फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   top and big news of the day

आज की टॉप 10 खबरें, क्या आपने पढ़ीं?

Tue, 04 Feb 2014 07:23 PM IST
Updated Tue, 04 Feb 2014 07:23 PM IST
विज्ञापन
top and big news of the day

लोकसभा चुनाव अभी दूर हैं, जीत-हार तो और भी दूर। चुनाव बाद तो कभी किस्मत बदली नहीं लेकिन चुनावी हलचल के बीच फिलहाल तो वोटरों के दोनों हाथों में लड्डू आ ही गए हैं।

विज्ञापन


लोग कई दिनों से मोदी चाय की चुस्कियां ले ही रहे थे अब राम-रहीम चाय भी लांच हो गई है। सोमवार को बदायूं में समाजसेवियों ने राहगीरों को राम-रहीम चाय और बिस्कुट वितरित किए।
विज्ञापन


खास बात यह थी कि समाजसेवियों ने मोदी चाय के जवाब में इसका नाम राम-रहीम चाय रखा है। उनके अनुसार यह सांप्रदायिक सौहार्द के लिए है। चाय वितरण से यह संदेश दिया गया कि पुण्य प्रदान करने वाले माघ महीने में सभी सौहार्द के साथ रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाय वितरण के आयोजक हिंदू और मुसलमान सभी लोग रहे। ये आयोजन में समाजसेवी वयोवृद्ध पं. रामस्वरूप शर्मा की अगुवाई में हिंदू और मुसलमानों ने यह कार्यक्रम रखा।

यूपी में 24 घंटे कैसे बिजली देंगे नेताजी?

top and big news of the day

समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव को नरेंद्र मोदी का यह कहना कि 'गुजरात बनाने का मतलब नेताजी 24 घंटे बिजली' शायद ज़्यादा चोट कर गया।

इसलिए अपने गणतंत्र दिवस के भाषण में उन्होंने वादा कर दिया कि एक साल में उत्तर प्रदेश के निवासियों को 24 घंटे बिजली मिलेगी, लेकिन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शायद जोश में भूल गए कि सूबे में बिजली की स्थिति काफ़ी बुरी है।

हालात ऐसे हैं कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक गांव चिबोखेरा में बिजली मई 2013 में पहुंची, यानी आज़ादी के 64 साल बाद। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में अभी 10,856 ऐसे गांव हैं जहां बिजली पहुंची ही नहीं है।

क्या 16 फरवरी को पास होगा दिल्ली लोकपाल बिल?

top and big news of the day

आम आदमी पार्टी ने अपनी घोषणा पत्र में किया एक और वादा निभा दिया। दिल्ली सरकार की कैबिनेट की बैठक में ‘दिल्ली लोकपाल बिल-2014’ को मंजूरी दे दी गई।

आम आदमी पार्टी इस कानून को लोकसभा चुनाव में ह‌थियार के रूप में इस्तेमाल करना चाहती है। संभवतः पार्टी ने बिल केंद्र सरकार के पास भेजे बिना पास कराने का फैसला किया है।

इतना ही नहीं उपराज्यपाल को भी भेजे बिना ही अरविंद केजरीवाल विधानसभा में पास कराना चाहते हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह बिल 16 फरवरी को इंदिरा गांधी स्टेडियम में पास कराने की घोषणा की।

केजरीवाल के मंत्री पर घोटाले का आरोप

top and big news of the day

दिल्ली के शिक्षा मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपने एनजीओ 'कबीर' के पैसे का निजी इस्तेमाल किया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल भी इस एनजीओ कबीर की गवर्निंग बॉडी में शामिल हैं।

गृह मंत्रालय के कंट्रोलर इसकी जांच कर रहे थे। जांच पूरी होने के बाद उनकी ओर से कहा गया है कि मनीष सिसोदिया ने जो खर्च बताए और उसके कागजात दिए, उसमे कोई समानता नहीं दिखती है।

जिन अनियमिततताओं के आरोप हैं, उनमें सिसोदिया की पत्नी को बिना रसीद के किराये देना, कर्मचारियों का ब्योरा न होना, कैशबुक का गायब होना, ऐसी यात्राओं के खर्च दिखाए गए हैं जिनका कोई हिसाब-किताब नहीं है।

'मेरे पति ने 6 और शादियां कर रखी हैं'

top and big news of the day

मध्यप्रदेश के भोपाल में रहने वाले 35 वर्षीय सैयद शहजाद अली की पत्नी ने पुलिस में शिकायत की कि उसके पति की 6 और पत्नियां हैं।

महिला सेल में की गई पत्नी की शिकायत के मुताबिक वह अपने पति शहजाद से पहली बार तब मिली, जब वह भोपाल के ऐशबाग इलाके में काम करता था। शहजाद ने उससे कहा कि वह उससे प्यार करता है और और उन्होंने पिछली फरवरी में शादी कर ली।

बाद में पत्नी को पता चला कि उनकी शादी कहीं रजिस्टर ही नहीं कराई गई थी और शादी के काफी समय बाद यह भी पता चला कि शहजाद ने इसी तरह 6 और शादियां कर रखी हैं और वह सभी फर्जी हैं।

बदरीनाथ के मुख्य पुजारी पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज

top and big news of the day

बदरीनाथ के मुख्य पुजारी वी केशवन नंबूदरी के खिलाफ दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र में महिला ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है।

दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तारी के बाद बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के चेयरमैन गणेश गोदियाल ने रावल केशव प्रसाद नम्बूदरी को पद से हटा दिया है। अब उनकी जगह नायब पुजारी ईश्वर नम्बूदरी बदरीनाथ के नए रावल (मु्ख्य पुजारी) होंगे।

महिला का आरोप है कि वो वी केशवन नंबूदरी से होटल में मिली थी। रावल के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज हुआ है। रावल को दिल्ली की साकेत अदालत में दोपहर के बाद किया जाएगा।

दो साल से बदरीना‌‌थ के मुख्य पुजारी की भूमिका में वी केशवन नंबूदरी के गिरफ्तारी के बाद मंदिर के मुख्य कार्यधिकारी बी डी सिंह ने कहा कि यह मामला दुर्भाग्यपूर्ण है।

लोकपाल पर 'आप' को कांग्रेस का झटका

top and big news of the day

कांग्रेस के नेता अरविंदर सिंह लवली ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी का जन लोकपाल बिल विधानसभा में रखना अवैध है।

लवली ने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली विधानसभा में किसी भी बिल को रखने के लिए पहले उप राज्यपाल से मंजूरी लेनी होती है लेकिन आप की सरकार जन लोकपाल बिल के मामले में ऐसा नहीं कर रही है। इस कारण यह एक अवैध प्रक्रिया है।

लवली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली जनलोकपाल बिल 2014 के समर्थन में नहीं है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का यह विचार कि वह दिल्ली विधानसभा का सत्र इंदिरा गांधी स्टेडियम में बुलाना चाहते हैं, पूरी तरीके से असंवैधानिक है।

BJP और AAP के लिए कांग्रेस का ब्रह्मास्‍त्र

top and big news of the day

कांग्रेस को इस बात का पूरा अहसास है कि इस बार उसे सत्ता विरोधी लहर का सामना करना है। भ्रष्टाचार और घोटालों से जुड़े मामले बार-बार उठाए जा रहे हैं और इनसे निपटना आसान नहीं होगा। ऐसे में कांग्रेस ने अपने तरकश से सारे तीर निकाल लिए हैं।

पाइप के जरिए लोगों तक घरों में पहुंचने वाली गैस (पीएनजी) 20 फीसदी या 5 रुपए प्रति क्यूबिक मीटर घट जाएगी। इसके अलावा कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) दिल्ली में अब 30 फीसदी सस्ती हो गई है। 15 रुपए प्रति किलो दाम कम हो गए हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में कहा था कि 9 सिलेंडर से काम नहीं चल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से रियायती सिलेंडर की संख्या 12 करने का आग्रह किया था। राहुल कहें और असर न हो, ऐसा मुमकिन नहीं। कुछ दिन बाद ही सरकार ने रियायती सिलेंडर की तादाद 9 से बढ़ाकर 12 कर दी।

क्रीम लगाकर गोरे न हुए तो शाहरुख पर करें मुकदमा!

top and big news of the day

हफ्ते भर में गोरा और महीने भर में काले, घने घुंघराले बालों का दावा करने वाले विज्ञापनों की अब खैर नहीं है। और ऐसे उत्पादों को प्रचार कर रहे सितारों की भी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय ऐसे विज्ञापनों पर नजर रखने के लिए एक मॉनिटरिंग पैनल बनाने पर विचार कर रहा है।

ये मॉनिटरिंग पैनल कैसा होगा? इसके पास क्या आधिकार होंगे? इन मुद्दों पर सुझाव देने के ‌लिए केंद्रीय उपभोक्ता सरंक्षण परिषद ने एक सब कमेटी का गठन करने का फैसला किया है। कमेटी का गठन सप्ताह भर के भीतर कर लिया जाएगा।

केजरीवाल का एक और नामकरण!

top and big news of the day

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को रोजना नए-नए नामों से नवाजा जा रहा है। राजनी‌तिक दलों के कथित भ्रष्ट नेताओं की सूची जारी करने के बाद तो उनके खिलाफ बयानों की बाढ़ आ गई है।

उन्हें ताजा नाम कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने दिया है। मणिशंकर अय्यर ने अरविंद केजरीवाल को 'राजनीतिक जोकर' कहा है। मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि दिल्‍ली के मुख्यमंत्री सभी के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं।

वह राजनीतिक के जोकर हैं। अय्यर ने कहा, 'कांग्रेस ने केजरीवाल को दिल्ली में सरकार बनाने का मौका ‌दिया है। उन्हें इस मौके का इस्तेमाल करना चाहिए ओर समाज के लिए कुछ अच्छा काम करना चाहिए।'

मणिशंकर अय्यर ने कहा कि ये केजरीवाल की भ्रष्टाचारियों की सूची में मेरी नाम नहीं है। ये अच्छी बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed