारियों के मुताबिक़ हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि पच्चीस लोग घायल हैं।

पंजाब प्रांत के राजनपुर ज़िले में एक रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके बाद पेशावर से कराची जा रही खुशहाल ख़ान एक्सप्रेस की चार बोगियाँ पटरी से उतर गईं।

डीसीओ राजनपुर ग़ाज़ी अमानुल्लाह ख़ान ने बीबीसी को बताया कि ज़िला राजपुर के कोटला हसन शाह इलाक़े में यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed