फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   top ten and big news of the day

दिनभर की सुर्खियां, सिर्फ दस मिनट में

Tue, 11 Feb 2014 10:30 PM IST
Updated Tue, 11 Feb 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
top ten and big news of the day

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में हेड कॉन्सटेबल के 482 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

विज्ञापन


इन पदों के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले भारतीय पुरुष और महिला नागरिकों से आवेदन मंगाए गए हैं।

वेतनमान के तहत इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 5200-20200 रुपए तथा ग्रेड पे 2400 रुपए दिया जाएगा।

राजकुमारी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप

top ten and big news of the day

स्पेन की राजकुमारी क्रिस्टिना को पति के व्यावसायिक लेन-देन से जुड़े स्कैंडल मामले के कारण अदालत में पूछताछ का सामना कर पड़ रहा है।

स्पेन के शाही परिवार के इतिहास में पहली बार होगा जब राजघराने के किसी सदस्य को आपराधिक जाँच के सिलसिले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश होना पड़ा है।

इनाकी उर्दांगरिन के ऊपर स्थानीय सरकार में कथित रूप से दसियों लाख यूरो की ठगी करने के आरोप हैं। लेकिन राजकुमारी और उनके पति कुछ भी गलत करने से इनकार करते रहे हैं और अभी आरोप तय नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल के लिए भाजपा का नया दांव

top ten and big news of the day

राजनीत‌ि में सादगी की म‌िसाल पेश करने वाले द‌िल्ली के मुख्यमंत्री अरव‌िंद केजरीवाल से मुकाबले के ल‌िए भारतीय जनता पार्टी ने नया दांव चलने का फैसला किया है, ताकि आम आदमी पार्टी को कड़ी चुनौती पेश की जा सके।

भगवा पार्टी केजरीवाल के सामने अब अपने ऐसे नेता को उतारने की तैयारी कर रही है, जो अब तक दिल्‍ली से दूर रहे हें। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्र‌िकर को केजरीवाल की काट के तौर पर सामने रखा जा सकता है।

दरअसल, भाजपा शहरी वोटरों को लुभाने के ल‌िए गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्र‌िकर का दांव खेल रही है और यह सारी कवायद शहरी मतदाताओं का केजरीवाल के प्रत‌ि बढ़ते रुझान को देखते हुए कर रही है।

विज्ञापन

मोइली-अंबानी पर केजरी'वार'

top ten and big news of the day

जन लोकपाल बिल पर केंद्र सरकार से तलवारबाजी कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अपने तरकश से एक और तीर निकाला और निशाना लगाया यूपीए सरकार और देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की तरफ।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के चार 'महानुभावों' ने रिलायंस के खिलाफ मुझसे शिकायत की है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने केंद्र सरकार के मंत्रियों के साथ मिलकर साजिश रची है, जिसकी वजह से 1 अप्रैल से गैस के दाम बढ़ा दिए जाएंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि कंपनी और सरकार की मिलीभगत की वजह से 1 डॉलर प्रति यूनिट की चीज के दाम बढ़कर 8 डॉलर प्रति यूनिट पहुंच जाएगा। साथ ही इन सभी ने मिलकर कोई न कोई तरीका हमेशा निकाला है कि निजी कंपनी को फायदा मिलता रहे।

उन्होंने कहा कि इसी कुएं से गैस निकाल रही रिलायंस की पार्टनर कंपनी 2.34 डॉलर पर बांग्लादेश में गैस बेच रही है, लेकिन हमारे देश के कुएं से निकलने वाली गैस हमें ही अप्रैल से 8 डॉलर की दर से मिलेगी।

अपनों पर कठोर हुए मुलायम

top ten and big news of the day

सहारनपुर में सपा की देश बचाओ-देश बनाओ रैली में ‌मुस्लिमों को रिझाने की कोशिशें करने के बाद सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव कुछ ऐसा बोल गए, जिसकी सफाई देते हुए सपा के पसीने छूट सकते हैं।

मुलायम बड़ी-बड़ी बातें कर ही रहे थे कि उनके मुंह से निकल गया, 'जहां तक रोजगार की बात है, हम भले ही रोजगार नहीं दे पा रहे पर बेरोजगारी भत्ता तो दे रहे हैं।'

हालांकि, जैसे ही मुलायम के मुंह से ये बात निकली, पीछे मंच पर बैठे अखिलेश ने उनसे चुपके से कुछ कहा और मुलायम ने बात बदल दी।

मुलायम ने रैली में मौजूद नौजवानों से कहा कि किसी दूसरे ‌धर्म के लोगों से कितनी भी खटास क्यों न हो जाए, पर अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना।

आप ने बदले कांग्रेस-भाजपा के सुर

top ten and big news of the day

मात्र सवा साल के राजनैतिक करियर में बड़े-बड़े राजनैतिक दांवपेंच दिखाने वाली आम आदमी पार्टी ने जनलोकपाल बिल के मुद्दे पर इस्तीफे की धमकी देकर राजधानी की राजनीति में भूचाल ला दिया है।

इसको लेकर भाजपा और कांग्रेस के रणनीतिकार मौजूदा स्थिति को देखते हुए गुणा-भाग में जुटे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार केजरीवाल की सरकार लोकसभा चुनाव तक चलती रहे, इसे ही दोनों दल अपने लिए राजनैतिक फायदा मान रहे हैं।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग के चलते मुख्यमंत्री के धरने पर बैठने को लेकर जनता की तरफ से मिलीजुली प्रतिक्रिया आई थी। कहीं न कहीं सरकार के इस धरने पर केजरीवाल को ज्यादा सफाई जनता के बीच देनी पड़ी।

आडवाणी को भाए मोदी, की तारीफ

top ten and big news of the day

भाजपा नेता लालकृष्‍ण आडवाणी ने अब पार्टी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया है कि अगर जनादेश मिला, तो नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र में बनने वाली सरकार, पिछली एनडीए सरकार से भी ज्यादा मजबूत साबित होगी।

आडवाणी ने गुजरात में भाजपा मुख्यालय के उद्घाटन के वक्‍त कार्यकर्ताओं से कहा, "हाल में मैंने वाजपेयी सरकार की बैलेंस-शीट बनाई है। मुझे विश्वास है कि हमारी अगली सरकार और बेहतर प्रदर्शन करेगी।"

उन्होंने कहा, "इससे पहले कभी इतना साफ नहीं हुआ कि मौजूदा सरकार सत्ता से बाहर जा रही है।" लोकसभा में गांधीनगर की नुमाइंदगी करने वाले आडवाणी के मुताबिक कोई नहीं यह मान सकता है कि मनमोहन सिंह पूर्णकालिक प्रधानमंत्री थे। मोदी का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अहम मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए मोदी को टारगेट कर रही है।

नरेंद्र मोदी से दोस्ती को बेताब अमेरिका

top ten and big news of the day

प्रधानमंत्री पद की दावेदारी में सबसे आगे चल रहे नरेंद्र मोदी की लहर का असर अमेरिका पर भी दिखने लगा है। अमेरिका ने नरेंद्र मोदी को लेकर अपनी नीतियों में बदलाव के संकेत दिए हैं।

भारत में अमेरिका की राजदूत नैंसी पॉवेल जल्द ही नरेंद्र मोदी से अहमदाबाद में मुलाकात कर सकती हैं। हालांकि मुलाकात का समय अभी तय नहीं है।

गौरतलब है कि 2002 दंगों के बाद से ही नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमेरिका का रवैया कठोर रहा है। मोदी के अमेरिका प्रवेश पर भी पाबंदी लगी हुई है। उन्हें वीजा भी नहीं दिया गया है।

नाबालिग छात्रा से रेप कर बनाया एमएमएस

top ten and big news of the day

शिमला में नाबालिग ने छात्रा से रेप कर उसका अश्लील एमएमएस बना डाला। आरोपी नाबालिग बारहवीं का छात्र है और रेप की शिकायत दर्ज करवाने वाली छात्रा दसवीं में पढ़ती है। दोनों शहर के एक उपनगर में रहते हैं और एक-दूसरे के अच्छे दोस्त भी बताए जा रहे हैं।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी छात्र को पूछताछ के लिए थाने बुला लिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। रेप के आरोप कितने सही हैं, इसका पता लड़की की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

महज ‌300 रुपए में पाइए मोबाइल!

top ten and big news of the day

यूपीए सरकार आम चुनावों से पहले कम कीमत पर मोबाइल फोन और मुफ्त टैबलेट बांटने की अपनी योजना को अमलीजामा पहनाने की तैयारी में हैं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल इस मसले पर जल्द ही अंतिम फैसला ले सकता है। इसके जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 2.5 करोड़ मोबाइल फोन सब्सिडी के जरिए बांटे जा सकेंगे। इसी तरह 90 लाख टैबलेट मुफ्त में देश भर के सरकारी स्कूलों में 11 वीं और 12 वीं के छात्रों को देना संभव हो सकेगा।

सूत्रों के अनुसार सरकार चुनावों की आचार संहिता लागू होने से पहले इस योजना की घोषणा करना चाहती है। ऐसे में अगले 10-15 दिनों में केंद्रीय मंत्रिमंडल टेलीकॉम मंत्रालय के प्रस्ताव को हरी झंडी दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed