आज की दस बड़ी खबरें, पढ़ें सिर्फ दस मिनट में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद केजरीवाल की सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ एफआईआर की अनुमति दे दी है। शीला दीक्षित के खिलाफ एफआईआर की यह अनुमति 2010 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान हुए भ्रष्टाचार को लेकर दी है।
केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के एंटी-करप्शन ब्यूरो को यह निर्देश दिया कि वह पूर्व म़ुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ एफआईआर कराएं और इसकी जांच करें।
यह एफआईआर राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान स्ट्रीट लाइटिंग की खरीदारी को लेकर होगी, जिसे असल कीमत से कई गुना ज्यादा कीमत पर खरीदा गया था।
प्रियंका को मिली खास जिम्मेदारी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका वाड्रा गांधी को लोकसभा चुनावों से जुड़ी खास जिम्मेदारी सौंपी है। राहुल गांधी का आवास 12, तुगलक रोड में इन दिनों प्रियंका रोजाना देखी जा रही हैं।
वे लोकसभा चुनाव प्रचार से जुड़ी तैयारी बैठकों में शामिल हो रही हैं। वह योजनाएं बना रही हैं। चुनाव प्रचार पर बारीक नजर रख रही हैं।
दरअसल, कांग्रेस उपाध्यक्ष के कार्यालय की आंतरिक जिम्मेदारी प्रियंका ने संभाल ली है। कांग्रेस के चुनाव प्रचार की योजनाएं वहीं तैयार की जा रही है।
विवाद में फंसे 'भारत रत्न' सचिन
पिछले साल नवंबर में अपना बल्ला टांगने वाले 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर को रिटायर हुए भले दो-तीन महीने गुजर गए हों, लेकिन मीडिया की उनसे मोहब्बत में जरा कमी नहीं आई है।
जिस दिन सचिन ने क्रिकेट से रिटायरमेंट ली, उसी रोज सरकार ने उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने का ऐलान किया। ऐसा बताया जाता है कि इसके पीछे सोनिया गांधी और राहुल गांधी की खास भूमिका थी। और इसकी तैयारियों में केवल तीन दिन का वक्त लगा।
मंगलवार को उन्हें दिल्ली में राष्ट्रपति ने वैज्ञानिक सी एन राव के साथ भारत रत्न से नवाजा। अगले रोज से संसद का शीतकालीन सत्र का दूसरा चरण शुरू हुआ। कांग्रेस की सिफारिश के दम पर सचिन को राज्यसभा की कुर्सी मिली है, लेकिन संसद पहुंचने के लिए उनके पास वक्त नहीं था।
मोहन भागवत को थी धमाके की जानकारी
पत्रिका ने धमाके मुख्य आरोपी स्वामी असीमानंद के इंटरव्यू के आधार पर दावा किया है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत धमाकों की साजिश से पूरी तरह वाकिफ थे और उन्होंने ही इसकी अनुमति दी थी।
गौरतलब है कि दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में पानीपत के पास फरवरी, 2007 में धमाके हुए थे। स्वामी असीमानंद समझौता एक्सप्रेस बम धमाके, हैदराबाद की मक्का मस्जिद बम धमाका (मई, 2007) और अजमेर बम धमाके (अक्टूबर, 2007) के आरोप में अंबाला सेंट्रल जेल में बंद हैं।
अमित शाह को 'संजीवनी'
इशरत जहां एनकाउंटर के समय अमित शाह गुजरात के गृह राज्य मंत्री थे और माना जा रहा था कि इस मामले में उनकी भी भूमिका है।
यहां तक कि गुजरात क्राइम ब्रांच के तत्कालीन डीसीपी डीजी वंजारा ने भी शाह की भागीदारी के संकेत दिए थे।
मोदी से भाषण में फिर हुई गलती!
पार्टी ने अपने बयान में कहा है कि पश्चिम बंगाल में विकास हुआ है और मोदी को अपने आंकडे़ को दुरुस्त करने की सख्त जरूरत है।
मोदी ने कोलकाता की ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित चुनाव प्रचार अभियान की रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए जनता से सवाल किए थे। मोदी ने जनता से पूछा था कि ममता बनर्जी, राज्य में आखिर कौन सा परिवर्तन ला पाई हैं।
नौसैना में नौकरी, 10वीं पास करें आवेदन
भारतीय नौसेना पोतवाहक में यांत्रिकों के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
इन पदों पर नियुक्ति के लिए निर्धारित शैक्षिक एवं शारीरिक योग्यता रखने वाले अविवाहित भारतीय पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार शैक्षणिक तौर पर केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक तथा 60 प्रतिशत अंकों के साथ मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
सेक्स एजुकेशन को लेकर मचा फिर बवाल
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हाल ही में एक निजी स्कूल में पढ़ाई जाने वाली किताब से प्रजनन, सेक्स और शारीरिक बदलावों से जुड़े एक अध्याय को निकाल दिया गया है।
सरकार के इस क़दम से पाकिस्तान में एक बार फिर ये बहस तेज़ हो गई है कि बच्चों को किस उम्र से और किस तरह सेक्स एजूकेशन यानी यौन शिक्षा दी जानी चाहिए।
दरअसल एक टीवी चैनल के एंकर ने एक स्कूल को निशाना बनाते हुए कहा कि वहां छठी कक्षा की किताबों में बच्चों को प्रजनन के बारे में बताया जा रहा है।पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग ने इसका संज्ञान लेते हुए एक कमेटी बना दी।
इंश्योरेंस में निवेश के नियमों में ढील..
सरकार ने बीमे से संबंधित कई कारोबारी गतिविधियों में संस्थागत विदेशी निवेशकों (एफआईआई) और प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) को 26 फीसदी तक निवेश करने की इजाजत दे दी है।
इसके तहत एफआईआई और एनआरआई अब इंश्योरेंसे ब्रोकिंग, थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेशन और बीमा सबंधी सर्वे के क्षेत्र में 26 फीसदी निवेश कर सकेंगे।
औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) के मुताबिक बीमा कंपनी के मामले में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई), एफआईआई और एनआरआई निवेश मिलाकर 26 फीसदी विदेशी निवेश की सीमा लागू होगी।
खेल: धोनी और विलियम्सन में छिड़ी 'अनोखी जंग'
पिछले कुछ समय से तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के गेंदबाजी की आलोचना हो रही है, लेकिन इस दौरान कभी-कभी वह अच्छी गेंदबाजी भी कर जाते हैं। ऑकलैंड टेस्ट मैच में भी धोनी ने नवोदित गेंदबाज ईश्वर पांडे की जगह इशांत शर्मा पर दाव लगाना ज्यादा बेहतर समझा।
इशांत ने भी धोनी को निराश नहीं किया और शुरुआत में मेजबान टीम के बल्लेबाजों को परेशान करने के बाद दो विकेट भी झटक लिए। उन्होंने हैमिश रदरफोर्ड (6) का विकेट लेने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए।