फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Top news of the day

न्यूज एक्सप्रेस: पढ़िए दस मिनट में दस बड़ी खबरें

Wed, 19 Feb 2014 06:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 19 Feb 2014 06:27 PM IST
विज्ञापन
Top news of the day

बीजेपी और जेकेएनपीपी पार्टी के विधायकों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा किया और विरोध में विधानसभा से वॉक ऑउट कर दिया।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर विधानसभा में रिफ्यूजी के मुद्दे को लेकर भारी हंगामा हुआ। विधानसभा में जमकर नारेबाजी हुई और बीजेपी विधायक अशोक खजूरिया ने इस मुद्दे पर जमकर बवाला काटा और विधानसभा की कार्यवाही को बाधित किया।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर सदस्यों का कहना था कि जम्मू-कश्मीर मे रिफ्यूजी दशकों से अपने हक के लिए लड़ रहे हैं लेकिन सरकार अब तक यह मुद्दा सुलझा नहीं पाई है।

विधायकों ने सदन में उतारे कपड़े, लोकतंत्र शर्मसार

Top news of the day

अभी लोकसभा में मिर्ची स्प्रे जैसी शर्मसार कर देने वाली घटना लोग भूल भी नहीं पाए थे कि यूपी विधानसभा में इससे भी बड़ी शर्मनाक घटना हो गई। रालोद के सदस्य सुदेश शर्मा और अमरजीत सिंह ने हद कर दी। वे अर्धनग्न होकर नारेबाजी में शामिल हो गए।

यूपी विधानसभा में बुधवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। बसपा के विधायक अपने स्थान छोड़कर वैल में आ गए, जबकि राष्ट्रीय लोकदल के विधायकों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। रालोद के व‌िधायकों ने मोदी म‌िल को लेकर सदन में प्रदर्शन क‌िया।

अब ममता बनर्जी के हुए अन्ना हजारे!

Top news of the day

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी का समर्थन करने की घोषणा की है।

अन्ना हजारे ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं दीदी (ममता बनर्जी) को एक व्यक्ति या पार्टी के रूप में समर्थन नहीं दे रहा हूं, बल्कि समाज और देश के प्रति उनके जो विचार हैं, उसको मेरा समर्थन है।"

इससे पहले अन्ना हजारे अपने सहयोगी रहे अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी का समर्थन करने से यह कहते हुए इनकार कर चुके हैं कि वह खुद को राजनीति से अलग रखेंगे।

विज्ञापन

संसदीय इतिहास से एक दिन गायब!

Top news of the day

तेलंगाना मुद्दे पर लोकसभा में हुई बहस को देखने सुनने का जनता को पूरा अधिकार था। ये भारतीय लोकतंत्र का दुर्भाग्य है कि जिस उद्देश्य से लोकसभा का चैनल शुरू किया गया था उसका एक अहम दिन भारतीय जनता ने गंवा दिया।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि चैनल पर लोकसभा की कार्यवाही के प्रसारण को जानबूझकर बंद किया गया होगा। हालांकि सरकार ने स्पष्टीकरण दिया है कि तकनीकी कारणों से ऐसा हुआ है।

मान लीजिए कि यह सहमति बन गई थी कि इस प्रसारण से आंध्र प्रदेश में क़ानून व्यवस्था की स्थिति खराब होती तो फिर इसके लिए स्पष्टीकरण की जरूरत नहीं थी।

नरेंद्र मोदी ने खेला डबल गेम

Top news of the day

गुजरात के मुख्यमंत्री और देश का अगला पीएम बनने का ख्वाब देख रहे नरेंद्र मोदी कांग्रेस के साथ डबल गेम खेल रहे हैं। एक तरफ जहां आंध्र के बंटवारे के मुद्दे पर कांग्रेस को खूब कोस रहे हैं।

वहीं रविवार को चंडीगढ़ में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की थी। इसके बाद उसी शाम भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी के घर पर पार्टी के संसदीय दल की बैठक हुई।

बैठक में भाजपा ने अपने रुख में नरमी लाने का फैसला किया। इससे पहले उसका कहना था कि कांग्रेस को यह बिल संसद में बहस के पारित नहीं कराना चाहिए। और मंगलवार को सीमांध्र की चिंताओं को उठाने के बाद पार्टी ने बिल पारित कराने का फैसला किया।

नौकरी: ग्रामीण बैंक में 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती

Top news of the day

सर्व यूपी ग्रामीण बैंक ने उन भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं जिन्होंने आईबीपीएस द्वारा सितंबर-अक्तूबर 2013 में आरआरबी के लिए आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

इन पदों में ऑफिसर स्केल-I, ऑफिसर स्केल-II और ऑफिसर स्केल-III तथा ऑफिस अस‌िस्टेंट के लिए आवेदन आमत्रिंत किए गए हैं। योग्‍य उम्मीदवार 6 मार्च, 2014 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इन पदों को भरने के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में कुल 216 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें ऑफिसर स्केल-I के 2 पद, ऑफिसर स्केल-II के 13 पद, ऑफिसर स्केल-III के 86 पद और ऑफिस अस‌िस्टेंट के 115 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए वेतनमान अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग निर्धारित है।

क‌िरन रेड्डी ने द‌िया इस्तीफा, कांग्रेस छोड़ी

Top news of the day

तेलंगाना विभाजन से नाराज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता भी त्याग दी है।

रेड्डी की इस्तीफे की आशंका उसी दिन से जताई जा रही थी, जिस दिन केंद्र सरकार ने अलग तेलंगाना राज्य का बिल लोकसभा में पेश किया था।

किरण ने इस्तीफे के बाद कहा ‌कि वे आंध्र प्रदेश के विभाजन से आहत हैं। कांग्रेस को आंध्र के लोगों की चिंता नहीं है। माना जा रहा है कि किरण कुमार रेड्डी अब नई पार्टी का गठन कर सकते हैं।

तेलंगाना गठन के विरोध में मंगलवार को राज्य सरकार में मंत्री जी श्रीनिवास राव ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

आईपीएल 7 में नहीं खेलेंगे युवराज!

Top news of the day

युवराज सिंह इस समय टीम इंडिया से बाहर हैं और पिछले हफ्ते आईपीएल 7 की नीलामी में सबसे ज्यादा 14 करोड़ में बिके थे लेकिन हो सकता है क‌ि अब वह सबको चौंकाते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के इस सत्र में मैदान पर उतरने से ही इनकार कर दें।

बाएं हाथ के इस धाकड़ बल्‍लेबाज को विजय माल्या की स्वामीत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (आरसीबी) ने इस बार की नीलामी में सबसे ज्यादा बोली लगाते हुए खरीदा था। माल्या खुद इस नीलामी में शामिल हुए थे।

युवराज सिंह के लिए पिछला हफ्ता बेहद शानदार रहा। मार्च-अप्रैल में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पहले युवराज को टीम इंडिया में शामिल किया गया था और इसके बाद उन्हें आईपीएल में सबसे ज्यादा का भाव देकर खरीदा गया।

सेक्स से किया इनकार तो मामा ने रेता गला

Top news of the day

सेक्स करने से इनकार करने के बाद एक मामा ने अपनी ही भांजी का गला रेत ‌दिया। घटनास्‍थल पर भांजी के भाई के मौजूद होने के कारण मामा ने अपने भांजे को भी मौत के घाट उतार दिया।

दिल दहला देने वाला ये मामला चंडीगढ़ का है। गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 में पढ़ने वाली लड़की दसवीं में पढ़ने वाले अपने भाई के साथ सेक्टर 41 में रहती थी। लड़की के मां-बाप अपनी नौ‌करियों के चलते शहर से बाहर मेवात जिले में रहते है।

कविता के मां-बाप ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि शहर में मामा के भरोसे छोड़ने का खामियाजा उन्हें अपने दोनों बच्चों को गंवा कर चुकाना पड़ेगा।

प्लेन हाइजैक की साज‌िश रच रहे आतंकी!

Top news of the day

संसद पर हमले के प्रमुख षड्यंत्रकारी और खतरनाक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर ने भारत में हमलों का ऐलान किया है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर में भूमिगत रहा यह कुख्यात आतंकी फिर सक्रिय हो गया है और भारत विरोधी गतिविधियां तेज कर दी हैं। करीब तीन हफ्ते पहले अजहर को किसी गुप्त स्थान से फोन द्वारा अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए देखा गया है।

दिसंबर से अब तक भारतीय अधिकारी दो बार सिक्योरिटी अलर्ट भी जारी कर चुके हैं, जिनमें चेताया गया था कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी प्लेन हाइजैक कर हमले कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed