फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   top and big news of the day

खबरें सुपर फास्ट: एक नजर में टॉप 10 न्यूज

Thu, 13 Feb 2014 08:11 PM IST
Updated Thu, 13 Feb 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
top and big news of the day

यूं तो संसद के दोनों सदनों में बीते कुछ दिनों से बवाल जारी है, लेकिन गुरुवार सवेरे जो हुआ उसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की होगी। लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की इजाजत के बाद जब गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने तेलंगाना बिल पेश करने की कोशिश की, तो सदन में हंगामा हो गया।

विज्ञापन


गृह मंत्री के तेलंगाना बिल पेश करते ही सदन अखाड़े में तब्दील हो गया। सांसदों के बीच हाथापाई हुई और लात-घूंसे चले। नेताओं के बीच जमकर मारपीट भी हुई।

लेकिन हद तो तब हो गई जब एल राजगोपाल नामक सांसद ने पेपर स्प्र छिड़क दिया, जिससे कई सांसदों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही तेलंगाना समर्थक और सीमांध्र के सांसदों के बीच लड़ाई शुरू हो गई, जिन्होंने सदन में हंगामा मचा दिया।

विज्ञापन

किसने छिड़का सांसदों पर स्प्रे?

top and big news of the day

तेलंगाना बिल के मुद्दे पर संसद में तमाशे के बीच जिस शख्स के कारण कई सांसदों की आंखें बंद हो गई, उनका नाम है एल राजगोपाल। ये नेताजी अपनी जेब में पेपर स्प्रे की बोतल लेकर सदन में दाखिल हुए थे और जैसे ही बिल पेश करने की कोशिश हुई, उन्होंने सांसदों की आंखों पर यह स्प्रे कर दिया। आज बदनाम हुए राजगोपाल का अतीत भी काफी दिलचस्प है और उनकी संपत्ति जानकर हैरत में पड़ सकते हैं।

सदन में पेपर स्प्रे छिड़कने के बाद चार सांसदों को उपचार के लिए ले जाना पड़ा। जख्मी हुए सांसदों में स्प्रे छिड़कने वाले एल राजगोपाल भी शामिल हैं।

विजयवाड़ा से सांसद राजगोपाल मेकेनिकल इंजीनियर हैं, जो इससे पहले लैंको इंफ्राटेक कंपनी की अगुवाई कर रहे थे। उन्होंने नए राज्य के गठन का विरोध किया था। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक वह 1985 में कंपनी में शामिल हुए और उसे कंस्ट्रक्‍शन बिजनेस से इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट जैसे संबंधित सेगमेंट तक ले गए।

राजगोपाल ने कांग्रेसी नेता पी उपेंद्र की बेटी से 90 के दशक की शुरुआत में शादी रचाई। 2002 में वह लैंको इंफ्राट्रेक के प्रमुख के पद से हट गए और नेता बनने का फैसला किया। उन्होंने कांग्रेसी टिकट पर चुनाव लड़ा था।

संसद में थी सांप छोड़ने की योजना

top and big news of the day

तेलंगाना विरोधी कई सांसदों की योजना सदन का माहौल गर्माने की थी। इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी भी कर ली थी, लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने अपनी रणनीति बदल ली।

टीडीपी के सांसद डॉ. एनशिवाराव ने घर पर सांप मंगा रखे थे। वहीं सांसद रेड्डी की योजना खुद के हाथ की नसें काटने व कपड़े उतारने की भी थी।

सदन में मौजूद सुरक्षाकर्मियों की मु‌स्तैदी के चलते डॉ. शिवाराव सदन में सांप नहीं ले जा पाए और अंतिम समय में मिर्च स्प्रे किए जाने व हाथ की नस काटे जाने की योजना बनी। स्प्रे के बाद मचे हडकंप के चलते सांसद रेड्डी अपना हाथ नहीं काट पाए।

विज्ञापन

आईपीएल नीलामी: कितने में बिके खिलाड़ी

top and big news of the day

आईपीएल 7 के लिए दो दिवसीय नीलामी खत्म हो गई है। इस नीलामी में कुल 154 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई, जिसमें 104 भारतीय क्रिकेटर हैं और 50 विदेशी खिलाड़ी हैं।

बंगलुरू में हुई आठ टीमों के बीच नीलामी में कुल दो अरब, 62 करोड़, 60 लाख रुपए खर्च हुए। नीलामी में सबसे महंगे क्रिकेटर युवराज सिंह बने जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने पहले दिन 14 करोड़ में खरीदा था। विदेशी क्रिकेटरों में ‌दिल्‍ली डेयरडेविल्स ने केविन पीटरसन नौ करोड़ रुपए में बिककर तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। दिनेश कार्तिक को दिल्‍ली 12.5 करोड़ में खरीदा जो दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने।

यह नीलामी एक सत्र के लिए है और अगर फ्रेंचाइजी चाहे तो अपने क्रिकेटरों का करार एक और साल के लिए बढ़ा सकती है। खिलाड़ियों की नीलामी हो जाने के बावजूद अभी यह तय नहीं है कि इंडियन प्रीमियर लीग का सातवां संस्करण कहां खेला जाएगा। हालांकि यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल भारत या दक्षिण अफ्रीका में खेला जाए। यह टूर्नामेंट नौ अप्रैल से लेकर तीन जून तक हो सकता है।

शुक्रवार को इस्तीफा दे सकते हैं केजरीवाल

top and big news of the day

आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा में जनलोकपाल बिल शुक्रवार को पेश करेगी। विधानसभा के पहले सत्र का दूसरा भाग आज से शुरू हो रहा है।

संभावना थी कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज ही विधानसभा में बिल पेश करेंगे। लेकिन केंद्र सरकार से टकराव को देखते हुए बिल को कल तक के लिए टाल दिया गया है।

वहीं, खबर है कि जनलोकपाल बिल विधानसभा में पास नहीं हो पाया तो केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

जनलोकपाल बिल की प्रतियां अब तक विधायकों में बांटी नहीं गई हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि बिल की प्रतियां गुरुवार को विधायकों को दी जाएंगी और इसे शुक्रवार को विधानसभा में पेश किया जाएगा।

क्या गिरफ्तार होंगे मोइली और अंबानी?

top and big news of the day

दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) में केजी बेसिन की प्राकृतिक गैस के मूल्य निर्धारण मामले को लेकर चार धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

सूत्रों का कहना है कि इसमें पूर्व केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली, वीके सिब्बल और रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड के मुकेश अंबानी के नाम शामिल है। हाई प्रोफाइल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में फूंक-फूंककर कदम उठाए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक एफआईआर मंगलवार रात से दर्ज होना शुरू हुई थी और बुधवार सुबह तक दर्ज की गई। एसीबी के अधिकारियों के अनुसार शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने केजी बेसिन की प्राकृतिक गैस के मूल्य निर्धारण मामले से संबंधित रिपोर्ट को मुख्यमंत्री के सामने रखा था।

पेट से निकला 35 किलो गोला और दो बाल्टी पानी!

top and big news of the day

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक महिला का पेट इतना भारी-भरकम हो गया कि जब उसका ऑपरेशन किया गया तो उसके पेट से 35 किलो का गोला और दो बाल्टी पानी निकला।

इस ऑपरेशन के बाद महिला की जान बच गई है। ऑपरेशन से पहले महिला की स्थिति को देखते हुए कहा जा रहा था कि उसका बचना मुश्किल है।

जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में अब तक का यह सबसे बड़ा मामला है,जिसमें किसी महिला के पेट से इतने वजन का गोला (ओबेरियन सिस्ट) निकला है।

मोदी के रैली खर्च पर आप का हमला

top and big news of the day

आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की देश भर में होने वाली रैलियों में खर्च होने वाली रकम पर सवाल उठाया है।

मीडिया से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की रैलियों में जिस तरह रकम खर्च हो रही है, भाजपा को इसकी जानकारी आम लोगों को देनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि सिर्फ एक रैली की होर्डिंग, विज्ञापन, मंच सज्जा व भीड़ जुटाने के एवज में करीब 55 करोड़ रुपये खर्च हो रहा है। बड़ा सवाल यही है कि इतनी बड़ी रकम पार्टी को कहां से मिल रही है।

पहले भी शर्मसार हुई है संसद

top and big news of the day

संसद में कुछ माननीयों ने अपनी मांग शालीनता से रखने की वजह लात घूंसे चलाए, जहरीला स्प्रे छिड़का, चाकू निकाले और धक्कामुक्की भी की। यहां तक इन सांसदों ने सारी मर्यादा को ताक पर रखकर मारपीट भी की।

लेकिन दुख की बात है कि पहले भी संसद में सांसदों की ऐसी करतूतें सामने आती रहीं, लेकिन कुछ नहीं बदला।

इससे पहले राज्यसभा में बजट सत्र के दौरान श्रीलंकाई तमिलों के मुद्दे पर हो रहे हंगामे के दौरान नाराज एक सांसद ने अध्यक्ष के आसन के माइक उखाड़ दिए, वहीं लोकसभा में तेलंगाना मुद्दे पर दिन भर हंगामा होता रहा।

इसके अलावा सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति और जनजाति को प्रमोशन में आरक्षण देने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक पेश करने के दौरान राज्यसभा में हाथापाई, बसपा सांसद अवतार सिंह करीमपुरी और सपा सांसद नरेश अग्रवाल के बीच धक्का-मुक्की हुई। हंगामे की वजह से विधेयक पर चर्चा तक नहीं हो पाई।

मोदी से मिली नैंसी पावेल

top and big news of the day

जब देश में आम चुनाव को कुछ ही महीने रह गए हैं, भारत में अमेरिका की राजदूत नैंसी पॉवेल ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

मुलाक़ात गांधी नगर में गुजरात के मुख्यमंत्री के निवास पर हुई। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक़ इस मुलाक़ात के बाद अमेरिका का नरेंद्र मोदी का क़रीब एक दशक पुराना बहिष्कार ख़त्म हो गया है।

अमेरिका गुजरात के मुख्यमंत्री को अबतक वीज़ा देने से भी मना करता रहा है। हालांकि अमे‌रिकी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि राजदूत की मुलाक़ात का वीज़ा नीति पर कोई असर नहीं होगा।

माना जा रहा है कि आने वाले आम चुनावों में नरेंद्र मोदी की जीत की संभावना को ध्यान में रखते हुए अमेरिका ने बातचीत की पहल की है। इससे पहले ब्रितानी उप विदेश मंत्री और भारत में ब्रिटेन के राजदूत नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed