फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   top ten and big news of the day

न्यूज कैप्सूल: दस मिनट में पढ़िए आज की दस बड़ी खबरें

Sun, 09 Feb 2014 07:51 PM IST
Updated Sun, 09 Feb 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
top ten and big news of the day

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर जमकर हमला बोलते हुए बीजू जनता दल (बीजेडी) सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्रीय फंड का दुरुपयोग करती है और उसकी खनन माफिया के साथ भी सांठगांठ है।

पटनायक ने पिछले साल 26 दिसंबर को पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस को ‘भ्रष्ट’ और भाजपा को ‘सांप्रदायिक’ बताया था।

इसी पर जवाबी हमला करते हुए राहुल ने कहा कि राज्य में हुए कई सारे घोटालों के पीछे बीजेडी ही जिम्मेदार है।

अंपायर की गलती से पहला टेस्ट हारी टीम इंड‌िया!

top ten and big news of the day

भारत के हाथ से टेस्ट सीरीज का पहला मैच निकल गया है। शिखर धवन का शतक भी भारत के किसी काम नहीं आया और भारत 40 रन से हार गया।

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 503 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए।

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने थोड़ा लाज बचाई और न्यूजीलैंड को उसकी दूसरी पारी में 105 रनों पर समेट दिया। लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने बचाई हुई लाज को गवां दिया और देश को 40 रनों से हार मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

नक्सली हमले में CRPF के दो जवान शहीद

top ten and big news of the day
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर घात लगाकर हमला कर दिया। बारूदी सुरंग से हुए धमाके में सीआरपीएफ की 219 बटालियन में कांस्टेबल राजीव रावत और एक डिप्टी कमांडेंट शहीद हो गए जबकि 12 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

इसके बाद नक्सलियों ने जवानों में अंधाधुंध फायरिंग भी की। उधर, बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद तीन नक्सलियों को मार गिराया।
विज्ञापन

शरद पवार ने आख‌िर माना क‌ि मैं मोदी से म‌िला

top ten and big news of the day

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वर‌िष्ठ नेता और केंद्रीय कृष‌ि मंत्री शरद पवार ने कई द‌िनों की टालमटोल के बाद आख‌िर मान ही ल‌िया क‌ि उनकी मुलाकात भाजपा के प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से हुई थी।

महाराष्ट्र के थाणे में एक कार्यक्रम को संबोध‌ित करते हुए शरद पवार ने माना क‌ि उनकी मुलाकात नरेंद्र मोदी से हुई थी। शरद पवार ने कहा क‌ि उनके गुजरात दौरे के दौरान उन्होंने मोदी से मुलाकात की थी।

मुन्ना भाई ने फ‌िर डाली पेरोल बढ़ाने की अर्जी

top ten and big news of the day
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने पत्नी मान्यता के साथ रहने के लिए पैरोल की अवधि एक महीने और बढ़ाने की अर्जी दी है। दिल और लिवर की बीमारी से पीड़ित मान्यता का हाल ही में ऑपरेशन हुआ है।

इससे पहले संजय को एक-एक महीने के लिए दो बार पैरोल मिल चुकी है।

1993 बम धमाकों के सिलसिले में 42 महीने की कैद की सजा भुगत रहे संजय को अक्तूबर में पूरा महीना घर में व्यतीत करने के बाद 21 दिसंबर को दूसरी बार पुणे के येरवदा जेल से एक महीने की पैरोल पर रिहा किया गया था।

केजरीवाल को म‌िला एक और कानूनी नो‌ट‌िस

top ten and big news of the day
उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी एक मेडिकल छात्रा ने केजरीवाल को कानूनी भेजा है। नेहा श्रीवास्तव ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बेइमान कहने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को कानूनी नोटिस भेजी है।

बैचलर आफ डेन्टल सर्जन की पढाई कर रही छात्रा ने बताया कि उसने यह नोटिस उसने एक दिन पहले भ‌िजवाया था। छात्रा ने कहा क‌ि वह केजरीवाल के जवाब का इंतजार कर रही है। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

सोनिया गांधी के खिलाफ सबूत देने पर इनाम

top ten and big news of the day
कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की केंद्रीय अदालत में सिख विरोधी दंगों के सिलसिले में जो मुक़दमा चल रहा है अब उसमें एक दिलचस्प मोड़ आ गया है।

अब मुक़दमा दायर करने वाली संस्था 'सिख्स फ़ॉर जस्टिस' ने सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सबूत देने वालों को 20 हज़ार डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है। इसके लिए शहर के एक दैनिक समाचार पत्र में विज्ञापन भी प्रकाशित किया गया है।

फेसबुक फ्रेंड से म‌िलने गई युवती का रेप

top ten and big news of the day
फेसबुक फ्रेंड से मिलना एक लड़की को बहुत महंगा पड़ा। उसके साथ गैंगरेप हुआ, पुलिस अब आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

मामला गुरूवार शाम करीब पांच वजे का है जब भोपाल से 20 किलोमीटर दूर सेहतगंज इलाके में दसवीं क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए गई।

पुलिस ने बताया कि घूमंतू जाति के चार युवकों ने दोनों को पकड़ लिया। उन्होंने लड़के को चाकू दिखाया और पेड़ से बांध दिया।

मीडिया ने भैंस को भी नहीं छोड़ा: अखिलेश यादव

top ten and big news of the day
अखिलेश यादव ने मीडिया पर एक बार फिर जमकर आरोपों की ‌बारिश की। उन्होंने एक अखबार का मजाक भी उड़ाया। हरदोई में चल रहे कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिलेश यादव ने एक बार फिर मीडिया पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि मीडिया समाजवादी पार्टी को गलत वजहों से फेमस करना चाहती है। इसीलिए हमारे आजम साहब की भैंस कहीं चली जाती है, तो उसे भी समाजवादी बना दिया जाता है।

विदेशी धरती पर सबसे असफल कप्तान बने धोनी

top ten and big news of the day

भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 40 रन की हार के साथ ही विदेशों में सबसे असफल भारतीय कप्तान बन गए।

न्यूजीलैंड से मिले 407 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया टेस्ट के चौथे दिन रविवार को 96.3 ओवर में 366 रन पर सिमट गई।

इसके साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। धोनी की कप्तानी में भारत की विदेशी सरजमीं पर यह 11वीं हार है, जो कि नया भारतीय रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed