सिर्फ दस मिनट में पढ़िए आज की दस बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली उच्च न्यायालय ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार पर लगे यौन शोषण के आरोपों के मीडिया में प्रकाशन और प्रसारण पर रोक लगा दी है।
स्वतंत्र कुमार ने एक राष्ट्रीय समाचारपत्र, दो चैनलों और आरोप लगाने वाली लॉ इंटर्न के ख़िलाफ़ मानहानि का मामला दायर किया है।स्वंतत्र कुमार पर एक लॉ इंटर्न ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। घटना के वक़्त कुमार सुप्रीम कोर्ट में कार्यरत थे।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मनमोहन सिंह ने अपने फ़ैसले में कहा है कि मीडिया स्वतंत्र कुमार से संबंधित कथित अपमानजनक खबरों और उनकी तस्वीरों को 24 घंटे के अंदर हटाए।
न्यायाधीश ने अपने अंतरिम फ़ैसले में कहा कि मीडिया इस मामले की रिपोर्ट करते समय भविष्य में स्वतंत्र कुमार की तस्वीर का प्रयोग न करे।
कोर्ट में आसाराम समर्थकों ने वकीलों को पीटा
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आसाराम के खिलाफ जोधपुर स्थित कोर्ट में चार्ज बहस के दौरान गुरुवार को उनके समर्थक उग्र हो गए और अदालत परिसर में ही वकीलों के साथ मारपीट पर उतर आए।
वकीलों ने समर्थकों के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी आसाराम के मामले में कई दिनों से चल रहे गतिरोध के बाद बुधवार को आखिरकार चार्ज बहस शुरू हुई थी।
आसाराम की ओर से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष औंकार सिंह लखावत ने चार्ज बहस शुरू की। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में आसाराम समर्थक भी मौजूद थे और मामुली कहासूनी के बाद समर्थकों ने वकीलों की पिटाई कर डाली।
साम्प्रदायिक हिंसा के चलते उदयपुर में अलर्ट
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में दो दिनों से भड़क रही हिंसा के चलते अब उदयपुर में अलर्ट कर दिया गया है। माहौल को देखते हुए प्रतापगढ़ अरनोद कस्बे के नजदीक कोटड़ी और मोहडा गांव में गुरुवार को भी कफ्र्यू नहीं हटाया गया है।
फिलहाल क्षेत्र में शांति है और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। फायरिंग और हिंसक घटनाओं के बाद क्षेत्र में पांच थाने की पुलिस तैनात है और उदयपुर आईजी मौके का दौरा कर स्थिति सामान्य बनाए रखने के प्रयासों में जुटे हैं।
दोनों समुदायों के लोगों के बीच मामले को सुलझाने का दौर जारी है।
मेनका ने गांधी खानदान पर बोला जोरदार हमला
भाजपा की नेता मेनका गांधी ने राहुल गांधी को चिड़िया बताया है, जबकि बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को शेर बताया है।
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में मेनका गांधी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा है कि राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी के बीच कोई मुकाबला नहीं है।
मेनका ने कहा आगामी लोकसभा चुनावों में प्रियंका गांधी का ग्लैमर भी कांग्रेस को हार से नहीं बचा सकता है।
राहुल गांधी को 10 साल पहले ही प्रोजेक्ट कर दिया था। उसका कुछ भी असर नहीं हुआ। कांग्रेस ने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है। कांग्रेस को लोग देखना भी पसंद नहीं करते हैं।
बिन्नी ने लगाए आप और केजरीवाल पर आरोपों की झड़ी
आप विधायक विनोद कुमार 'बिन्नी' ने आज अरविंद केजरीवाल पर तीखे वार किए। उन्होंने केजरीवाल सरकार समेत आम आदमी पार्टी के नेताओं पर कई आरोप लगाए।
हालांकि, मुद्दों के आधार पर विधानसभा में सरकार को समर्थन करने का वादा करके आम आदमी पार्टी राहत जरूरत दी। बिन्नी के आरोपों के जवाब में सफाई के लिए आम आदमी पार्टी को अपने दिग्गज नेताओं को उतारना पड़ा।
बिन्नी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और योगेंद्र यादव, दोनों झूठ बोल रहे हैं। कोई विधायक चुनाव नहीं लड़ेगा, पार्टी इस मु्द्दे पर झूठ बोल रही है। इसके अलावा बिन्नी ने केजरीवाल को तानाशाह कहा।
दिल्ली पुलिस से भिड़े अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस पर जोरदार हमला बोलते हुए कमिश्नर से दिल्ली पुलिस के एसएचओ और दो एसीपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। केजरीवाल ने दिल्ली के कमिश्नर को चेतवानी भी दी है।
अरविंद केजरीवाल ने कल कानून मंत्री सोमनाथ भारती और दिल्ली पुलिस के एसीपी के बीच हुई नोंकझोंक पर कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई की मांग की है। केजरीवाल ने कहा है कि दोषी पुलिस वालों को तुरंत सस्पेंड किया जाए।
इसके साथ ही केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस पर काम न करने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की सुरक्षा भगवान भरोसे है।