फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   top maoist leader arrested, cm urges naxals to shed violence

मोस्ट वांटेड माओवादी नेता गिरफ्तार

Fri, 18 Jul 2014 08:01 PM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 08:01 PM IST
विज्ञापन
top maoist leader arrested, cm urges naxals to shed violence

ओडिशा पुलिस ने शीर्ष माओवादी नेता सब्यसाची पांडा को गिरफ्तार कर लिया है। पांडा की 60 आपराधिक मामलों में तलाश थी। पांडा की गिरफ्तारी ओडिशा पुलिस की अहम सफलता माना जा रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस गिरफ्तारी के बाद नक्सलवादियों से हिंसा छोड़ने और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की है।

डीजीपी संजीव मारिक के मुताबिक पांडा को गंजाम जिले के बरहमपुर में बड़ाबाजार इलाके के एक घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस घर पर खुफिया जानकारी के आधार पर छापा मारा था।
विज्ञापन


पटनायक ने शुक्रवार को ओडिशा विधानसभा में पांडा की गिरफ्तारी का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि मोस्ट वांटेड माओवादी नेता सब्यसाची पांडा को बृहस्पतिवार की रात को बरहमपुर से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांडा पर था पांच लाख रुपये का ईनाम

top maoist leader arrested, cm urges naxals to shed violence

पांडा की गिरफ्तारी ओडिशा पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पांडा पर पांच लाख रुपये का ईनाम था। पांडा पिछले दो दशक से माओवादी आंदोलन में सक्रिय था।

राज्य के रायगाढ़ा और गजपति जिलों में 1995 के दौरान चासी मुलिया और कुई लवंगा संघ जैसे संगठनों के गठन के पीछे उसकी अहम भूमिका रही है।

पांडा, रायगढ़ा, गजपति, गंजाम, कंधमाल और नयागढ़ समेत दक्षिणी ओडिशा के कई इलाकों में सक्रिय था। मुख्यमंत्री पटनायक के मुताबिक सब्यसाची कई सनसनीखेज वारदातों में शामिल रहा है।

इनमें नयागढ़ और आरउदयगिरी के शस्त्रागारों की लूट, स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती की हत्या और दो इतालवी नागरिकों का अपहरण शामिल है। कंधमाल में एक एंबुलेंस को उड़ाने के अलावा 25 सुरक्षा जवानों और 34 आम नागरिकों की हत्या का भी वही जिम्मेदार रहा है।

‘हत्यारा नहीं क्रांतिकारी है सब्यसाची’

top maoist leader arrested, cm urges naxals to shed violence

गिरफ्तार माओवादी नेता सब्यसाची पांडा की पत्नी ने उसे क्रांतिकारी करार दिया है। पांडा की पत्नी शुभाश्री ने कहा है कि उसके पति को तुरंत अदालत में पेश किया जाना चाहिए। उसका कहना है कि पांडा हत्यारा नहीं बल्कि क्रांतिकारी है।

शुभाश्री उर्फ मिलि पांडा ने अपने पति की गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए उसे अदालत में पेश करने की मांग की। उसका दावा है कि यह गिरफ्तारी सब्यसाची के समाज की मुख्यधारा में लौटने की ओर पहला कदम है।

परिवार और दोस्तों को ओर से उन पर पिछले काफी समय से समाज की मुख्यधारा की ओर लौटने का दबाव था। शुभाश्री पांडा से जब यह पूछा गया गया कि क्या सब्यसाची को गिरफ्तार किया गया तो उसने कहा कि निश्चित तौर पर ऐसा ही हुआ है, क्योंकि एक क्रांतिकारी समर्पण नहीं करता।

सब्यसाची पर डीजीपी की ओर से लगाए गए हत्या के आरोपों के जवाब में शुभाश्री ने कहा कि ये बिल्कुल बेबुनियाद है। उसने कहा है कि वह जेल में अपने पति से मिलेगी और न्याय के लिए लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed