फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Top ten news of the day

दस मिनट में जानिए देश दुनिया की दस बड़ी हलचल

Wed, 15 Jan 2014 07:42 PM IST
Updated Wed, 15 Jan 2014 07:42 PM IST
विज्ञापन
Top ten news of the day
मायावती ने लखनऊ में अब तक की सबसे बड़ी रैली करके अपना जनाधार और लोकप्रियता का अहसास करा दिया। साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि यह चुनाव बसपा के लिए एकदम अलग होगा।
विज्ञापन


यूपी के साथ यूपी में और कांग्रेस के साथ केंद्र में गठबंधन में रह चुकीं माया ने लाखों लोगों की भीड़ के सामने एकला चलो का बिगुल फूंका।

सामने लाखों के हुजूम का असर था या फिर मायावती की माया, एक सांस में उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक भाषण दिया।

आप के बिन्नी फिर हुए बागी, केजरीवाल पर हमला

Top ten news of the day

दिल्ली में गद्दी संभालने के बाद लोकसभा चुनावों के मैदान में उतर रही आम आदमी पार्टी को इन दिनों कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन उसके सामने कोई न कोई मुसीबत खड़ी हो जाती है।

मंगलवार को कुमार विश्वास के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज की गई, तो बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी के अपने नेता विनोद कुमार बिन्नी ने अरविंद केजरीवाल के लिए नया सिरदर्द पैदा कर दिया।

बिन्नी ने अपनी पार्टी के तौर-तरीकों पर हमला बोला और बातों-बातों में संकेत दिया कि वह केजरीवाल की वजह से AAP के साथ नहीं आए हैं। आम आदमी पार्टी ने बिन्नी की बगावत पर कड़ा रुख दिखाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान में सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत

Top ten news of the day

राजस्थान के प्रतापगढ़ में सांप्रदायिक हिंसा के बाद अनिश्चित समय के लिए कर्फ़्यू लगा दिया गया है। ये संघर्ष आदिवासी बहुल ज़िले प्रतापगढ़ के कोटड़ी कस्बे में हुआ है।

प्रतापगढ़ के पुलिस अधिक्षक यू एन छानवाल ने स्थानीय पत्रकार नारायण बारेठ को बताया, "हिंसा में तीन लोग मारे गए हैं।" प्रतापगढ़ जयपुर से करीब 432 किलोमीटर है और इसकी सीमा मध्य प्रदेश से लगती है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये झगडा कल रात कोटड़ी में उस समय हुआ जब एक संगठन के कार्यकर्ता एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौट रहे थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोटर साइकलों पर आए एक समुदाय के लोगों ने उन पर फ़ायरिंग की और भाग निकले। भागते हुए लोगों को पास के गांव में रोकने की कोशिश की गई तो वहां भी उन्होंने फ़ायरिंग की। इसके बाद लोग उत्तेजित हो गए और दस घरों में आग लगा दी।

विज्ञापन

फिर विवादों में फंसे 'आप' के कानून मंत्री सोमनाथ भारती

Top ten news of the day

दिल्ली सरकार के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के नए विवाद से दिल्ली में राजनीतिक भूचाल आ गया है। पूर्व में वकालत के समय सोमनाथ भारती पर सबूतों से छेड़छाड़ के मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने उन्हें बर्खास्त करने की मांग उठा दी है।

वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारती का बचाव किया। सोमनाथ भारती को भी सफाई देने के लिए उतरना पड़ा।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि संबंधित प्रकरण 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले का था, जिसमें बड़े अधिकारियों को बचाने के लिए छोटे व्यक्ति को फंसाया गया था। सबूतों से छेड़छाड़ नहीं की गई है।

नहीं थम रहा बाघ‌िन का कहर, सातवां श‌िकार किया

Top ten news of the day

बाघ ने कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ जंगल में मंगलवार शाम एक महिला मजदूर को मार डाला। महिला सीमा से सटे यूपी के गांव की रहने वाली बताई जा रही है।

सूचना पर जंगलात की टीमें मौके पर भेजी गई हैं। कार्बेट पार्क के डायरेक्टर सुरेंद्र मेहरा के अनुसार पुख्ता तौर पर यह नहीं कह सकते कि महिला को आदमखोर बाघिन ने मारा है।

कार्बेट पार्क के कालागढ़ में जंगलात का सूखा स्त्रोत 50 फीटा फायर लाइन जगह है। यहां जंगलात का झाड़ी कटान का काम चल रहा है। इसमें यूपी के सटे गांव से भी लोग मजदूरी के लिए आते हैं।

बीजेपी विधायक के घर क्यों गए नीतीश?

Top ten news of the day

नीतीश एक बीजेपी विधायक के घर गए तो हंगामा हो गया। पूरे बिहार भर में राजनीतिक चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। मामले ने इतला तूल पकड़ा कि बीजेपी विधायक को सफाई देनी पड़ गई।

दरअसल विधायक विजय कुमार मिश्र के पुत्र ऋषि जेडीयू के प्रदेश महासचिव हैं। नीतीश उनके घर मकर संक्रांति पर दही चूड़ा खाने पहुंचे तो बिहार की फिज़ाओं में अफवाहें तैरने लगीं।

कहा जा रहा है कि मिश्र नीतीश की पार्टी में शामिल हो सकते हैं वहीं दूसरी ओर ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश और बीजेपी को वापस गठबंधन में लाने के लिए मिश्र परिवार भूमिका निभा रहा है।

गौरतलब है कि बिहार में मकर संक्रांति पर दही चूड़ा खाने की परंपरा है और जगह जगह भोजन का भी आयोजन किया जाता है।

बाप की हैवानियत, बेटी से रेप के बाद बेटे को भी नहीं बख्‍शा

Top ten news of the day

एक बाप ने नई चप्पल दिलाने के बहाने अपनी नौ साल की बेटी की अस्मत लूट ली। उसने कई बार अपने 12 साल के बेटे का भी यौन शोषण किया। कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और पांच हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। यह घटना महाराष्ट्र के पुणे की है।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, पीड़ित लड़के ने अपने बाप की दरिंदगी एक पड़ोसी को बताई। बच्चे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी व्य‌क्ति को गिरफ्तार कर लिया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी व्य‌क्ति 21 दिसंबर, 2011 को अपनी बेटी को नई चप्पल दिलाने के बहाने बाजार ले गया। फिर एक सुनसान पुल के नीचे बेटी को हवस का शिकार बनाया।

पोस्टमार्टम में जिंदा हो उठी लाश

Top ten news of the day

धनबाद पुलिस ने किया एक ऐसा कारनामा जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। पुलिस ने एक ऐसे शख्स को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया जो मरा ही नहीं था।

दरअसल पुलिस को करीब साठ साल का एक शख्स उस पोस्ट ऑफिस के बाहर मिला जो पुलिस स्टेशन के पास ही है। पुलिसवालों को लगा कि वो शख्स मर चुका है और उन्होंने उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम हाउस में पता चला कि वो शख्स जिंदा है। उन्होंने पुलिस को बताया और फिर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में मंगलवार शाम उस शख्स ने दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि वो एक भिखारी था जो ठंड के कराण मौत के मुंह में समा गया।

BSF में सब इंस्पेक्टर बनने का मौका

Top ten news of the day

सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ में सब इंस्पेक्टरों की भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके ‌तहत कुल 58 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

ये 58 पद बीएसएफ इंजीनियरिंग में सब इंस्पेक्टर (वर्क्स) से संबंधित हैं। इन पदों के लिए अखिल भारतीय स्तर पर साल 2014 में परीक्षा का अयोजन किया जाएगा।

इन पदों में 26 पद सामान्य वर्ग, 13 पद ओबीसी यानी अन्य पिछड़ा वर्ग, 11 पद अनुसूचित जाति और 8 पद अनुसूचित जनजाति से संबंध‌ित हैं।

इन पदों के लिए पे बैंड-2 वेतनमान 9300-34800 प्लस ग्रेड पे 4200 निर्धारित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed