फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Top and big news of the day

दस मिनट में जानिए आज की दस बड़ी हलचल

Fri, 07 Feb 2014 08:55 PM IST
Updated Fri, 07 Feb 2014 08:55 PM IST
विज्ञापन
Top and big news of the day

गुजरात 2002 दंगों के बाद अल्पसंख्यकों को लेकर लगातार निशाने पर रहे भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम कार्ड खेलते हुए अल्पसंख्यकों को लुभाने की कोशिश की है।

विज्ञापन


अहमदाबाद में मोदी ने आज अपने भाषण के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता को जरूरी बताया।

नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुस्लिमों का उदाहरण देते हुए कहा कि उनमें काफी प्रतिभा है, लेकिन इन लोगों एक उपयुक्त मंच की जरूरत है। मोदी ने अल्पसंख्यकों की जो तारीफ की, उसे आगामी लोकसभा चुनावों के लिए एक स्टंट माना जा रहा है।

विज्ञापन

आप-कांग्रेस की जंग तेज, नजीब को बताया 'एजेंट'

Top and big news of the day

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और पूर्व पत्रकार आशुतोष ने नजीब जंग को कांग्रेस का 'एजेंट' करार दिया है। आशुतोष ने कहा कि केजरीवाल सरकार के खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जनलोकपाल ‌बिल से जुड़ी जानकारी और बातचीत उपराज्यपाल के कार्यालय से लीक कैसे हो गई?

यौन उत्पीड़न करने वाले मंत्री की होगी गिरफ्तारी!

Top and big news of the day
भारत प्रशासित कश्मीर में पुलिस ने एक वरिष्ठ मंत्री की गिरफ़्तारी के आदेश दिए हैं। उनके ख़िलाफ़ शिकायत की गई थी कि उन्होंने कथित तौर पर एक महिला डॉक्टर के साथ अपने चैंबर में बलात्कार का प्रयास किया।

यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने बीबीसी को दी। शब्बीर अहमद ख़ान जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य राज्य मंत्री हैं, उन्होंने बार-बार किए गए फ़ोन का जवाब नहीं दिया।

लेकिन उनके नज़दीकी सूत्रों का कहना है कि वो राज्य के पुलिस प्रमुख के सामने जल्द पेश होने वाले हैं। उनके अनुसार उन्हें वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ से शिकायत मिली है।
विज्ञापन

बोले केजरीवाल, दिल्ली से भगा देंगे अंबानी को!

Top and big news of the day

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिना नाम लिए अनिल अंबानी पर हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली में बिजली कंपनियों ने बिजली काटी तो कंपनी को भगा देंगे।

दिल्ली में अनिल अंबानी की कंपनी बीएसईएस बिजली को देने का काम करती है। अनिल अंबानी की कंपनी बीएसईएस, पैसे की कमी के कारण दिल्ली में बिजली काटने के बारे में बयान दे चुकी है।

केजरीवाल सवाल पूछते हैं, पर जवाब नहीं देते!

Top and big news of the day

सुशासन और पारदर्शिता की कसमें खाकर चुनावों में शानदार जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी इन दिनों दिल्ली की सत्ता पर काबिज है और पानी-बिजली जैसे मुद्दों के बाद अब भ्रष्टाचार के मोर्चे पर कदम उठा रही है।

अरविंद केजरीवाल नेता बनने से पहले सूचना के अधिकार (आरटीआई) के प्रचार-प्रसार के लिए काम करते थे और उन्हें आरटीआई का चैम्पियन भी माना जाता था। लेकिन अब शायद रोल बदल गए है।

दिल्ली की केजरीवाल सरकार से अब जब इसी कानून के तहत कुछ जानकारी मांगी जाती है, तो वह उसका जवाब देने में कोई खास दिलचस्प नहीं दिखाती। हां, यह जरूर है कि सवाल पूछने वाले को ही घुमा दिया जाता है।

वरुण गांधी ने खोली नरेंद्र मोदी की पोल!

Top and big news of the day
कोलकाता का ब्रिगेड परेड ग्राउंड सियासी नजरिए से काफी अहम माना जाता है। ऐसा कहा जाता है‌ कि इस मैदान में जुटने वाली भीड़ यह बता देती है कि किसी सियासी दल और नेता को कितना समर्थन मिल रहा है।

कुछ दिन पहले इसी ग्राउंड पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली में लाखों की भीड़ जुटने का दावा किया गया था। ऐसे में बुधवार को नरेंद्र मोदी की जनचेतना रैली और उसमें जुटने वाली भीड़ पर खास निगाह थी।

मोदी ने कहा कि कोलकाता में इतना 'जन समुद्र' कभी नहीं देखा। यह सही है कि यहां एक सीट न जीतने वाली भाजपा के लिए हजारों की भीड़ जुटना भी खास था, लेकिन दावा किया गया कि इसमें दो-तीन लाख मौजूद थे और 50 हजार को तृणमूल कांग्रेस ने पहुंचने नहीं दिया।

क्लर्क बनने के मौके, करें आवेदन

Top and big news of the day
भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में अवर श्रेणी लिपिक और सहायक के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों को भरने के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आयु सीमा के तहत अवर श्रेणी लिपिक के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष और सहायक के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई।

आरक्षित वर्ग ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 14 फरवरी, 2014 से की जाएगी।

वेतनमान के तौर पर अवर श्रेणी लिपिक के पद पर चयनित उम्मीदवार को 5200-20200 रुपए तथा ग्रेड पे 1900 रुपए और सहायक के पद पर चयनित उम्मीदवार को 9300-34800 रुपए तथा ग्रेड पे 4600 रुपए निर्धारित है।

मैकुलम का दोहरा शतक, इशांत का 'सुपर सिक्स'

Top and big news of the day
न्‍यूजीलैंड ने दूसरे दिन ‌के खेल की शुरुआत अपने कल के स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 329 रन से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान ब्रेंडन मैकुलम और कोरी एंडरसन ने टीम को चार सौ के करीब पहुंचा दिया।

कोरी एंडरसन ने इस बीच अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों बल्‍लेबाजों ने आराम से खेलते हुए दिन का पहला घंटा सुरक्षित निकाला। लेकिन लंच से पहले एंडरसन को इशांत शर्मा ने पगबाधा कर चलता किया और इस जोड़ी को तोड़ भी दिया।

ऑकलैंड के जिस मैदान पर न्यूजीलैंड ने 503 रन बनाए। उसी मैदान पर भारतीय पारी लड़खड़ा गई। उसने महज 10 रन के अंदर अपने तीन विकेट गंवा दिए।

पारी की दूसरी ही गेंद पर आउट ऑफ फॉर्म शिखर धवन (0) खाता खोले बगैर ही आउट हो गए। तेज गेंदबाज ट्रेंट बाउल्ट ने धवन को कैच आउट कराया। इसी ओवर की अंतिम गेंद पर चेतेश्वर पुजारा महज एक रन बनाकर आउट हो गए।

तालिबान ने पकड़ा जीपीएल लगा अमेर‌िकी कुत्ता

Top and big news of the day

अफगानिस्तान में तालिबान ने अमेर‌िकी फौज का एक कुत्ता पकड़ने का दावा किया है। तालिबान का कहना है कि यह कुत्ता बीते साल दिसम्बर में पूर्वी अफगानिस्तान में लड़ाई के दौरान पकड़ में आया था।

तालिबान ने इस कुत्ते का फ़ुटेज भी जारी किया है जिसमें उसे 'कर्नल' कहकर पुकारा जा रहा है।

चरमपंथी संगठन का कहना है कि इस कुत्ते में एक जीपीएस ट्रेकिंग डिवाइस लगा हुआ था। साथ ही एक टॉर्च और छोटा सा कैमरा भी था। अमेर‌िकी अधिकारियों का कहना है कि वह तालिबान के इस दावे की पड़ताल कर रहे हैं।

ऑनर किलिंग: युवक की हत्या

Top and big news of the day

छह दिन पहले गायब हुए एक युवक का शव पुलिस ने जेसीबी की मदद से एक बाग से खोदकर निकाला है। नामजद परिवार की युवती से राजू का प्रेम प्रसंग बताया जाता है। दोनों के बीच निकाह की बात भी हो गई थी।

मुख्य आरोपी के ममेरे भाई की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया। पुलिस ऑनर किलिंग को पहलू मानकर मामले की पड़ताल कर रही है। घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की है।

गांव मलकपुर निवासी राशिद कुरैशी का 21 वर्षीय पुत्र वसीम उर्फ राजू एक फरवरी को गायब हो गया था। परिजनों ने अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed