फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   top-big news of the days

न्यूज सुपरफास्ट: पढ़िए दस बड़ी खबरें सिर्फ दस मिनट में

Sat, 22 Feb 2014 08:16 PM IST
Updated Sat, 22 Feb 2014 08:16 PM IST
विज्ञापन
top-big news of the days

भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया की कोई भी ताक़त अरुणाचल प्रदेश को भारत से नहीं छीन सकती है।

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में भाजपा की एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

चीन बराबर अरुणाचल प्रदेश पर अपनी दावेदारी जताता रहा है। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश का हर आदमी भारत की मजबूती से रक्षा करता है, इसलिए यहां के लोगों को चीन के दबाव में नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि अब दुनिया में कहीं भी विस्तारवादी राजनीति नहीं होती है, इसलिए चीन को भी अपनी विस्तारवादी मानसिकता को छोड़ना होगा।

Trending Videos

लोकसभा चुनाव में होगी ऑनलाइन वोटिंग!

top-big news of the days

लोकसभा चुनाव 2014 में इस बार ऑनलाइन वोटिंग का विकल्‍प भी हो सकता है। इससे लाखों को ऑनलाइन वोट देने की सहूलियत मिल जाएगी।

देश से बाहर रह रहे भारतीयों को ऑनलाइन वोटिंग का अधिकार दिलाने के लिए सांसद नवीन जिंदल ने शुक्रवार को फिर से चुनाव आयुक्त एचएस ब्रह्मा तथा डॉ. नसीम जैदी से मुलाकात की और उन्हें कुछ सुझाव दिए। इस सिलसिले में वे काफी समय से अभियान चला रहे हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस के पतन का ज‌िम्मेदार कौन?

top-big news of the days

पिछले महीने दिल्ली में हुए कांग्रेस अधिवेशन को राहुल गाँधी की ताजपोशी के लिए बुलाया गया था लेकिन आख़िरी क्षणों में आलेख को बदल दिया गया।

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की घोषणा नहीं हुई लेकिन उन्होंने एक जोशीला भाषण देकर कांग्रेसियों को ये जताने की कोशिश की कि अभी सब कुछ ख़त्म नहीं हुआ है।

कांग्रेसी हलकों में उनके इस तेवर को पार्टी में जान फूंकने के एक कदम और अगले चुनाव के लिए रणभेरी फूंकने के तौर पर देखा गया।

लेकिन उनके एक आलोचक ने कहा कि ये उसी तरह हुआ जैसे कि 0-4 से पिछड़ी हुई कोई फ़ुटबॉल टीम विजय नृत्य कर रही हो और वो भी तब जब खेल ख़त्म होने में कुछ ही मिनट बचे हों।

विज्ञापन

यूपी के लाल को गूगल का लाखों का पैकेज

top-big news of the days

अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक आईटी फाइनल ईयर के मेधावी स्टूडेंट तुषार गुप्ता की मेहनत रंग लाई। तुषार की बहुमुखी प्रतिभा को परखकर मल्टीनेशनल कंपनी गूगल ने 40 लाख प्रतिवर्ष के आकर्षक पैकेज पर चयन किया।

गाजियाबाद में किसी स्टूडेंट्स को पहली बार इतना बड़ा पैकेज मिला है। मेधावी छात्र तुषार अभी एकेजीईसी सॉफ्टवेयर इनक्यूबेटर सेल के हेड हैं। तुषार की तमन्ना एक सफल उद्यमी बनने की है। सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में गहरी रुचि रखने वाले तुषार को अच्छे पैकेज की उम्मीद थी।a

मनमोहन स‌िंह की पत्नी का फोटो लगाया

top-big news of the days
चुनावों के मौसम में बैनर-पोस्टर छपवाने की जल्दबाजी में नेता ऐसी-ऐसी गलतियां कर रहे है, जिन्हें सुनकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लें। ऐसा ही एक दिलचस्प वाकया पंजाब के अबोहर शहर में सामने आया।

अबोहर में भाजपा आईटी सेल की जिला अध्यक्ष सरिता मलेठिया द्वारा लगाए गए बैनर में भाजपा की सांसद गुरचरण कौर के स्थान पर प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की फोटो छाप दी।

पीजीटी-टीजीटी के पदों पर भर्ती

top-big news of the days

केंद्रीय विद्यालयों में सभी विषयों के लिए पीजीटी तथा टीजीटी के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर निर्धारित योग्यता वाले उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।

पीजीटी के लिए विज्ञापति पदों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी, जीव विज्ञान, अर्थशास्‍त्र, भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, कॉमर्स एवं कंप्युटर विज्ञान और टीजीटी के पदों में गणित, सामाजिक विज्ञान, अंगेजी, हिंदी, विज्ञान एवं संस्कृत के पद शामिल हैं।

इसके अलावा खेल, तकनीकी, कंप्यूटर आदि के साथ विभिन्‍न विषयों के लिए प्राथमिक शिक्षक के पदों, चिकित्सक, नर्स तथा काउंसलर के पद शामिल हैं।

कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल

top-big news of the days

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव रजिंदर शर्मा सलेटी आज पार्टी छोड़ अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हो गए।

शर्मा ने यहां भाजपा की जिला ईकाई के अध्यक्ष राजपाल तंवर-पार्टी के एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी रवि भूषण गर्ग जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजय भारद्वाज तथा अन्य नेताओं की मौजूदगी में यहां कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

इस मौके पर श्री शर्मा ने कहा कि देश में मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में कांग्रेस नेतृत्व दूरदर्शिता का अभाव है और ऐसे में वह आंतरिक और बाहरी खतरों एवं चुनौतियों में निबटने में अक्षम है।

इसके अलावा देश में घोर भ्रष्टाचार के कारण भी इसकी अंतरराष्ट्रीय समुदाय में साख गिरी है।

फेरे लेते वक्त ही दुल्हन बन गई मां

top-big news of the days

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में एक दुल्हन वैवाहिक रस्मों के दौरान ही मां बन गई। बारात लौटने की नौबत आ गई, लेकिन दूल्हा जिद पर अड़ गया कि मैं तो शादी करूंगा ही। दूल्हे की जिद पर सबको झुकना पड़ा और शादी की सभी रस्में पूरी की गईं।

डिंडौरी जिले के मानसिंह बारात लेकर को अजवार गांव पहुंचा। बारात पहुंचने पर वैवाहिक रस्मों का दौर चल रहा था, तभी खबर आई कि दुल्हन को प्रसव हुआ है।

खबर मिलते ही दोनों पक्ष के लोगों के पांव से जमीन खिसक गई। लोग बौखला गए। शादी के घर में बिना शादी किए बारात लौटाने की तैयारी की जाने लगी।

अमेठी में भ‌िड़े आप और कांग्रेस समर्थक

top-big news of the days

उत्तर प्रदेश में अमेठी के पीपरपुर थाने में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह त्रिसुन्डी और मोहम्मद जाबिर ने आप के नेता कुमार विश्वास के खिलाफ अमेठी के पीपरपुर थाने में मारपीट गाली गालौज और जान से मारने का आरोप लगाते हुए धारा 323. 504. 506 और 147 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कराया है।

वहीं कुमार विश्वास के समर्थक मोहम्मद रउफ ने मुन्ना सिंह त्रिसुन्डी और मोहम्मद जाबिर के खिलाफ धारा 352. 143. 504 और 506 के अन्तर्गत मारपीट. गाली गलौज का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

आप नेता कुमार विश्वास ने कहा कि जबसे उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लडने का एलान किया है तब से लेकर आज तक उनके खिलाफ 73 मुकदमें दर्ज हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ भले ही 420 मुकदमें दर्ज हो जाए पर वे अमेठी नहीं छोड़ेंगे और न ही किसी प्रकार की सुरक्षा लेंगे और वह आमजन हैं और आम लोगों की तरह ही रहेंगे।

मिलिए 'लावारिस' फौज़ी से

top-big news of the days

फख़रुद्दीन ने 15 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था और उसके बाद हमेशा के लिए दरबदर हो गए।

लोगों की नज़र में वो ऐसे सिपाही हैं जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में और पाकिस्तान और भारत के बीच हुई 1965 की जंग में भाग लिया था लेकिन ख़ुद अपने लिए वे एक लावारिस व्यक्ति हैं।

फखरुद्दीन का जन्म भारत के शहर बरेली के गांव सिपरी में हुआ था जहां उनका परिवार खेतीबाड़ी करता था।

एक दिन नौजवान फ़ख़रुद्दीन अपने दोस्तों नासिर अली, अब्दुल मजीद और निसार के साथ लखनऊ पहुंचे और यहाँ से उनकी ज़िंदगी ने एक नया रुख ले लिया। वे बताते हैं कि वह दिन भर शहर में घूमते रहे और रात एक कोठी के बाहर फुटपाथ पर लेट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed