फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   top and big news of the day

आज का न्यूज कैप्सूल: दिन भर की खबरों का सिंगल डोज

Sun, 02 Feb 2014 08:01 PM IST
Updated Sun, 02 Feb 2014 08:01 PM IST
विज्ञापन
top and big news of the day

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने मेरठ के विजयशंखनाद रैली में कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेरठ बलिदानियों की धरती है लेकिन कांग्रेस ने 1857 की क्रांति की गाथाओं को दबा दिया।

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि इस ऐतिहासिक धरती को क्या विकास का अधिकार नहीं है। यहां रेल, एयरपोर्ट, कारखाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत नहीं है?

कांग्रेस और सपा-बसपा की लड़ाई ने इस क्षेत्र को पीछे कर दिया। क्या कारण है कि यहां के गन्ना किसानों को आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है। गन्ना किसानों के बहाने मोदी ने राज्य की सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

ब‌िखरने की कगार पर आप सरकार, व‌िधायक ह‌ुए बागी

top and big news of the day

लगता है क‌ि द‌िल्ली के मुख्यमंत्री अरव‌िंद केजरीवाल के द‌िन अच्छे नहीं चल रहे हैं। पहले नेताओं को भ्रष्ट कहे जाने के मामले में केजरीवाल के पास नोट‌िसों की झड़ी लग गई तो वहीं सरकार को समर्थन दे रहे शोएब इकबाल ने भी बगावती तेवर दिखाने शुरू कर द‌िए।

द‌िल्ली में जेडीयू के इकलौते व‌िधायक शोएब इकबाल ने केजरीवाल को 48 घंटे का अल्टीमेटम द‌िया है। शोएब इकबाल ने दावा क‌िया है क‌ि पांच अन्य व‌िधायक भी उनके साथ हैं।

व‌िनोद कुमार ब‌िन्नी और शोएब इकबाल ने कहा क‌ि अगर पार्टी हमारी मांगों पर व‌िचार नहीं करेगी तो वह पार्टी को ग‌िरा देंगे।

AAP फ‌िर जारी करेगी भ्रष्टों की सूची

top and big news of the day

तमाम राष्ट्रीय नेताओं को ‘भ्रष्ट सूची’ में डालकर निशाने पर आई आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वह राज्य स्तर पर भी भ्रष्ट, आपराधिक एवं वंशवादी पृष्ठभूमि वाले नेताओं की सूची जारी कर उनके खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारेगी।

महाराष्ट्र में आप के वरिष्ठ आप नेता सुभाष वारे ने कहा, हम राज्य स्तर पर नेताओं की सूची जारी करेंगे।

अलग-अलग राज्यों में ऐसे कई नेता हैं जिनके नाम पार्टी ने घोषित नहीं किए हैं लेकिन वे भ्रष्टाचार-राजनीति के अपराधीकरण और वंशवादी राजनीति के प्रतीक हैं।

विज्ञापन

लोकसभा से पहले जेडीयू में मचा घमासान

top and big news of the day

दूसरी बार राज्य सभा में भेजने से इनकार किए जाने से खफा जनता दल यूनाइटेड नेता शिवानंद तिवारी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अहंकारी करार दिया है और कहा है कि उनकी पार्टी में उनसे असहमत लोगों के लिए कोई जगह नहीं है।

जनता दल यूनाइटेड की बिहार इकाई के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को भेजे जवाब में तिवारी ने कहा है कि नीतीश कुमार अहंकारी व्यक्ति हैं और सिर्फ ‘मैं’ में विश्वास करते हैं। उनकी हां में हां मिलाने से इनकार करने वालों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है।

सचिन के बच्चों फेक अकाउंट से मोदी की तारीफ!

top and big news of the day
सोशल मीड‌िया में फेक अकाउंट बनने का मसला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़े बड़े सेलेब्रिटी के फर्जी अकाउंट के मामले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं।

राष्ट्रप‌त‌ि प्रणब मुखर्जी के बाद अब एक और हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है।

इस बार ट्व‌िटर पर सचिन तेंदुलकर के बेटे-बेटी सच‌िन और सारा के फेक अकाउंट बनाया गया है और मजे की बात ये है क‌ि इन अकाउंट के जर‌िए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तारीफ की गई थी। ये तारीफ 26 जनवरी 2014 को ट्व‌िटर अकाउंट के जर‌िए की गई थी।

केजरीवाल महिलाओं को इंसान नहीं मानते: मधु भादुड़ी

top and big news of the day
आम आदमी पार्टी में बगावत के सुर थमते नजर नहीं आ रहे हैं। विधायक विनय कुमार बिन्नी के बाद 'आप' की संस्‍थापक सदस्य मधु भादुड़ी ने केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

भादुड़ी ने कहा कि केजरीवाल सरकार अपने वादों से मुकर गई है। उनकी सरकार में इंसानियत ने दम तोड़ा है। ठंड से लोगों की मौतें हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल ने 300 रैन बसेरे बनाने का ऐलान क‌िया था तब उन्होंने सुझाव दिया था कि इतनी जल्दी रैन बसेरे नहीं बन पाएंगे। तब तक स्कूलों को ही रात में रैन बसेरे के रूप में प्रयोग में लाया जाए, दिन में पढ़ाई हो। लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

गुजरात में 11 रुपए कमाने वाला गरीब नहीं!

top and big news of the day
योजना आयोग के उपाध्याक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया के बाद अब गुजरात की नरेंद्र मोदी सरकार ने गरीबों का मजाक उड़ाया है। उनकी सरकार के अनुसार, अगर गांव में रहने वाला व्यक्ति 11 रुपए और शहर का व्यक्ति 17 रुपए रोज कमाता है तो वह गरीब नहीं है।

राज्य सरकार ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को जा‌री किए एक पत्र में कहा है कि हर महीन 324 रुपए कमाने वाले ग्रामीण और 501 रुपए कमाने वाले शहरी को गरीबी रेखा से ऊपर रखा जा सकता है।

राज्य सरकार ने 16 दिसंबर को यह पत्र जारी किया था।

रेलवे में निकलीं हजारों नौकरियां

top and big news of the day

आईटीआई और आईईआरटी से तकनीकी शिक्षा प्राप्त विद्यार्थियों के लिए रेलवे में रोजगार पाने का सुनहरा मौका सामने है। नौकरी की तलाश में भटक रहे बेरोजगार युवकों के लिए रेलवे ने 26667 रिक्त पद घोषित किए हैं।

इसमें असिस्टेंट लोको पायलट, टीआरएस मोटर मशीन, डीजल इलेक्ट्रिकल, कैरेज एंड वैगन, इलेक्ट्रिकल, डीजल मैकेनिकल, फिटर, कारपेंटर, पाइप लाइन फिटर, ब्रिज सारंग, ड्रॉफ्टमैन सिविल जैसे पद हैं। रिक्त पदों के लिए 17 फरवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं।

यह पद किसी एक रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के नही हैं। देशभर में फैले आरआरबी के जरिए इनकी भर्तियां की जाएंगी।

मां ने 2 लाख में बेटी ‌को बेच दिया

top and big news of the day

शादी के बहाने एक महिला ने अपनी बेटी को दो लाख रुपए में बेचने का मामला प्रकाश में आया है। युवती के शोर करने पर मोहल्ले वालों ने खरीदने आईं महिलाओं को घेर लिया और पिटाई की। इस दौरान दो युवक भाग गए।

सूचना पर पुलिस ने छह महिलाओं को हिरासत में ले लिया। घटना उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र का है।

मझौलीराज में एक महिला ने अपनी सहेली के माध्यम से बेटी का सौदा दो लाख रुपए में मऊ जिले के शहादतपुरा की कुछ महिलाओं से कर दी थी। कुछ दिन पूर्व युवती को दिखाने के लिए उसकी मां और सहेली मऊ लेकर गईं।

ज्वालामुखी फटने से 14 की मौत

top and big news of the day

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में सक्रिय एक ज्वालामुखी से निकल रहे गर्म पत्थर और राख की चपेट में आकर आसपास के गांवों में 14 लोग मारे गए हैं।

माउंट सिनाबुंग ज्वालामुखी शनिवार सुबह से ही धधक रहा है जिसकी राख और पत्थर इसके दायरे में आने वाले दो किलोमीटर के क्षेत्र में बरस रहे हैं।

आपात अधिकारी सुटोपो पुरवो नुगरोहो का कहना है कि मारे गए लोगों में चार स्कूली बच्चे और एक शिक्षक भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed