फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Top Interesting fact about Mahindra Singh Dhoni

टिकट कलेक्टर से कैप्टन कूल बने धोनी से जुड़ी खास बातें

Wed, 31 Dec 2014 12:31 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 31 Dec 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
Top Interesting fact about Mahindra Singh Dhoni

(साभार: लिस्ट डो़ज ब्लॉग)

विज्ञापन

हम उनसे प्यार करते हैं, कभी- कभी नफरत भी करते हैं, लेकिन कुछ ही दिन बाद उनके खेल से हमें फिर से प्यार हो जाता है। हम बात कर रहे हैं भारत के सबसे पारखी खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट टीम को बुलंदियों तक ले जाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में। माही ने क्रिकेट के सबसे पुराने प्रारूप टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

धोनी भारत के एकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने न सिर्फ भारत को टी-20 विश्वकप में जीत दिलाई बल्कि उन्होंने वन-डे विश्वकप में भी भारत का झंडा बुलंद किया। आज हम आपको कैप्टन कूल के नाम से विख्यात महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी कुछ ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिन्हें आप जानना चाहेंगे।
विज्ञापन


देश के सबसे बड़े टैक्स पेयर खिलाड़ी हैं धोनी

महेंद्र सिंह धोनी पिछले दो सालों से झारखंड और देश में सर्वाधिक कर अदा करने वाले लोगों में शुमार हैं। धोनी ने साल 2013 के वित्तीय वर्ष के शुरू होने से पहले ही 12 करोड़ का टैक्स भर दिया था। करीब 6 करोड़ रुपए उन्होंने सितंबर महीने में अदा किए थे जबकि उन्होंने 6 करोड़ रुपए दिसंबर महीने में आयकर विभाग के पास भेज दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल भी धोनी ने भारी-भरकम आयकर अदा किया। उन्होंने सितंबर महीने में चार करोड़, दिसंबर महीने में 7 करोड़ मार्च में छह करोड़ रुपए बतौर कर जमा किए थे।

एंडार्समेंट के मामले में माही सिर्फ शाहरूख से पीछे

Top Interesting fact about Mahindra Singh Dhoni

मौजूदा समय में महेंद्र सिंह धोनी करीब 20 अलग अलग उत्पादों के लिए प्रचार कर रहे हैं। इसमें खेल से जुड़ी रिबॉक और अग्रणी पेय उत्पाद कंपनी पेप्सी प्रमुख रुप से है। इस तरह से ब्रांड को एंडार्स करने के मामले में वो भारत की दूसरी शख्सियत हैं।

माही से पहले बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान हैं। फिल्म अभिनेता शाहरूख खान के पास करीब 21 कंपनियों का एंडार्समेंट है।

सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले एकलौते खिलाड़ी हैं धोनी

Top Interesting fact about Mahindra Singh Dhoni

साल 2012 में फोर्ब्स मैग्जीन के मुताबिक धोनी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों मे से एक थे। दुनिया भर के 100 अमीर खिलाड़ियों की सूची मे उन्हें 31वें स्थान पर रखा गया था। उन्होंने यह स्थान इंग्लैंड के फुटबॉलर वेन रूनी, ओलंपिक गोल्ड मैडलिस्ट उसैन बोल्ट और टेनिस प्लेयर नोवान जोकोविच को पछाड़ा था।


साल 2013 में फोर्ब्स ने धोनी को अमीर खिलाड़ियों की सूची में 16वें स्थान पर रखा। उस वक्त धोनी की आमदनी करीब 190 करोड़ रूपए आंकी गई थी।

बाइक, एसयूवी और कुत्तों के बड़े शौकीन हैं माही

Top Interesting fact about Mahindra Singh Dhoni

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी महंगी मोटरसाइकिलों, एसयूवी कारों और कुत्तों के बड़े शौकीन हैं। मोदी के पास फिलहाल 23 बाइक हैं जिसमें हार्ले डेविडसन से लेकर दुकाती तक उनके पास है। धोनी ने हाल ही में X132 हैलकैट बाइक खरीदी है। इस कार को रखने वाले धोनी पूरे साउथ-ईस्ट एशिया के एकलौते शख्स हैं।

धोनी के कारों के जखीरे में हमर (एसयूवी), ऑडी क्यू-7 जैसी उम्दा कारें शामिल हैं जो मिनटों में 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं। धोनी सिर्फ बाइक खरीदने के ही शौकीन नहीं है वो जब भी रांची जाते हैं वो अपना बाइक राइडिंग का शौक पूरा करते हैं।

धोनी ने भी किया प्रेम विवाह

Top Interesting fact about Mahindra Singh Dhoni

प्रेम विवाह करने वाले भारतीय क्रिकेटरो में धोनी भी शामिल है। धोनी से पहले सचिन और सौरव गांगुली भी प्रेम विवाह कर चुके हैं जिन्होंने अपने प्यार को ही अपनी जीवन संगिनी बनाया।

धोनी ने अपने बचपन की दोस्त साक्षी से शादी की है। साक्षी और धोनी दोनो डीएवी जवाहर विद्या मंदिर स्यामली, रांची में पढ़ा करते थे। यहां तक कि दोनों के माता पिता भी एक ही कंपनी में काम किया करते थे। माही ने साक्षी के साथ 23 जुलाई साल 2010 को शादी कर ली। साक्षी को आईपीएल के कई मैचों में धोनी का उत्साहवर्धन करते हुए देखा जा चुका है।

ईजाद किया हेलीकॉप्टर शॉट

Top Interesting fact about Mahindra Singh Dhoni

वैसे तो क्रिकेट की दुनिया से जुड़ी हर जानकारी क्रिकेट की किताब विस्डन में दर्ज है। क्रिकेट की इस किताब में एक बैट्समैन के सभी शॉटों का बखूबी जिक्र है। लेकिन धोनी ने 22 गज की पट्टी पर एक ऐसा शॉट ईजाद किया जो इस किताब में दर्ज नहीं था। धोनी का हेलीकॉप्टर शाट आज भी लोगों को रोमांचित कर देता है।

हैलीकॉप्टर शॉट में धोनी अपने बल्ले को पूरे कर्व में घुमाते हुए बाल को बाऊंड्री के पार फेंक देते हैं। धोनी को यह शॉट मारते देखना एक अलग रोमांच पैदा करता है। धोनी बताते हैं कि वो ये शाट मारना तब से जानते हैं जब वो टेनिस बॉल से खेला करते थे।

अपनी हेयर स्टाइल के चलते मशहूर रहे माही

Top Interesting fact about Mahindra Singh Dhoni
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने बालों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। एक बार तो पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को धोनी की हेयर स्टाइल इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने धोनी से यह तक कह डाला था कि वो अपने बाल कभी न कटाएं और ऐसी ही हेयर स्टाइल बनाए रखें।


धोनी ने हाल ही में एक बार फिर से अपने हेयर स्टाइल के कारण चर्चा पाई थी। धोनी ने कुछ कुछ डेविड बेकहम जैसी स्टाइल रखकर चर्चा पाई थी।

परिवार चलाने के लिए टिकट कलेक्टर बने धोनी

Top Interesting fact about Mahindra Singh Dhoni

धोनी ने साल 1998 में बिहार की अंडर-19 टीम के लिए मैच खेला था लेकिन उस मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस मैच में धोनी ने उम्दा खेल दिखाया था जिस वजह से उन्हें बिहार की टीम में रणजी ट्राफी खेलने के लिए चुन लिया गया था।

धोनी ने अपने जीवन में मुफलिसी के दिन भी देखें हैं। एक दौर था जब मोदी ने टिकट कलेक्टर के तौर पर भी काम किया है। धोनी ने साल 2001 से 2003 के बीच अपने परिवार को मदद देने के लिए टिकट कलेक्टर के तौर पर भी काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed