सुषमा-नवाज के रिश्ते पर विवादित ट्वीट, मचा हंगामा
पाकिस्तान के पत्रकार हामिद मीर के एक ट्वीट ने मंगलवार को भारत और पाकिस्तान की सोशल मीडिया में हंगामा खड़ा कर दिया। मीर के ट्विटर एकाउंट से विदेशमंत्री सुषमा स्वराज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। उस ट्वीट में कहा गया कि भारत की विदेशमंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच संबंध हैं।
मीर के एकाउंट से कई और आपत्तिजनक ट्वीट किए गए हैं, हाालांकि बाद में उन्होंने बताया कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था।
मीर ने अपने ट्वीट्स के लिए माफी भी मांगी। मीर ने ट्विटर पर लिखा कि उन्हें 'पासवर्ड रिसेट' करने के कई मैसेज आए। कोई मेरा एकाउंट हैक करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने लिखा, ''मैंने अपना ट्विटर ईमेल बदल लिया है और पासवर्ड भी रिकवर हो गया है।''
Im sorry for the trouble caused by someone who hacked this account and created inconvenience for my followers and friends
— Hamid Mir (@HamidMirGEO) December 8, 2015
पढ़िए सुषमा-नवाज के रिश्तों पर क्या बोले थे हामिद मीर
रिकवर होने से पहले पाकिस्तानी पत्रकार के एकाउंट से किए गए ट्वीट में कहा गया, "मेरे सूत्रों के मुताबिक, सुषमा स्वराज के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ गोपनीय संबंध हैं और वे यहां मजे करने आई हैं।
उल्लेखनीय है कि विदेशमंत्री सुषमा स्वराज 'हर्ट ऑफ एशिया' सम्मेलन में भाग लेने के लिए पाकिस्तान गई हुई हैं। सुषमा के पाक दौरे को भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों की सुधार की दिशा में लिया गया एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पिछले महीने पेरिस में जलवायु सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ की मुलाकात भी हुई थी। उसके बाद बैंकाक में दोनों ने देशों के सुरक्षा सलाहकारों के मिलने की खबर भी आई। भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से बातचीत बंद है। दोनों देशों के नेताओं और राजनयिकों की मुलाकातों को संबंधों में बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।